Responsive Scrollable Menu

इंस्टा पर फोटो पोस्ट करनी हो तो एल्यूमिनियम फॉइल का ये हैक सीख लें, प्रोफेशनल जैसी आएंगी फोटोज

Aluminium Hack: एल्यूमिनियम हैक की मदद से लाइफ के कई सारे काम आसान हो सकते हैं। जैसे आपकी फोटोग्राफी और फोटोज को इंस्टा पर शेयर करने का काम। फोटोज में स्टूडियो और प्रोफेशनल कैमरे का इफेक्ट चाहिए तो एक बार ये एल्यूमिनियम वाला हैक ट्राई करें।

Continue reading on the app

मुज्तबा का अमेरिका के खिलाफ आर-पार का ऐलान? ‘कोड 009’ से पूरे अरब में दहशत

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अब महायुद्ध की दहलीज पर है. 40 दिनों के युद्धविराम के बाद, दोनों देशों ने 'लाल रेखा' लांघ दी है, जिससे खाड़ी युद्ध का दूसरा, अधिक विनाशकारी चरण शुरू हो गया है.

Continue reading on the app

  Sports

England Cricket में 'Bazball' युग का अंत, Test Team के कोच पद से Brendon McCullum की छुट्टी

इंग्लैंड क्रिकेट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने ब्रेंडन मैकुलम को पुरुष टेस्ट टीम के मुख्य कोच पद से हटाने का फैसला किया है। हालांकि वह अभी भी इंग्लैंड की एकदिवसीय और टी-20 टीमों के मुख्य कोच बने रहेंगे। मौजूद जानकारी के अनुसार, यह फैसला अगले साल होने वाली एशेज श्रृंखला की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

बता दें कि ब्रेंडन मैकुलम ने वर्ष 2022 में इंग्लैंड की टेस्ट टीम की कमान संभाली थी। उनके साथ कप्तान बेन स्टोक्स की जोड़ी ने टीम की खेलने की शैली पूरी तरह बदल दी थी। आक्रामक क्रिकेट के इस अंदाज को दुनिया भर में "बाजबॉल" के नाम से पहचान मिली। टीम ने कई यादगार जीत दर्ज कीं, लेकिन एशेज श्रृंखला जीतने का सपना पूरा नहीं हो सका हैं।

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में खेली गई एशेज श्रृंखला में इंग्लैंड को 4-1 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके कुछ समय बाद बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। माना जा रहा है कि इन घटनाओं के बाद बोर्ड ने टेस्ट टीम में नई शुरुआत करने का फैसला लिया हैं।

ब्रेंडन मैकुलम ने इस फैसले पर निराशा जताई, लेकिन बोर्ड के निर्णय का सम्मान भी किया। उन्होंने कहा कि टेस्ट टीम के साथ काम करना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा और उन्हें टीम की उपलब्धियों पर गर्व है। उन्होंने यह भी कहा कि अब उनका पूरा ध्यान सीमित ओवर क्रिकेट में इंग्लैंड को आगे ले जाने पर रहेगा हैं।


गौरतलब है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला के दौरान भी टीम कई विवादों में रही थी। उस दौरान बेन स्टोक्स पर टीम के अनुशासन संबंधी नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आया था। इसके बाद उन्हें एक टेस्ट से बाहर भी बैठना पड़ा था। हालांकि बाद में उन्होंने वापसी की और उसी श्रृंखला के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला सुनाया था।


इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिचर्ड गोल्ड ने कहा कि ब्रेंडन मैकुलम ने टेस्ट टीम में नई ऊर्जा भरने का काम किया और उनके योगदान के लिए बोर्ड उनका आभारी रहेगा। वहीं टीम के प्रबंध निदेशक रॉब की ने भी कहा कि मैकुलम ने खिलाड़ियों की सोच और खेलने के तरीके में बड़ा बदलाव लाया, जिससे टीम को कई ऐतिहासिक सफलताएं मिली हैं।


बता दें कि सितंबर 2024 में मैकुलम को सीमित ओवर टीमों की भी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उनकी अगुवाई में कप्तान हैरी ब्रूक के नेतृत्व वाली टीम इस साल टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल तक पहुंची और भारत को 4-0 से हराने के बाद अंतरराष्ट्रीय टी-20 रैंकिंग में पहला स्थान भी हासिल किया हैं।


अब इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि टेस्ट टीम के नए मुख्य कोच की नियुक्ति की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाएगी, ताकि अगले एशेज अभियान से पहले टीम को नई दिशा और नई रणनीति के साथ तैयार किया जा सके

Sun, 12 Jul 2026 23:30:00 +0530

  Videos
See all

Viral Video | भीमताल में पर्यटकों की करतूत कैमरे में कैद!| #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-12T19:20:37+00:00

घर के अंदर कोबरा ही कोबरा, VIDEO वायरल | #viralshorts | #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-12T19:35:33+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat: Iran रच रहा Trump की हत्या की साजिश ! | Mosad | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-12T19:15:05+00:00

Naimisharanya Dham: अयोध्या के तर्ज पर नैमिषारण्य धाम का होगा कायाकल्प | CM Yogi | Sitapur News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-12T19:30:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers