केवल संसद में नहीं, हर नागरिक करता है राष्ट्र निर्माण… ‘युवा फॉर गवर्नेंस’ कार्यक्रम में बोले आशीष सूद
Restaurant Style Rice: घर पर बनेंगे होटल जैसे खिले-खिले चावल! अपनाएं किचन के ये 5 स्मार्ट टिप्स, हर दाना दिखेगा अलग
Restaurant Style Rice: चावल भारतीय खाने का अहम हिस्सा हैं, लेकिन कई बार घर पर चावल बनाते समय वे चिपचिपे हो जाते हैं या एक-दूसरे से चिपक जाते हैं। ऐसे में प्लेट में परोसने पर उनका लुक भी फीका लगता है और स्वाद का मजा भी कम हो जाता है। अगर आप चाहते हैं कि घर के चावल बिल्कुल होटल या रेस्टोरेंट की तरह खिले-खिले और अलग-अलग दानों वाले बनें, तो कुछ आसान किचन ट्रिक्स आपके बेहद काम आ सकती हैं।
दरअसल, स्वादिष्ट और परफेक्ट चावल बनाने का राज सिर्फ अच्छी क्वालिटी के चावल नहीं, बल्कि उन्हें धोने, भिगोने, पकाने और आराम देने के सही तरीके में छिपा होता है। आइए जानते हैं 5 ऐसे स्मार्ट टिप्स, जिन्हें अपनाकर आप हर बार होटल जैसे खिले-खिले चावल आसानी से बना सकते हैं।
5 स्मार्ट टिप्स से बनेंगे खिले हुए चावल
चावल को अच्छी तरह धोकर 20-30 मिनट जरूर भिगोएं
चावल बनाने से पहले उन्हें 3 से 4 बार पानी से धोना जरूरी है। इससे अतिरिक्त स्टार्च निकल जाता है और चावल कम चिपकते हैं। इसके बाद चावल को 20 से 30 मिनट तक पानी में भिगो दें। भिगोने से दाने पानी सोख लेते हैं और पकने के दौरान आसानी से फूलते हैं। यही वजह है कि होटलों में भी चावल पकाने से पहले उन्हें भिगोकर रखा जाता है।
पानी और चावल का सही अनुपात रखें
खिले-खिले चावल बनाने में पानी की मात्रा सबसे महत्वपूर्ण होती है। बासमती चावल के लिए आमतौर पर 1 कप चावल में 1.5 से 2 कप पानी पर्याप्त माना जाता है। अगर पानी ज्यादा हो जाएगा तो चावल नरम और चिपचिपे बन सकते हैं। इसलिए चावल के प्रकार के अनुसार पानी का सही अनुपात रखें।
पकाते समय थोड़ा घी या तेल डालें
चावल उबालते समय एक छोटा चम्मच घी या कुछ बूंदें तेल की डाल दें। इससे दानों के बीच चिपचिपाहट कम होती है और चावल चमकदार भी दिखाई देते हैं। चाहें तो स्वाद के लिए एक-दो तेजपत्ता, लौंग या छोटी इलायची भी डाल सकते हैं, जिससे हल्की और मनमोहक खुशबू आएगी।
पकने के बाद तुरंत न चलाएं
चावल पक जाने के बाद गैस बंद करके उन्हें 8 से 10 मिनट तक ढककर रहने दें। इसके बाद कांटे की मदद से हल्के हाथों से दानों को अलग करें। गर्म-गर्म चावल को तुरंत चम्मच से चलाने पर दाने टूट सकते हैं और चावल चिपकने लगते हैं।
सही बर्तन और आंच का करें इस्तेमाल
मोटे तले वाले बर्तन या अच्छी क्वालिटी के पतीले में चावल पकाने से गर्मी समान रूप से फैलती है और चावल अच्छी तरह पकते हैं। शुरुआत में मध्यम आंच रखें और पानी उबलने के बाद धीमी आंच पर चावल पकाएं। तेज आंच पर चावल जल्दी पकने की बजाय अक्सर नीचे से जलने और ऊपर से अधपके रह जाते हैं।
इन छोटी बातों का भी रखें ध्यान
- पुराने बासमती चावल ज्यादा खिले-खिले बनते हैं।
- जरूरत से ज्यादा चावल न चलाएं।
- प्रेशर कुकर में अधिक सीटी लगाने से बचें।
- बचे हुए चावल को दोबारा गर्म करते समय थोड़ा पानी छिड़क दें।
- ताजे और साफ चावल का इस्तेमाल करें।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
लेखक: (कीर्ति)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi











/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)







