Responsive Scrollable Menu

2016 की चोट का हुआ इलाज, मुंबई में पवन कल्याण के कंधे की सर्जरी सफल

उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के दाहिने कंधे की सर्जरी मुंबई में सफलतापूर्वक पूरी हो गई है. लंबे समय से रोटेटर कफ की समस्या से जूझ रहे पवन कल्याण को करीब साढ़े तीन घंटे चले ऑपरेशन के बाद अब स्थिर बताया जा रहा है.

Continue reading on the app

जिम में सफाई करने आई महिला ने किया ऐसा वर्कआउट, लोग बोले- चाची रॉक्स, बाकी सब शॉक्ड

जिम में सफाई करने वाली एक महिला का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लाल साड़ी और चप्पलों में उसने आत्मविश्वास के साथ क्रॉस-ट्रेनर मशीन पर एक्सरसाइज की. वीडियो ने साबित किया कि फिटनेस का जुनून किसी हैसियत, कपड़ों या सुविधाओं का मोहताज नहीं होता.

Continue reading on the app

  Sports

Team India में इंजरी का कहर! Harshit Rana और Varun Chakravarthy बाहर, Prince-Bishnoi को मिला मौका

 युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा और अनुभवी स्पिनर वरुण चक्रवर्ती मांसपेशियों में खिंचाव के कारण अनिश्चितकाल के लिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह भारत की आगामी एकदिवसीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय टीमों में क्रमश: प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को शामिल किया गया है। प्रिंस, राणा की जगह इंग्लैंड में भारतीय एकदिवसीय टीम से जुड़ेंगे।

ओल्ड ट्रैफर्ड में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के 17वें ओवर में 29 रन खर्च कर भारत की हार के कारण बने लेग स्पिनर बिश्नोई को जिम्बाब्वे में इस महीने के आखिर में शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए चक्रवर्ती की जगह एक और मौका मिला है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक बयान में कहा, ‘‘राणा ने ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय के दौरान अपने दाहिने पैर में अचानक तकलीफ महसूस की।

बाद में हुए स्कैन में ‘ग्रेड-एक हैमस्ट्रिंग’ चोट की पुष्टि हुई।’’ बयान के अनुसार, ‘‘उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय श्रृंखला से बाहर कर दिया गया है। आगे की जांच और उपचार के लिए उन्हें बीसीसीआई के उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) भेजा जाएगा।’’ चक्रवर्ती ‘ग्रेड-दो हैमस्ट्रिंग’ चोट से जूझ रहे हैं। इस चोट के कारण उनके पूरी तरह फिट होने में तीन से छह महीने का समय लग सकता है।

वह 35 वर्ष के होने वाले हैं, ऐसे में फिटनेस हासिल करने में अपेक्षाकृत अधिक समय लगने की संभावना है। बीसीसीआई के मुताबिक, ‘‘इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान चक्रवर्ती को बाएं पैर की मांसपेशियों में अचानक तकलीफ महसूस हुई। बाद में एमआरआई स्कैन में ‘ग्रेड-2 हैमस्ट्रिंग’ चोट की पुष्टि हुई।’’ बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, ‘‘विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह के आधार पर उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से बाहर कर दिया गया है।वह इलाज के लिए बीसीसीआई के उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) में रहेंगे।’’ इंग्लैंड के खिलाफ

एकदिवसीय श्रृंखला के लिए भारत की अपडेटेड टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़ और प्रिंस यादव।

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए भारत की अपडेटेड टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर) और रवि बिश्नोई।

Sun, 12 Jul 2026 18:05:04 +0530

  Videos
See all

Indian Navy News | दुश्मन के परखच्चे उड़ा देगा India का INS Mahendragiri | PM Modi | Defence System #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-12T12:45:28+00:00

Iran America War : ईरान अमेरिका के बीच सीजफायर टूटने पर क्या बोले शंकराचार्य ? #iranuswar #trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-12T12:41:57+00:00

Omar Abdullah | ''मुझे क्या ट्रंप के पास जाना पड़ेगा रियासत का दर्जा लेने के लिए?'' #omarabdullah #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-12T12:44:33+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat | Pak-Bangladesh: बांग्लादेश, पाकिस्तान से अलग क्यों हो गया ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-12T12:44:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers