सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, विशेष लोक अदालत में मथुरा, काशी और संभल के विवादों की होगी सुनवाई
देश के चर्चित धार्मिक स्थलों से जुड़े विवादों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम पहल की है. अदालत ने मथुरा, काशी और संभल से जुड़े मामलों को विशेष लोक अदालत के माध्यम से सुलझाने की दिशा में कदम बढ़ाया है. कोर्ट का मानना है कि ऐसे संवेदनशील मामलों में यदि दोनों पक्ष आपसी बातचीत से किसी समाधान तक पहुंचते हैं, तो इससे लंबे समय से चले आ रहे विवादों का शांतिपूर्ण रास्ता निकल सकता है.
इस दिन होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन
इसी क्रम में वाराणसी के ज्ञानवापी विवाद को विशेष लोक अदालत में भेजा गया है. अदालत ने दोनों पक्षों को बातचीत के जरिए समाधान तलाशने की सलाह दी है. इसके लिए 21, 22 और 23 अगस्त को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा. इससे पहले 14 जुलाई को वाराणसी में पहले हुई सुलह वार्ता से जुड़े मुद्दों पर सुनवाई होगी. इसके बाद आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी.
ज्ञानवापी विवाद कई वर्षों से अदालतों में लंबित है. यह मामला काशी विश्वनाथ मंदिर और ज्ञानवापी मस्जिद से जुड़े दावों को लेकर चल रहा है. इस मामले में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की सर्वे रिपोर्ट और पूजा स्थल (विशेष उपबंध) अधिनियम, 1991 से जुड़े कानूनी पहलू भी प्रमुख मुद्दों में शामिल हैं.
न्यायिक प्रक्रिया के अनुसार आगे बढ़ती रहेगी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने किसी भी पक्ष के दावे पर टिप्पणी करने के बजाय बातचीत के जरिए समाधान निकालने की संभावना पर जोर दिया है. अदालत का मानना है कि जहां सहमति बन सके, वहां संवाद के माध्यम से विवाद सुलझाने का प्रयास किया जाना चाहिए. हालांकि, यदि बातचीत से कोई निष्कर्ष नहीं निकलता है, तो मामलों की सुनवाई न्यायिक प्रक्रिया के अनुसार आगे बढ़ती रहेगी.
फिलहाल ज्ञानवापी विवाद के साथ-साथ मथुरा और संभल से जुड़े मामले भी अलग-अलग अदालतों में विचाराधीन हैं. अब सभी की नजर विशेष लोक अदालत की कार्यवाही पर रहेगी. यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि बातचीत से कोई सहमति बनती है या फिर इन मामलों का अंतिम फैसला अदालतों के माध्यम से ही होगा.
Kal Ka Mausam: कल भी तपेगी गर्मी, 15 तक राहत नहीं; 17 राज्यों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट
Kal Ka Mausam: देश में मानसून के प्रहार के बीच मौसम विभाग ने फिर से टेंशन बढ़ा दी है. मौसम विभाग के अनुसार, 13 जुलाई को उत्तर प्रदेश, बिहार सहित 17 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. भारी बारिश के साथ 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. तेज बारिश और आंधी के चलते पेड़ों के उखड़ने के चांस बढ़ सकते हैं. पहाड़ी राज्यों में भी मौसम बिगड़ने की चेतावनी जारी की गई है. पूर्वी राज्यों में वज्रपात और बिजली गिरने से नुकसान होने की आशंका है. आइये जानते हैं, देश के बाकी राज्यों में कैसा रहेगा कल का मौसम…
दिल्ली में कैसा रहेगा कल का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 15 जून को भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. दिल्ली में 13 जुलाई को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
12 जुलाई 2026 के लिए मौसम की चेतावनी#HeavyRainfall #NortheastIndia #WeatherUpdate #Monsoon2026 #Thunderstorms #RainForecast #IndiaWeather #WeatherConditions@moesgoi @airnewsalerts @DDNational @ndmaindia @ICRER_MHA pic.twitter.com/sE1Vd4Fzdq
— India Meteorological Department (@Indiametdept) July 12, 2026
यूपी में कैसा रहेगा कल का मौसम
उत्तर प्रदेश के महाराजगंज, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, कुशीनगर, गाजियाबाद, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, मथुरा, आगरा, अलीगढ़, एटा, मैनपुरी, देवरिया, महामाया नगर, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा, लखनऊ में कल यानी 13 जुलाई को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
बिहार में कैसा रहेगा कल का मौसम
बिहार के पटना, नवादा, गया, औरंगाबाद, सिवान, भोजपुर, शेखपुरा, लखीसराय, बक्सर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, अररिया और मुंगेर में भारी बारिश और आंधी हो सकती है. इस दौरान, 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चल सकती है.
Weather Warning for 12th July, 2026#HeavyRainfall #NortheastIndia #WeatherUpdate #Monsoon2026 #Thunderstorms #RainForecast #IndiaWeather #WeatherConditions@moesgoi @airnewsalerts @DDNational @ndmaindia @ICRER_MHA pic.twitter.com/AQAsw5o5Ws
— India Meteorological Department (@Indiametdept) July 12, 2026
पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा कल का मौसम
उत्तराखंड के हरिद्वार, ऋषिकेश, नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा में भारी बारिश-तूफानी हवा की चेतावनी जारी की गई है. वहीं, हिमाचल के शिमला, कुल्लू, सिरमौर, कांगड़ा, ऊना, सोलन, हमीरपुर और बिलासपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है.
दैनिक मौसम परिचर्चा (12.07.2026)
— India Meteorological Department (@Indiametdept) July 12, 2026
पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल एवं बिहार में अगले 2–3 दिनों के दौरान कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 4–5 दिनों तक कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। मेघालय में आज, 12 जुलाई 2026 को… pic.twitter.com/eNBRdC96Bz
बाकी राज्यों में कैसा रहेगा कल का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, 13 जुलाई को देश के 17 राज्यों में आंधी और बारिश आ सकती है, जिसमें यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और असम शामिल है. इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान है. भारी बारिश के दौरान, किसानों और मछुआरों को सावधान रहने की अपील की गई है.



News Nation













