पायलट की जिद्द, टॉयलेट में सिगरेट और एयर होस्टेस... जब एक झटके में खाक हुईं प्लेन में सवार 618 जिंदगियां
11 July Plane Crash: 11 जुलाई को एविएशन हिस्ट्री में मनहूसियत के साथ देखा जाता है. इसी तारीख में अलग अलग सालों में छह बड़े प्लेन क्रैश हुए हैं. इन हादसों में कहीं पायलट की गलती, कहीं टॉयलेट में फेंकी गई जलती सिगरेट और मेंटेनेंस में कमी ने सैकड़ों लोगों की जान ले ली. कब-कहां और किन वजहों से हुए ये सभी प्लेन क्रैश, जानने के लिए पढ़ें आगे...
बुलडोजर चलने पर मंदिर भरभराकर गिरा, 1 की मौत:चंदौली में बीच सड़क पर बना था; रास्ता चौड़ा करने के लिए तोड़ रहे थे
यूपी के चंदौली में बुलडोजर एक्शन के दौरान काली माता मंदिर का गुंबद अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, दूसरा घायल हो गया। हादसे के वक्त दोनों मजदूर करीब 10 फीट दूर रस्सी पकड़े खड़े थे। लेकिन, गुंबद इतनी तेजी से गिरा कि दोनों भाग नहीं सके और उसकी चपेट में आ गए। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने किसी तरह गुंबद हटाकर दोनों मजदूरों को बाहर निकाला। 200 साल पुराना यह मंदिर सड़क के बीचोंबीच बना था। मुगलसराय-वाराणसी मार्ग के चौड़ीकरण के चलते मंदिर को तोड़ा जा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और काम रुकवा दिया। घटना मुगलसराय की शुक्रवार रात 11 बजे की है। मजदूर की पहचान 58 साल के बलदेव यादव के रूप में हुई है। 3 तस्वीरें देखिए- जानिए वीडियो में क्या दिख रहा वीडियो में दिख रहा है कि बलदेव यादव और दूसरा मजदूर रस्सी पकड़े खड़े हैं, जबकि बुलडोजर मंदिर तोड़ रहा है। तभी मंदिर भरभराकर गिरने लगता है। मंदिर का गुंबद बुलडोजर से टकराने के बाद दिशा बदलकर दोनों मजदूरों की तरफ मुड़ जाता है। दोनों भागने की कोशिश करते हैं, लेकिन गुंबद बैरिकेडिंग तोड़ते हुए उन पर गिर जाता है। आसपास मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने दोनों को बाहर निकाला और सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने बलदेव को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे मजदूर का इलाज चल रहा है। भाई बोला- परिवार को 50 लाख मुआवजा मिले झुमरी के रहने वाले नथनी यादव ने आरोप लगाया कि भाई बलदेव की मौत के करीब एक घंटे बाद उन्हें घटना की जानकारी दी गई। जब वे मौके पर पहुंचे, तब भी किसी ने सही बात नहीं बताई। काफी पूछने पर एक पुलिसकर्मी ने भाई का मोबाइल फोन सौंपा। उन्होंने मांग की कि परिवार को 50 लाख रुपए का मुआवजा और बलदेव के बेटे को नौकरी दी जाए। एसडीएम बोले- परिवार की हरसंभव मदद करेंगे एसडीएम राजीव मोहन सक्सेना ने कहा कि परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। सड़क चौड़ीकरण का काम एक प्राइवेट कंपनी को मिला था। बलदेव पिछले 3 साल से उसी कंपनी में काम कर रहे थे। कंपनी की ओर से भी परिवार की मदद की जाएगी। -------------------------- यह खबर भी पढ़ें- गाजियाबाद में बेटी बोली- पापा को चाकू मारा-आंतें निकल आईं, मुझे जल्लादों की तरह पीटता था; दामाद ने की थी ससुर की हत्या मैं बता नहीं सकती कि मेरे पति ने मुझ पर क्या-क्या जुल्म किए। सालों तक सहती रही कि शायद वह बदल जाएगा, लेकिन वह शराब पीकर जल्लाद की तरह मारता-पीटता था। छह महीने पहले मेरी दोनों पसलियां तोड़ दी थीं। इस बार वह मुझे मारने आया था, लेकिन मेरे पिता बीच में आ गए और उन्होंने मेरी जान बचाने के लिए अपनी जान गंवा दी।’ यहां पढ़ें पूरी खबर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
















.jpg)




