Video: मॉडलिंग के दौरान दीपिका पादुकोण को किया डेट, बड़ा स्टार बना तो किया ब्रेकअप, मुज़म्मिल इब्राहिम बोले- 'कोई पछतावा नहीं'
Deepika Padukone Ex Boyfriend: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को लेकर अभिनेता मुज़म्मिल इब्राहिम का एक पुराना इंटरव्यू इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मुज़म्मिल दावा करते नजर आ रहे हैं कि उन्होंने कभी दीपिका को डेट किया था और दोनों करीब दो साल तक रिश्ते में रहे। उनका यह बयान एक बार फिर इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है।
'दीपिका ने पहले किया था प्रपोज'
सिद्धार्थ कनन को दिए साल 2025 में दिए एक इंटरव्यू में मुज़म्मिल इब्राहिम ने दावा किया कि मुंबई आने के बाद दीपिका पादुकोण और उनकी पहली मुलाकात हुई थी। उन्होंने कहा कि यह दोनों का पहला गंभीर रिश्ता था।
मुज़म्मिल के अनुसार, रिश्ते की शुरुआत दीपिका की ओर से हुई थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि बाद में रिश्ता खत्म करने का फैसला उन्होंने खुद लिया था और इस बात का उन्हें कोई पछतावा नहीं है। इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि उस समय वह अभिनय की दुनिया में कदम रख चुके थे, जबकि दीपिका मॉडलिंग कर रही थीं।
ब्रेकअप के बाद भी होती थी बातचीत
इंटरव्यू के दौरान मुज़म्मिल ने बताया कि अलग होने के बाद भी दोनों के बीच दोस्ताना रिश्ता बना रहा। उनके मुताबिक, वे एक-दूसरे की उपलब्धियों पर बधाई भी देते थे और समय-समय पर बातचीत होती रहती थी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि दीपिका पादुकोण की शादी के बाद दोनों का संपर्क पूरी तरह खत्म हो गया।
गौर करने वाली बात यह है कि दीपिका पादुकोण ने सार्वजनिक रूप से कभी भी मुज़म्मिल इब्राहिम के साथ किसी रिश्ते का जिक्र नहीं किया है।
सोशल मीडिया पर भड़के फैंस
जैसे ही मुज़म्मिल का पुराना वीडियो दोबारा वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर दीपिका के फैंस ने तीखी प्रतिक्रिया दी। कई यूजर्स ने अभिनेता पर दीपिका का नाम लेकर सुर्खियां बटोरने की कोशिश करने का आरोप लगाया।
एक यूजर ने लिखा कि दीपिका के जीवन में आगे बढ़ने का फैसला उनके लिए बेहतर साबित हुआ। वहीं कई अन्य लोगों ने कहा कि अब जब दीपिका अपने परिवार और करियर में खुश हैं, तो पुराने रिश्तों को लेकर इस तरह की बातें करने का कोई मतलब नहीं है।
परिवार और करियर पर फोकस कर रहीं दीपिका
दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में अभिनेता रणवीर सिंह से शादी की थी। दोनों ने 2024 में अपनी पहली बेटी का स्वागत किया और अब अपने दूसरे बच्चे के आने का इंतजार कर रहे हैं।
Most Powerful Women 2026: भारत की सबसे ताकतवर महिला बनीं नीता अंबानी, Fortune India लिस्ट में की नंबर 1
Most Powerful Women 2026: रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता एम. अंबानी ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उन्हें फॉर्च्यून इंडिया की 'मोस्ट पावरफुल वुमन' सूची में पहला स्थान मिला है। यह सम्मान उनके नेतृत्व, सामाजिक कार्यों और देशभर में शिक्षा, स्वास्थ्य तथा सामुदायिक विकास के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है।
नेतृत्व और सामाजिक सेवा को मिला सम्मान
फॉर्च्यून इंडिया की इस प्रतिष्ठित सूची में शीर्ष स्थान हासिल करने के साथ ही नीता अंबानी के सामाजिक विकास के प्रयासों को नई पहचान मिली है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सोशल मीडिया पर इस उपलब्धि की जानकारी साझा करते हुए उन्हें बधाई दी।
कंपनी ने कहा कि यह सम्मान नीता अंबानी के दूरदर्शी नेतृत्व, मजबूत संस्थान निर्माण और समावेशी विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उनके अनुसार, सच्ची सफलता का पैमाना उन लोगों का जीवन है, जिनमें सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।
10 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचा रिलायंस फाउंडेशन
नीता अंबानी के नेतृत्व में रिलायंस फाउंडेशन ने देशभर में बड़े स्तर पर सामाजिक पहलें संचालित की हैं। फाउंडेशन के जरिए अब तक 10 करोड़ से अधिक लोगों तक विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ पहुंचाया गया है।
इनमें 2.9 करोड़ से ज्यादा बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य विकासात्मक योजनाओं के माध्यम से सहायता प्रदान की गई है। ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण, खेल, कला और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में भी फाउंडेशन लगातार काम कर रहा है।
हाल ही में मिला था AAPI ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड
इस सम्मान से पहले भी नीता अंबानी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिल चुकी है। 3 जुलाई को अमेरिका के फ्लोरिडा के टैम्पा शहर में आयोजित समारोह में उन्हें अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडियन ओरिजिन (AAPI) की ओर से प्रतिष्ठित ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
यह पुरस्कार उन्हें स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, संस्कृति और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान तथा समाज सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए दिया गया।
अमेरिका में मिला 'की टू द सिटी' सम्मान
AAPI सम्मान के अलावा टैम्पा शहर की मेयर जेन कास्टर ने भी नीता अंबानी को 'की टू द सिटी ऑफ टैम्पा' प्रदान की। यह अमेरिका के प्रमुख नागरिक सम्मानों में से एक माना जाता है।
यह प्रतीकात्मक सम्मान उन व्यक्तियों को दिया जाता है, जिन्होंने अपने कार्यों से समाज और मानवता पर सकारात्मक प्रभाव छोड़ा हो। इस सम्मान के जरिए टैम्पा शहर ने नीता अंबानी के मानवीय प्रयासों और सामाजिक योगदान के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi



















