Responsive Scrollable Menu

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "category_list" on null

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

  Recommended

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 290

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 290
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

कौन हैं क्रांति गौड़... जिन्होंने 5 विकेट लेकर रचा इतिहास, लॉर्ड्स के ऑनर्स बोर्ड पर जगह बनाने वाली पहली महिला बनीं

Kranti Gaud scripts history at Lord's: लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने महिला क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा चमत्कार कर दिखाया है. वह क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स मैदान पर 'फाइव विकेट हॉल' लेने वाली दुनिया की पहली महिला गेंदबाज बन गई हैं.क्रांति ने अपने कातिलाना स्पेल में 17 ओवरों में 7 मेडन रखते हुए महज 37 रन देकर 5 विकेट चटकाए. उनके इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम ने इंग्लैंड को पहली पारी में 170 रनों पर समेट दिया.

Continue reading on the app

‘मुख्य मंत्री मांवां धीआं सत्कार योजना’ के तहत 66 लाख महिलाओं ने करवाया रजिस्ट्रेशन, पूरे पंजाब में अभियान जारी

पंजाब सरकार ने ‘मुख्य मंत्री मांवां धीआं सत्कार योजना’ के तहत अब तक 1,147 करोड़ रुपये की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से राज्य की लगभग 33 लाख महिलाओं के बैंक ख़ातों में सीधे जमा किए हैं. अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग की पात्र महिलाओं को तीन मासिक किस्तों के रूप में ₹1,500 प्रति माह के हिसाब से कुल ₹4,500 की राशि प्रदान की गई, जबकि अन्य सभी वर्गों की पात्र महिलाओं को तीन मासिक किस्तों के रूप में ₹1,000 प्रति माह के हिसाब से कुल ₹3,000 की राशि दी गई.

महिलाएं अब रजिस्ट्रेशन करवा रही हैं

यह राशि उन पात्र लाभार्थियों को जारी की गई है, जिनकी रजिस्ट्रेशन 25 जून, 2026 तक हो चुकी थी. ‘मुख्य मंत्री माँवां धीआं सत्कार योजना’ के तहत पूरे पंजाब में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया लगातार जारी है और अब तक 66 लाख से अधिक महिलाओं ने अपनी रजिस्ट्रेशन करवा ली है.जो महिलाएं अब रजिस्ट्रेशन करवा रही हैं, उन्हें अगली किस्त में राशि मिल जाएगी.

पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ.बलजीत कौर ने कहा कि पहली किस्त का सफल वितरण साबित करता है कि पंजाब सरकार प्रत्येक पात्र महिला तक वित्तीय सहायता सीधे और पूरी पारदर्शिता के साथ पहुँचाने के अपने संकल्प पर दृढ़ है. उन्होंने कहा, ‘मुख्य मंत्री माँवां धीआं सत्कार योजना’ महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा और सम्मान प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है. हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि प्रत्येक पात्र लाभार्थी को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से सहायता मिले. कोई भी पात्र महिला इस योजना से वंचित नहीं रहेगी.”

प्रत्यक्ष वित्तीय सहायता उपलब्ध करवा रही

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि यह योजना महिलाओं को प्रत्यक्ष वित्तीय सहायता उपलब्ध करवा रही है और इससे उनकी वर्तमान सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. जो महिलाएं पहले से ही विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन या वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त कर रही हैं, उन्हें वे सभी लाभ पहले की तरह मिलते रहेंगे. ‘मुख्य मंत्री मांवां धीआं सत्कार योजना’ उनके लिए सामाजिक सुरक्षा की एक अतिरिक्त परत के रूप में कार्य करेगी. पूरे पंजाब में पहली किस्त प्राप्त करने वाली महिलाओं ने इसे अपने जीवन का गौरवपूर्ण क्षण बताया. कई महिलाओं ने कहा कि यह पहली बार है जब उनके अपने बैंक ख़ाते में सीधे धनराशि जमा हुई है.

आर्थिक स्वतंत्रता का अनुभव किया

गुरदासपुर जिले के मुस्ताबा जट्टा गांव की निवासी कुलदीप कौर ने कहा कि पहली किस्त प्राप्त करना उनके जीवन के सबसे भावुक पलों में से एक था. 4,500 रुपये उनके खाते में आने के बाद उन्होंने पहली बार आर्थिक स्वतंत्रता का अनुभव किया. उन्होंने कहा, “मैं बहुत खुश हूं कि मेरी अपनी कमाई मेरे अपने बैंक खाते में आई है. उन्होंने कहा कि यह राशि आर्थिक सहायता से कहीं बढ़कर है. उन्होंने कहा,“पहले लोग बेटों को बेटियों से अधिक महत्त्व देते थे, लेकिन अब यह सोच धीरे-धीरे बदल रही है. जिन परिवारों में बेटियाँ हैं, वे अब अधिक सुरक्षित महसूस करते हैं क्योंकि महिलाओं के पास अपनी आर्थिक सहायता है. मैं ताँ आपने हसबैंड लयी मानयोग हो गई.”

योजना समाज को एक अहम संदेश देता है

घुम्मणकलां गांव की एक अन्य लाभार्थी हरमीत कौर ने बताया कि उन्हें इस योजना की जानकारी गांव में आयोजित जागरूकता शिविर के दौरान मिली. उन्होंने कहा कि यह योजना समाज को एक महत्त्वपूर्ण संदेश भी देती है. उन्होंने कहा,“बेटी बोझ नहीं, बल्कि परिवार का गौरव होती है. यह राशि बेटियों की शिक्षा और उनके सशक्तीकरण में मदद करेगी. जब हम किसी बेटी को शिक्षित और सशक्त बनाते हैं, तो पूरे परिवार और समाज का भविष्य उज्ज्वल बनता है. हुन मैं सयानी हो गई.”

बहुत बड़ा सहारा साबित होगी

संगरूर ज़िले के धूरी की रहने वाली एक विधवा किरण ने कहा कि यह आर्थिक सहायता उनके जीवन के कठिन दौर में बहुत बड़ा सहारा साबित होगी. उन्होंने कहा, “मेरे लयी ताँ एह बहुत वड्डी रक़म है. मैं विधवा हां और बेहद गरीब हां. मेरे घर कमान वाला कोई नहीं है. मैं मुख्यमंत्री मान जी दी बहुत धनवादी हां.”

राशि हमारे लिए बहुत बड़ी मदद है

इसी प्रकार गुरदासपुर ज़िले के एक गांव की दिहाड़ी मजदूर रीता ने कहा कि इस आर्थिक सहायता से उनके परिवार की कई चिंताएं कम हो गई हैं. उन्होंने कहा, “मुझे इस योजना की जानकारी आंगनवाड़ी केंद्र से मिली और वहीं की मदद से मैंने आवेदन भरा. मैं और मेरे पति दोनों दिहाड़ी मजदूर हैं. यह राशि हमारे लिए बहुत बड़ी मदद है. ”

Continue reading on the app

  Sports

बांग्लादेश ने तीसरा वनडे 7 विकेट से जीता, जिम्बाब्वे ने 2-1 से वनडे सीरीज जीती

हरारे, 11 जुलाई (आईएएनएस)। बांग्लादेश ने शनिवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए वनडे सीरीज के तीसरे मैच में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हरा दिया। इस मैच में बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही विभाग में उन्नीस साबित किया। Sat, 11 Jul 2026 20:06:13 +0530

  Videos
See all

Rashtra Sarvopari: Water Bollte में निकला Acid | MP Rice Scam News | Bhilwara Hospital Case | Meerut #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-11T15:45:23+00:00

Maulana Sajid Rashidi Statement: रशीदी के बयान पर भड़कीं ममता काले | Girl Marriage | Marriage Age #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-11T15:44:40+00:00

Maulana Sajid Rashidi Statement:प्रीति पांडे का साजिद रशीदी को करारा जवाब! #shorts #sajidrashidi #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-11T15:43:35+00:00

Maulana Sajid Rashidi Statement:साजिद रशीदी के विवादित बयान पर भड़कीं इशिका तनेजा! #sajidrashidi #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-11T15:45:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers