मध्य प्रदेश की क्रांति का बड़ा कारनामा: अपने दूसरे टेस्ट में खोला पंजा, लॉर्ड्स के ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला बनीं
Kranti Gaud record: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा तेज गेंदबाज क्रांति गायकवाड़ ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर ऐसा कारनामा कर दिखाया, जो अब तक दुनिया की कोई भी महिला क्रिकेटर नहीं कर सकी थी। 21 साल की तेज गेंदबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ इकलौते टेस्ट में पांच विकेट लेकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही वह लॉर्ड्स के प्रतिष्ठित टेस्ट ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गईं।
क्रांति ने अपने करियर के केवल दूसरे टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करते हुए 17 ओवर में 7 मेडन के साथ सिर्फ 37 रन देकर 5 विकेट लिए। उनकी घातक गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड की पूरी टीम पहली पारी में 170 रन पर सिमट गई। भारत ने पहली पारी के आधार पर 115 रन की मजबूत बढ़त हासिल कर मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली।
Etched in the history books on a historic occasion ????
— BCCI Women (@BCCIWomen) July 11, 2026
Kranti Gaud with a masterclass in fast bowling ✨
Updates ▶️ https://t.co/O1rEau8j8n #TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/sk219TtvvU
क्रांति के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी खास रही क्योंकि कुछ दिन पहले इसी लॉर्ड्स मैदान पर उन्हें निराशा का सामना करना पड़ा था। महिला टी20 विश्व कप के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने सिर्फ एक ओवर फेंका था, जिसमें 12 रन खर्च हुए थे और भारत टूर्नामेंट से बाहर हो गया था। लेकिन इस बार उन्होंने उसी मैदान पर शानदार वापसी करते हुए यादगार प्रदर्शन किया।
इस सप्ताह लॉर्ड्स में इतिहास का एक और अध्याय भी लिखा गया, क्योंकि यहां पहली बार महिला टेस्ट मैच खेला गया। पुरुषों का पहला टेस्ट इस मैदान पर 140 साल से भी पहले खेला गया था। ऐसे ऐतिहासिक मौके पर 10 हजार से अधिक दर्शकों की मौजूदगी में क्रांति ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया।
इंग्लैंड ने दूसरे दिन 21/1 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। इससे पहले भारत ने पहली पारी में 285 रन बनाए थे, जिसमें स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने अर्धशतक लगाए थे। जवाब में इंग्लैंड की बल्लेबाजी क्रांति गायकवाड़ के सामने टिक नहीं सकी।
???????????????????????????????????? ???????????????? ????️
— BCCI Women (@BCCIWomen) July 11, 2026
What a performance by Kranti Gaud ????
Her maiden 5⃣-wicket haul in only her 2⃣nd Test for #TeamIndia ⭐️
Updates ▶️ https://t.co/O1rEau8j8n#ENGvIND pic.twitter.com/zpAS0KzDWr
???????????????????????????????????? ???????????????? ????️
— BCCI Women (@BCCIWomen) July 11, 2026
What a performance by Kranti Gaud ????
Her maiden 5⃣-wicket haul in only her 2⃣nd Test for #TeamIndia ⭐️
Updates ▶️ https://t.co/O1rEau8j8n#ENGvIND pic.twitter.com/zpAS0KzDWr
क्रांति ने पहला विकेट टैमी ब्यूमोंट को एलबीडब्ल्यू आउट कर हासिल किया। इसके बाद उन्होंने माया बाउशियर को विकेटकीपर ऋचा घोष के हाथों कैच कराया। उनकी सबसे बेहतरीन गेंद एलिस कैप्सी के खिलाफ रही, जिसने ऑफ स्टंप उखाड़ दिया। इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट (44) को भी एलबीडब्ल्यू आउट किया।
अपना पांचवां और ऐतिहासिक विकेट उन्होंने लॉरेन बेल के रूप में लिया। स्लिप में पहले स्नेह राणा से कैच छूटा, लेकिन शेफाली वर्मा ने शानदार फुर्ती दिखाते हुए पहला स्लिप पर बेहतरीन कैच लपका। जैसे ही पांचवां विकेट गिरा, पूरे लॉर्ड्स मैदान में मौजूद दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाईं।
इंग्लैंड की ओर से एमी जोन्स ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए, जबकि नैट साइवर-ब्रंट ने 44 रन की पारी खेली। हालांकि क्रांति गायकवाड़ की घातक गेंदबाजी के आगे इंग्लैंड की टीम ज्यादा देर टिक नहीं सकी और उनका नाम हमेशा के लिए लॉर्ड्स के इतिहास में दर्ज हो गया।
कौन हैं क्रांति गौड़?
