Aaj Ka Vrishabh Rashifal: ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन मिला जुला होगा. आज आप बात विवाद से दूर रहें. आज आपको कोई शुभ या मांगलिक समाचार की प्राप्ति भी होगी. आज आप चाहे तो कहीं धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं. यह समय उस लिहाज से भी आपके लिए काफी अच्छा है.
Aaj Ka Mesh Rashifal 13 July 2026 : मेष राशि की नौकरी और करियर में आज नेतृत्व क्षमता की जमकर सराहना होगी. मंगल आपको उत्साह, आत्मविश्वास और कार्य करने की क्षमता प्रदान करेंगे. सूर्य का प्रभाव आपकी नेतृत्व क्षमता को मजबूत करेगा. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज पुराने रोगों में सुधार के संकेत हैं. प्यार और संबंध में मधुरता आएगी. अविवाहित जातकों के लिए विवाह के नए रिश्ते या प्रस्ताव मिल सकते हैं. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11:58 से लेकर 12:54 तक रहेगा. अशुभ समय राहुकाल 7:15 से लेकर 8:49 तक रहेगा. इसमें कोई भी नया काम न करें.
विंबलडन 2026 के पुरुष सिंगल्स फाइनल में दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी जानिक सिनर ने इतिहास रच दिया। इटली के स्टार टेनिस खिलाड़ी ने अलेक्जेंडर ज़्वेरेव को चार सेटों में हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया और नया रिकॉर्ड कायम किया।
लंदन के सेंटर कोर्ट पर रविवार को खेले गए विंबलडन 2026 पुरुष सिंगल्स फाइनल में दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी जानिक सिनर ने शानदार वापसी करते हुए जर्मनी के अलेक्जेंडर ज़्वेरेव को 6-7(7), 7-6(2), 6-3, 6-4 से हराकर लगातार दूसरी बार विंबलडन का खिताब अपने नाम कर लिया। करीब 3 घंटे 46 मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में सिनर ने पहला सेट गंवाने के बाद जबरदस्त खेल दिखाया और अगले तीन सेट जीतकर इतिहास रच दिया।
24 वर्षीय इटैलियन स्टार ने मैच के दौरान धैर्य, आक्रामकता और मानसिक मजबूती का बेहतरीन प्रदर्शन किया। चौथे सेट में 6-4 की जीत के साथ ही उन्होंने अपना खिताब बचाया और सेंटर कोर्ट की घास पर गिरकर अपनी खुशी का इजहार किया।
अलेक्जेंडर ज़्वेरेव ने फाइनल तक दमदार सफर तय किया, लेकिन खिताबी मुकाबले में जानिक सिनर से हारकर रनर-अप बने।
पहला सेट गंवाने के बाद की दमदार वापसी फाइनल की शुरुआत बेहद कड़ी टक्कर के साथ हुई। पहला सेट टाईब्रेकर तक पहुंचा, जहां ज़्वेरेव ने 7-6(7) से बाजी मारकर बढ़त बना ली। हालांकि इसके बाद सिनर ने अपनी लय हासिल कर ली। दूसरे सेट का टाईब्रेकर उन्होंने 7-6(2) से जीता और मैच में बराबरी कर ली।
तीसरे सेट में सिनर ने अपने दमदार ग्राउंडस्ट्रोक्स और सटीक सर्विस के दम पर 6-3 से जीत दर्ज की। चौथे सेट में भी उन्होंने दबाव बनाए रखा और 6-4 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
पांचवां ग्रैंड स्लैम जीतकर रचा नया इतिहास इस जीत के साथ जानिक सिनर ने अपने करियर का पांचवां ग्रैंड स्लैम खिताब जीत लिया। साथ ही उन्होंने लगातार दूसरी बार विंबलडन ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। पिछले कुछ वर्षों में सिनर ने जिस निरंतरता के साथ प्रदर्शन किया है, उसने उन्हें पुरुष टेनिस का सबसे मजबूत खिलाड़ी बना दिया है।
ज़्वेरेव पर लगातार 10वीं जीत अलेक्जेंडर ज़्वेरेव के खिलाफ सिनर का दबदबा लगातार बढ़ता जा रहा है। यह जर्मन खिलाड़ी पर उनकी लगातार 10वीं जीत रही। दोनों खिलाड़ियों के बीच खेले गए पिछले 18 सेटों में से 17 सेट सिनर ने जीते हैं, जो उनके वर्चस्व को दर्शाता है।
रिकॉर्ड्स की झड़ी
लगातार दूसरी बार विंबलडन चैंपियन बने।
करियर का पांचवां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता।
ग्रैंड स्लैम में 100वीं मैच जीत दर्ज की।
करियर का 30वां एटीपी खिताब जीता।
विंबलडन में लगातार 14वीं जीत हासिल की।
पिछले 38 मैचों में 37वीं जीत दर्ज की।
मैच का स्कोर: जानिक सिनर (इटली) ने अलेक्जेंडर ज़्वेरेव (जर्मनी) को 6-7(7), 7-6(2), 6-3, 6-4 से हराकर विंबलडन 2026 पुरुष सिंगल्स खिताब जीता।