कब्ज से हैं परेशान? डायटिशियन ने बताए फाइबर वाले 10 सुपरफूड, पेट रहेगा पूरी तरह साफ
पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के लिए सिर्फ रोटी-चावल खाना ही काफी नहीं है. भोजन में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होना भी जरूरी है. डायटिशियन के अनुसार फाइबर कब्ज से बचाने, पेट को लंबे समय तक भरा रखने और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करने में मदद करता है. फाइबर दो प्रकार का होता है. पहला घुलनशील फाइबर, जो ओट्स, जौ, सेब, संतरा, दाल और इसबगोल में पाया जाता है. दूसरा अघुलनशील फाइबर, जो गेहूं का चोकर, साबुत अनाज, ब्राउन राइस, हरी पत्तेदार सब्जियों, मेवे और बीजों में मिलता है. अच्छे पाचन के लिए दोनों प्रकार के फाइबर का संतुलित मात्रा में सेवन जरूरी है. डायटिशियन का कहना है कि बुजुर्गों को खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए. उन्हें रोटी-चावल की मात्रा सीमित रखनी चाहिए. पानी और तरल पदार्थ अधिक लेने चाहिए. जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह से इसबगोल का सेवन भी किया जा सकता है. वहीं, बहुत कम समय में जरूरत से ज्यादा फाइबर लेना नुकसानदायक हो सकता है. इससे गैस, पेट फूलना, ऐंठन और कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं. सारी जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो..
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: MCOCA कोर्ट ने मुंबई पुलिस को लगाई फटकार, अनमोल बिश्नोई की कस्टडी पर ये कहा
बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में कोर्ट का सख्त रुख: मुंबई पुलिस को फटकार, अनमोल बिश्नोई की कस्टडी पर मांगा जवाब




NDTV