क्रांति का ताल्लुक मध्य प्रदेश के छतरपुर से है। आदिवासी समुदाय से संबंध रखने वाली क्रांति की शुरुआत टेनिस बॉल क्रिकेट में लड़कों के साथ खेलने से हुई थी। क्योंकि उनके घर के नजदीक लड़कियां क्रिकेट नहीं खेलतीं थीं। कई बार उनको लड़कों के साथ क्रिकेट खेलने के कारण मां से डांट भी सुननी पड़ती थी। लेकिन, अपने जुनून के दम पर क्रांति आगे बढ़ती गईं। 2017 में पिता से जिद करके उन्होंने एक क्रिकेट क्लब में दाखिला लिया और वहां से फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।
एक समय ऐसा भी आया था कि मध्य प्रदेश पुलिस में नौकरी करने वाले पिता सस्पेंड हो गए थे और भाई के पास भी कोई काम-धंधा नहीं था। ऐसे में कोच ने क्रांति के रहने, खाने से लेकर क्रिकेट किट तक का इंतजाम किया। इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की महिला टीम और फिर सीनियर टीम में जगह बनाई। वो पिछले साल वनडे विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा भी थीं।
भाजपा हमारी सरकार गिराने और नेकां विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है: उमर अब्दुल्ला
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्तारूढ़ नेशनल कांफ्रेंस में फूट डालकर उनकी सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है। उमर अब्दुल्ला ने दावा किया कि उनकी पार्टी के विधायकों को पाला बदलने के लिए 20 से 30 करोड़ रुपये तक की पेशकश की गई है।
श्रीनगर के हजरतबल में अपनी दादी बेगम अकबर जोहरा की 26वीं पुण्यतिथि पर आयोजित एक कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा उनके विधायकों को खरीदने के लिए धनबल का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब पैसे और मंत्री पद का लालच काम नहीं आया, तो भाजपा बंद दरवाजों के पीछे विधायकों से कह रही है कि वे उनके साथ आ जाएं और वे उन्हें राज्य का दर्जा दिला देंगे।
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एक विशिष्ट घटना का जिक्र करते हुए दावा किया कि जम्मू क्षेत्र के नेशनल कांफ्रेंस के एक विधायक ने खुद उन्हें इसकी जानकारी दी। विधायक के अनुसार, भाजपा के एक पदाधिकारी और उच्चतम न्यायालय के एक वकील ने उनसे समर्थन मांगा और इसके बदले में 20 से 30 करोड़ रुपये, एक मंत्री पद और राज्य का दर्जा देने का वादा किया।
अपनी पार्टी के सहयोगियों और विधायकों पर पूरा भरोसा जताते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस का कोई भी विधायक खुद को नहीं बेचेगा। उन्होंने कहा कि एक भी ऐसा विधायक नहीं है जो 20 करोड़ या 100 करोड़ रुपये के लिए भी अपनी ईमानदारी बेच दे, क्योंकि वे जानते हैं कि उन्हें अल्लाह को जवाब देना है। उन्होंने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि वे पिछले दरवाजे से सत्ता हासिल करने की कोशिश न करें।
इस सम्मेलन के बाद, नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने भी अपनी पार्टी को तोड़ने की कोशिशों की बात स्वीकार की और कहा कि ऐसी कोशिशें अतीत में भी की जा चुकी हैं। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इन सब बातों से निराश न हों।



Haribhoomi
prabhasakshi













