Explainer: मनी लॉन्ड्रिंग से लेकर कर्जे तक, आखिर कैसे पैसों के विवाद में फंसे बॉलीवुड के ये सितारे?
Celebrities Financial Controversies: बॉलीवुड की चमक-दमक और ग्लैमर के पीछे कई बार ऐसे विवाद भी सामने आते हैं, जो लंबे समय तक सुर्खियों में बने रहते हैं. फिल्मी दुनिया के कई बड़े सितारों का नाम समय-समय पर फाइनेंसियल, चेक बाउंस, मनी लॉन्ड्रिंग, इन्वेस्टमेंट विवाद और कथित धोखाधड़ी जैसे मामलों में सामने आया है. हालांकि, ये भी ध्यान रखना जरूरी है कि किसी भी मामले में आरोप लगना और अदालत द्वारा दोषी ठहराया जाना दो अलग-अलग बातें हैं. कई मामलों की जांच अभी भी जारी है, जबकि कुछ में कलाकारों ने खुद को निर्दोष बताया है या विवाद बाद में सुलझ गए. ऐसे में चलिए इस एक्सप्लेनर जानते हैं उन 7 बॉलीवुड सितारों के बारे में, जिनके नाम ऐसे कानूनी मामलों से जुड़े रहे हैं.
1. राजपाल यादव
बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव का नाम कई बार आर्थिक विवादों को लेकर चर्चा में रहा है. उनके खिलाफ सबसे चर्चित मामला साल 2012 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'अता पता लापता' की फंडिंग से जुड़ा था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के निर्माण के लिए लिए गए कर्ज को लेकर कानूनी विवाद खड़ा हो गया था. मामला अदालत तक पहुंचा और एक समय ऐसा भी आया जब उनकी कुछ संपत्तियों को जब्त किए जाने की कार्रवाई हुई. इसी विवाद के चलते उन्हें जेल भी जाना पड़ा था, हालांकि बाद में अदालत से उन्हें राहत मिली और सजा कम कर दी गई. वहीं हाल ही में भी राजपाल यादव का नाम करीब 5 करोड़ रुपये के कथित लोन और धोखाधड़ी विवाद में सामने आया था. हालांकि एक्टर ने इन खबरों को गलतफहमी बताते हुए कहा कि मामले को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है और वो कानूनी प्रक्रिया का सम्मान करते हैं.
2. जैकलीन फर्नांडिस
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस का नाम देश के सबसे चर्चित आर्थिक मामलों में से एक, महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े कथित 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में सामने आया था. इस मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) कर रहा है. जांच एजेंसी का दावा है कि जैकलीन को सुकेश से कई महंगे गिफ्ट और इकनोमिक बेनिफिट्स मिले थे. इसी सिलसिले में ईडी ने उनसे कई बार पूछताछ भी की. हालांकि, जैकलीन लगातार ये कहती रही हैं कि उन्हें सुकेश के कथित क्रिमिनल एक्टिविटीज जानकारी नहीं थी. उन्होंने अदालत में भी अपनी बात रखी है और फिलहाल इस मामले की जांच जारी है. अभी तक इस मामले में अंतिम न्यायिक फैसला नहीं आया है.
3. नोरा फतेही
डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही का नाम भी सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सामने आया था. ईडी ने उनसे भी कई दौर की पूछताछ की थी. जांच के दौरान ये दावा किया गया कि उन्हें एक लग्जरी BMW कार समेत कई महंगे गिफ्ट मिले थे. हालांकि, नोरा फतेही ने किसी भी तरह के पर्सनल रिलेशनशिप्स या गलत लेन-देन से साफ इनकार किया. उन्होंने खुद को इस पूरे मामले में एक पीड़ित बताया और कहा कि उन्हें गुमराह किया गया था. उन्होंने जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करने की बात भी कही.
4. अमीषा पटेल
एक्ट्रेस अमीषा पटेल का नाम साल 2017 में एक इवेंट से जुड़े चेक बाउंस मामले में सुर्खियों में आया था. आरोप था कि उन्होंने एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एडवांस पेमेंट ली थी, लेकिन बाद में इवेंट में हिस्सा नहीं लिया. इसके बाद आयोजकों को दिया गया लगभग 4.5 लाख रुपये का चेक बाउंस हो गया. इस मामले में उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी होने की खबरें सामने आई थीं. हालांकि, अमीषा पटेल की कानूनी टीम ने बाद में कहा कि ये पुराना विवाद था और दोनों पक्षों के बीच मामला सुलझ चुका है.
5. शिल्पा शेट्टी
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का नाम भी कई बार उनके पति राज कुंद्रा से जुड़े आर्थिक मामलों के कारण चर्चा में रहा. ईडी की कुछ जांचों में उनका नाम सामने आया था और उनसे जुड़े कुछ फाइनेंसियल पहलुओं की भी जांच की गई थी. हालांकि, शिल्पा शेट्टी ने हमेशा कहा कि उनका इन मामलों से कोई सीधा संबंध नहीं है. उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा कि वो कानून का सम्मान करती हैं और जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करेंगी. अब तक उनके खिलाफ इन मामलों में किसी अंतिम कन्विक्शन की घोषणा नहीं हुई है.
6. श्रेयस तलपड़े
एक्टर श्रेयस तलपड़े का नाम भी एक कथित इन्वेस्टमेंट धोखाधड़ी मामले में सामने आया था. रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका नाम लोनी अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक से जुड़े एक कथित निवेश विवाद में शामिल किया गया था. इस मामले में धोखाधड़ी और विश्वास तोड़ने जैसी धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था. हालांकि, इस मामले में कई अन्य लोगों के नाम भी शामिल बताए गए हैं. श्रेयस तलपड़े की ओर से भी समय-समय पर अपनी स्थिति स्पष्ट की गई है और मामला कानूनी प्रक्रिया में है.
7. सोनू सूद
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद का नाम भी कथित अवैध बेटिंग ऐप्स के पब्लिसिटी और उससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के दौरान सामने आया था. इस सिलसिले में ईडी ने उनसे पूछताछ की थी. हालांकि, एक्टर की ओर से अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा गया कि उन्होंने जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग किया है और अपनी तरफ से सभी जरूरी जानकारी उपलब्ध कराई है. मामले की जांच अभी भी प्रक्रिया में है और इस पर अंतिम कानूनी फैसला आना बाकी है.
Q1. किन बॉलीवुड सितारों का नाम आर्थिक विवादों में सामने आया है?
Ans: राजपाल यादव, जैकलीन फर्नांडिस, नोरा फतेही, अमीषा पटेल, शिल्पा शेट्टी, श्रेयस तलपड़े और सोनू सूद का नाम अलग-अलग आर्थिक और कानूनी मामलों में सामने आ चुका है.
Q2. क्या इन सभी सितारों को अदालत ने दोषी ठहराया है?
Ans: नहीं... कई मामलों की जांच अभी भी जारी है, जबकि कुछ विवाद सुलझ चुके हैं. केवल आरोप लगना किसी व्यक्ति के दोषी होने का प्रमाण नहीं होता.
Q3. किन मामलों में इन सितारों के नाम सामने आए थे?
Ans: इन सितारों के नाम चेक बाउंस, मनी लॉन्ड्रिंग, कथित धोखाधड़ी, लोन विवाद, निवेश विवाद और बेटिंग ऐप्स के प्रचार जैसे अलग-अलग मामलों में सामने आए थे.
Q4. क्या इन मामलों में संबंधित सितारों ने अपनी सफाई दी है?
Ans: हां... ज्यादातर कलाकारों ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है, खुद को निर्दोष बताया है या जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करने की बात कही है.
ये भी पढ़ें: 'हमारा घर पब्लिक टॉयलेट है...', इस कॉमेडियन ने किया चौंकाने वाला खुलासा, सुनाई अपनी दर्दनाक कहानी
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "title" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 50
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 50
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "author_image" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 57
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 57
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "author_name" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 57
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 57
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "id" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 59
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 59
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "saved" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 60
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 60
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once




News Nation









.jpg)









