Responsive Scrollable Menu

Kashmir के ऊपरी इलाकों में फटा बादल #viral #shorts #trending #ATShorts

Kashmir के ऊपरी इलाकों में फटा बादल #viral #shorts #trending #ATShorts आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. #LatestNews #Aajtak #HindiNews Aaj Tak News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । आज तक न्‍यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्‍यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । #hindinews #newsinhindi #hindisamachar #breakingnews #aajtak #samachar #news अधिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें: https://www.youtube.com/@aajtak?sub_confirmation=1 About Channel: Aaj Tak is India's Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi. Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va7Rxc32ER6hBAuIL222 Watch Our Prime Shows on Aaj Tak: Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_WLJqwFuJlwfhAepqcOd3I&si=tJXqsrKVHOvxy4BJ Black & White with Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political analysis https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_aLomcIgk-c_dRhuYOBphp&si=1wAaQfSUIfZ0OrIy Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa-ZT2YKfqzI-ayeZV0n8qAh&si=nnRN8_9u02p8QlG_ DasTak 2025: https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa9q68r5rws67UxSUdhcHupG&si=QMiiUiKyXUP76DUk ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ - https://youtube.com/live/Nq2wYlWFucg?feature=share https://youtube.com/live/gH6ftEJDLGo?feature=share Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://play.google.com/store/apps/details?id=in.AajTak.headlines&hl=hi Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/ Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/aajtak Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/aajtak/ Subscribe our other Popular YouTube Channels: India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial AajTak AI: https://www.youtube.com/channel/UClZU5ouD9LkfgrelmL2auTg

Continue reading on the app

तनाव, गैस और सूजन से बढ़ता है माइग्रेन, जानें अजवाइन कैसे करता है असर

नई दिल्ली, 12 जुलाई (आईएएनएस)। माइग्रेन का दर्द सामान्य सिरदर्द से अलग होता है। इसमें सिर के एक हिस्से में तेज दर्द महसूस हो सकता है, जो कई घंटों तक बना रहता है। दवाएं इस समस्या के इलाज का मुख्य तरीका हैं, लेकिन वैज्ञानिक शोध यह भी बताते हैं कि कुछ प्राकृतिक उपाय लक्षणों को कम करने में मदद कर सकते हैं। इन्हीं घरेलू उपायों में अजवाइन भी शामिल है।

माइग्रेन एक न्यूरोलॉजिकल समस्या है। इसमें दिमाग की नसों और उनसे जुड़े रसायनों में बदलाव होने लगता है, जिससे दर्द की प्रक्रिया शुरू होती है। कई बार यह दर्द 4 घंटे से लेकर 72 घंटे तक भी रह सकता है। कुछ लोगों में हार्मोनल बदलाव, तनाव, भूखे रहना, कम पानी पीना या कुछ खाद्य पदार्थ भी माइग्रेन को ट्रिगर कर सकते हैं। यही वजह है कि माइग्रेन के इलाज में केवल दवा ही नहीं, बल्कि जीवनशैली में सुधार भी उतना ही जरूरी माना जाता है।

अजवाइन में सबसे महत्वपूर्ण तत्व थाइमोल है। शोध के अनुसार, थाइमोल में सूजन कम करने, बैक्टीरिया से लड़ने और दर्द की तीव्रता घटाने वाले गुण पाए जाते हैं। जब शरीर में सूजन बढ़ती है, तो वह कई बार माइग्रेन के दर्द को भी बढ़ा सकती है। ऐसे में थाइमोल सूजन की प्रक्रिया को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। हालांकि यह माइग्रेन का इलाज नहीं है, लेकिन कुछ लोगों में दर्द की तीव्रता कम करने में सहायक हो सकता है।

आयुर्वेद में भी अजवाइन को पाचन सुधारने वाला और वात-कफ को संतुलित करने वाला बताया गया है। पाचन तंत्र और दिमाग के बीच एक गहरा संबंध होता है। इसे गट-ब्रेन कनेक्शन कहा जाता है। कई लोगों में गैस, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याएं माइग्रेन को बढ़ा सकती हैं। अजवाइन पाचन को बेहतर बनाने और गैस कम करने में मदद करती है। जब पाचन तंत्र सामान्य रहता है, तो माइग्रेन के कुछ ट्रिगर भी कम हो सकते हैं।

अजवाइन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट भी शरीर के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कोशिकाओं को प्रभावित कर सकते हैं। एंटीऑक्सीडेंट इन हानिकारक तत्वों के असर को कम करने में मदद करते हैं। इसी कारण माना जाता है कि अजवाइन शरीर में होने वाले तनाव और सूजन को कुछ हद तक नियंत्रित करने में सहायक हो सकती है।

माइग्रेन के दौरान कई लोग अजवाइन की गर्म पोटली का इस्तेमाल करते हैं। इसके लिए हल्की गर्म की गई अजवाइन को सूती कपड़े में बांधकर उसकी भाप या खुशबू ली जाती है। माना जाता है कि इसकी तेज सुगंध नाक के रास्ते श्वसन तंत्र को आराम देती है और कई लोगों में सिर के भारीपन की भावना कम हो सकती है। हालांकि इस तरीके को इलाज का विकल्प नहीं मानना चाहिए।

कुछ लोग अजवाइन का पानी भी पीते हैं। अजवाइन को पानी में उबालकर तैयार किया गया पेय पाचन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। यदि किसी व्यक्ति में माइग्रेन का संबंध गैस, अपच या पेट की गड़बड़ी से है, तो यह तरीका कुछ राहत दे सकता है। हालांकि यह जरूरी नहीं कि हर व्यक्ति में समान असर करेगा। सभी में माइग्रेन के कारण अलग-अलग हो सकते हैं।

--आईएएनएस

पीके/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Yastika Bhatia Century: लॉर्ड्स टेस्ट में यस्तिका भाटिया का शतक, पहली ही सेंचुरी से रचा इतिहास

लॉर्ड्स में पहली बार खेले जा रहे महिला टेस्ट मैच की दोनों पारियों में स्टार ओपनर स्मृति मंधाना ने दमदार पारियां खेलीं लेकिन दोनों में वो शतक से चूक गईं. यस्तिका भाटिया ने ऐसा नहीं होने दिया और दूसरी पारी में उन्होंने 100 का यादगार आंकड़ा छू लिया. Sun, 12 Jul 2026 18:27:36 +0530

  Videos
See all

Viral Video | स्कूटी पर डांस करते युवक का VIDEO वायरल #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-12T13:15:07+00:00

Viral video | तोड़ते तोड़ते अचानक भरभराकर गिरी इमारत! #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-12T13:13:20+00:00

Bhaiyaji Kahin : 'राम द्रोही' कहते ही क्यों मचा बवाल? | Prateek Trivedi | Ram Mandir | CM Yogi | SP #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-12T13:17:45+00:00

Viral Video | ब्लैक Mercedes बनी दहशत की वजह! #shorts #viralvideo #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-12T13:15:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers