Responsive Scrollable Menu

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "category_list" on null

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

  Recommended

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 290

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 290
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

S Janaki: नहीं रहीं मशहूर गायिका एस. जानकी, 88 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा; 48 हजार से ज्यादा गीतों में दी आवाज

S Janaki Passes Away: भारतीय संगीत जगत की दिग्गज प्लेबैक सिंगर एस. जानकी का 88 साल की उम्र में निधन हो गया। उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उन्हें मैसूर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर है। प्रशंसक उन्हें 'जानकी अम्मा' और 'साउथ इंडिया की नाइटिंगेल' के नाम से जानते थे।

पोती ने दी निधन की जानकारी
एस. जानकी की पोती अप्सरा वैद्युला ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर कर उनके निधन की पुष्टि की। उन्होंने लिखा कि उनकी दादी ने परिवार के बीच शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली। अप्सरा ने कहा कि दुनिया ने एक महान गायिका खो दी है, जबकि उनके परिवार ने एक स्नेही और दयालु सदस्य को खोया है। उन्होंने लोगों से परिवार की निजता का सम्मान करने की भी अपील की।

नौ साल की उम्र से शुरू हुआ संगीत का सफर
एस. जानकी का जन्म 23 अप्रैल 1938 को आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के पल्लापाटला गांव में हुआ था। उनके पिता आयुर्वेदिक डॉक्टर थे। उन्होंने महज नौ साल की उम्र में पहली बार स्टेज पर प्रस्तुति दी और बाद में शास्त्रीय संगीत की शिक्षा ली।

करीब 20 साल की उम्र में वह चेन्नई पहुंचीं, जहां संगीतकार आर. सुदर्शनम के साथ काम करने का मौका मिला। इसके बाद उन्होंने 1957 में तमिल फिल्म 'विधिइन विलायाट्टु' से प्लेबैक सिंगिंग की शुरुआत की और फिर सफलता का ऐसा सफर शुरू हुआ जो छह दशक से ज्यादा तक चला।

20 भाषाओं में गाए हजारों गाने
एस. जानकी भारतीय सिनेमा की सबसे सफल प्लेबैक सिंगर्स में गिनी जाती हैं। उन्होंने तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, हिंदी, बंगाली, पंजाबी, उर्दू, ओड़िया, तुलु समेत लगभग 20 भाषाओं में 48 हजार से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए। उन्होंने फिल्मों के अलावा एल्बम, रेडियो और टेलीविजन के लिए भी अपनी आवाज दी।

हिंदी गानों से भी बनाई खास पहचान
हालांकि एस. जानकी की पहचान दक्षिण भारतीय फिल्मों से जुड़ी रही, लेकिन उन्होंने हिंदी फिल्मों में भी कई यादगार गाने गाए। उनके लोकप्रिय हिंदी गीतों में 'यार बिना चैन कहां रे' और 'बोल बेबी बोल रॉक एन रोल' आज भी लोगों की पसंद बने हुए हैं।

चार बार मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
अपने शानदार संगीत सफर में एस. जानकी को सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका के लिए चार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिले। इसके अलावा उन्हें कई प्रतिष्ठित राज्य और फिल्म पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया। भारतीय संगीत में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

पद्म भूषण लेने से किया था इनकार
साल 2013 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण देने की घोषणा की थी, लेकिन उन्होंने यह सम्मान लेने से इनकार कर दिया था। उनका कहना था कि उन्हें यह सम्मान काफी देर से दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा था कि दक्षिण भारत के कलाकारों को राष्ट्रीय स्तर पर अधिक सम्मान और पहचान मिलनी चाहिए।

सितारों ने दी श्रद्धांजलि
एस. जानकी के निधन की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। रजनीकांत ने एक्स पर लिखा कि अपनी मधुर आवाज से कई पीढ़ियों का दिल जीतने वाली जानकी अम्मा हमेशा याद रहेंगी और उनकी आत्मा को शांति मिले।

वहीं कमल हासन ने लिखा कि एस. जानकी की आवाज कभी नहीं मिटेगी। उनके गीत हमेशा लोगों के दिलों में गूंजते रहेंगे। उन्होंने इस दुख की घड़ी में उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।

यह भी पढ़े-  'आज दुनिया खामोश लग रही है'... मां के निधन पर मनीष पॉल ने भावुक होकर दी अंतिम विदाई

Continue reading on the app

'क्रिकेट इतना सरल खेल है...', भारत को हराने के बाद ये क्या बोल गए इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक, वायरल हुआ बयान

IND VS ENG: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम ने 4-0 से जीत दर्ज कर ली. सीरीज का आखिरी मैच नॉटिंघम में खेला गया, जिसमें भारतीय टीम को 54 रन से हराकर इंग्लैंड ने बाजी मारी. इस मुकाबले में हैरी ब्रूक ने कमाल की बल्लेबाजी की और जोस बटलर के साथ मिलकर अपनी टीम के लिए रन जोड़े. तो आइए जानते हैं कि इंग्लैंड की जीत के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कप्तान हैरी ब्रूक ने क्या-क्या कहा...

