रेस्टोरेंट से सफेद हुआ काला धन! ED ने पूर्व मंत्री सुजीत बोस समेत अन्य लोगों के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की
BBOSE 10th Exam 2026: बिहार ओपन बोर्ड की 10वीं की परीक्षाओं में बदलाव, संशोधित टाइम-टेबल जारी
BBOSE 10th Exam 2026: बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन (BBOSE) ने जून 2026 सत्र के लिए कक्षा 10वीं (Secondary) की थ्योरी परीक्षाओं के टाइम-टेबल में संशोधन किया है।
अपरिहार्य कारणों से बोर्ड ने दो दिनों की परीक्षाओं को स्थगित कर नई तारीखें जारी की हैं। अब जो परीक्षाएं 30 जुलाई और 3 अगस्त को होनी थीं, वे 11 और 12 अगस्त को आयोजित की जाएंगी।
संशोधित परीक्षा कार्यक्रम (Revised Theory Schedule)
बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, बाकी परीक्षाएं पहले घोषित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगी। संशोधित तिथियां इस प्रकार हैं:
- 31 जुलाई, 2026: फर्स्ट शिफ्ट (सुबह 9:30 - दोपहर 12:45) - होम साइंस; सेकंड शिफ्ट (दोपहर 2:00 - शाम 5:15) - सोशल साइंस।
- 1 अगस्त, 2026: फर्स्ट शिफ्ट - इंग्लिश; सेकंड शिफ्ट - मैथमेटिक्स।
- 6 अगस्त, 2026: फर्स्ट शिफ्ट - योग एवं शारीरिक शिक्षा; सेकंड शिफ्ट - बेसिक कंप्यूटर।
- 7 अगस्त, 2026: फर्स्ट शिफ्ट - उर्दू; सेकंड शिफ्ट - संस्कृत।
- 8 अगस्त, 2026: फर्स्ट शिफ्ट - बिजनेस स्टडीज; सेकंड शिफ्ट - मैथिली, भोजपुरी, अरबी।
- 10 अगस्त, 2026: फर्स्ट शिफ्ट - बांग्ला; सेकंड शिफ्ट - फारसी।
- 11 अगस्त, 2026 (संशोधित): फर्स्ट शिफ्ट - साइंस; सेकंड शिफ्ट - ड्राइंग/पेंटिंग।
- 12 अगस्त, 2026 (संशोधित): फर्स्ट शिफ्ट - हिंदी; सेकंड शिफ्ट - भारतीय संस्कृति और विरासत।
बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (BBOSE) के माध्यमिक (10वीं) सैद्धान्तिक परीक्षा, जून-2026 के अंतर्गत दिनांक 30.07.2026 एवं 03.08.2026 की परीक्षा अपरिहार्य कारणों से परिवर्तित करते हुये
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) July 11, 2026
परीक्षा के दौरान मिलेगा अतिरिक्त समय
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक शिफ्ट में परीक्षा शुरू होने से पहले सभी उम्मीदवारों को प्रश्न पत्र पढ़ने और समझने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त 'रीडिंग टाइम' दिया जाएगा। बोर्ड ने सभी परीक्षा केंद्रों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे इस संशोधित कार्यक्रम को बिना किसी देरी के लागू करें।
अब दिनांक 11.08.2026 एवं दिनांक 12.08.2026 को आयोजित करने के संबंध में आवश्यक सूचना।#BSEB #BiharBoard #Bihar #BBOSE@BiharEducation_ @mkrtiwari_bjp @samrat4bjp pic.twitter.com/LSRjqCc9l0
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) July 11, 2026
प्रैक्टिकल परीक्षा का शेड्यूल (अपरिवर्तित)
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि प्रैक्टिकल परीक्षाओं के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसका शेड्यूल इस प्रकार है:
- 25 जुलाई: फर्स्ट शिफ्ट - होम साइंस।
- 27 जुलाई: फर्स्ट शिफ्ट - योग एवं शारीरिक शिक्षा; सेकंड शिफ्ट - बेसिक कंप्यूटर।
- 28 जुलाई: फर्स्ट शिफ्ट - ड्राइंग/पेंटिंग; सेकंड शिफ्ट - साइंस।
छात्रों के लिए निर्देश
BBOSE ने सभी छात्रों को सलाह दी है कि वे संशोधित समय-सारणी को ध्यानपूर्वक चेक कर लें और उसी के अनुसार परीक्षा में शामिल हों। भ्रम से बचने के लिए छात्रों को बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना पर ही भरोसा करने और अपनी तैयारी उसी के अनुरूप करने का निर्देश दिया गया है।

Haribhoomi