हैरी ब्रूक ने जोस बटलर के साथ पार्टनरशिप को लेकर क्या कहा?

भारत के साथ खेले गए पांचवें टी-20 मैच में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर और हैरी ब्रूक के बीच दूसरे विकेट के लिए 233 रनों की पार्टनरशिप बनाई. बटलर ने 64 गेंदों पर 131 रनों की पारी खेली, तो वहीं ब्रूक ने 45 गेंदों पर 95 रनों की पारी खेली. मैच खत्म होने के बाद कप्तान ब्रूक ने बटलर के साथ बल्लेबाजी का अनुभव साझा किया.

हैरी ब्रूक ने जोस बटलर के साथ अपनी पार्टनरशिप के बारे में बात करते हुए कहा, "हमें मैदान पर बहुत मजा आया. हम एक-दूसरे से तालमेल बिठाकर खेल रहे थे, अच्छी दौड़ लगा रहे थे और खूब चौके लगा रहे थे. तो हां, जोस के साथ बल्लेबाजी करना बहुत मजेदार था."

क्या आप दोनों आपस में प्रतिस्पर्धा करते हैं? इसपर ब्रूक ने कहा, "नहीं, ऐसा नहीं है. हम बस अंत में बड़े स्कोर का बचाव करने के लिए खुद को सर्वोत्तम स्थिति में लाने की कोशिश कर रहे थे और हमने साथ मिलकर बहुत अच्छी बल्लेबाजी की."

क्रिकेट आसान खेल है

हैरी ब्रूक ने आगे कहा, "क्रिकेट इतना सरल खेल है. हम इसे बहुत जटिल बना देते हैं और मैं बस वहां खड़े होकर गेंद को जितना हो सके ध्यान से देखना चाहता था और वही शॉट खेलना चाहता था जो उस गेंद के लिए सही हो. मैं गेंद को अच्छे से मार रहा हूं. मुझे लगता है कि मैं अपने खेल में अच्छी स्थिति में हूं. लेकिन हम खुद को विश्व नंबर एक पर लाने में कामयाब रहे हैं, जो दूसरे मैच के बाद हमारा लक्ष्य था. हमें पता चला कि चार्ट में शीर्ष पर पहुंचने के लिए हमें अगले दो मैच जीतने होंगे. इसलिए, हम इससे बेहद खुश हैं. सभी लड़के बहुत उत्साहित हैं और हम जश्न मनाने के हकदार हैं."

 स्पिन गेंदबाजी को लेकर क्या बोले हैरी ब्रूक?

स्पिन गेंदबाजी एक ऐसा एरिया है जिस पर आप भरोसा करते हैं? इसके जवाब में ब्रूक ने कहा, "हां, मुझे लगता है कि गेंद को मैदान से बाहर मारने के लिए आपको गेंद में और अधिक गति पैदा करनी होगी और हमारे पास कुछ बेहद कुशल स्पिनर भी हैं जो बहुत समझदार हैं और बल्लेबाजों को सोचने पर मजबूर करने की क्षमता रखते हैं और अब तक मेरी कप्तानी में, हमने काफी स्पिन गेंदबाजी की है और वे असाधारण रहे हैं."

ये भी पढ़ें: 'और वहीं हम हार गए...', श्रेयस अय्यर ने सबके सामने बताई वो असली वजह, जिसके कारण इंग्लैंड में हारा भारत

Continue reading on the app

  Sports

आईपीएल ने बर्बाद कर दिया... संजय मांजरेकर ने लगाई अजीत अगरकर की क्लास, एक्स पर जमकर सुनाया

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया को 4-0 से मिली हार से पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर बुरी तरह निराश हैं. मांजरेकर ने टीम इंडिया के सिलेक्टर्स की आलोचना करते हुए एक्स पर लिखा कि हार का जिम्मेदार खिलाड़ी नहीं, बल्कि आईपीएल और सिलेक्टर्स की बेवकूफी है. इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया की बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप रही. Sun, 12 Jul 2026 13:03:21 +0530

  Videos
See all

Sambit Patra on Rahul Gandhi: 'राहुल गांधी PM को कॉपी कर लेते', ऐसा क्यों बोले संबित पात्रा? | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-12T08:45:01+00:00

Ram Mandir Donation Case: Kejriwal ने BJP पर सवाल उठाए, दिल्ली बीजेपी ने सोशल मीडिया पर पलटवार किया #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-12T08:43:44+00:00

Ram Mandir में काउंटिंग की दूसरी शिफ्ट में होती थी सारी चोरी #aajtak #shorts #viral #rammandir #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-12T08:43:22+00:00

Hindu Temples in Pakistan: पाकिस्तान में मंदिर बनाने पर जानलेवा धमकी #viral #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-12T08:45:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers