Responsive Scrollable Menu

असम के माजुली में 'जन औषधि केंद्र' का उद्घाटन, सस्ती दवाएं मिलने से स्थानीय लोग खुश

गुवाहाटी, 17 अगस्त (आईएएनएस)। असम के माजुली में जिला अस्पताल परिसर में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र (पीएमबीजेपी) के तहत एक जन औषधि केंद्र का उद्घाटन किया गया। इस केंद्र के खुलने से स्थानीय निवासियों और आसपास के लोगों के चेहरों पर मुस्कान आ गई है। अब उन्हें सस्ती कीमतों पर अच्छी क्वालिटी के साथ ही जीवन रक्षक दवाएं भी मिल सकेंगी।

इस पहल के लिए माजुली के लोग राज्य प्रशासन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद कर रहे हैं।

सोमवार को माजुली के श्रीश्री पीतांबर देव गोस्वामी जिला अस्पताल परिसर में केंद्र का औपचारिक उद्घाटन किया गया। माजुली के विधायक भुबन गम ने केंद्र का उद्घाटन किया।

उन्होंने उद्घाटन के दौरान लोगों से कहा कि इस जन औषधि केंद्र के जरिए अच्छी क्वालिटी की सभी जरूरी दवाएं कम कीमत पर पा सकेंगे। उन्होंने सभी को इसके फायदों का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस कार्यक्रम में जिला अस्पताल के कई डॉक्टर, नर्स, स्टाफ और स्थानीय निवासी शामिल हुए।

इस प्रोग्राम के जॉइंट डायरेक्टर डॉ. किशोर कुमार कमान ने कहा कि माजुली में डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल के सामने हमने प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का उद्घाटन किया है। यह जन औषधि केंद्र अच्छी क्वालिटी की 2,100 से ज्यादा अलग-अलग जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध कराएगा। इस केंद्र पर 50 फीसदी से 90 फीसदी तक की छूट के साथ अच्छी क्वालिटी की दवाइयां मिलेंगी।

प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत, 30 जुलाई 2026 तक देश भर में कुल 20,149 जन औषधि केंद्र खोले गए हैं। सरकारी अनुमानों के अनुसार, पिछले 12 वर्षों में नागरिकों की लगभग 45,000 करोड़ रुपए की बचत हुई है। इन केंद्रों पर मिलने वाली जेनेरिक दवाएं ब्रांडेड दवाओं की तुलना में बहुत सस्ती हैं।

प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि योजना के तहत उपलब्ध उत्पादों की सूची में 2,110 दवाएं और 315 सर्जिकल, मेडिकल इस्तेमाल की चीजें और उपकरण शामिल हैं। इनमें हृदय रोग, कैंसर, डायबिटीज, संक्रमण-रोधी, एलर्जी-रोधी और पेट से जुड़ी बीमारियों की दवाओं के साथ-साथ न्यूट्रास्यूटिकल्स जैसे सभी प्रमुख इलाज के वर्ग शामिल हैं।

--आईएएनएस

पीएसके/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

JPSC-CGL परीक्षा रद्द किए जाने के बाद सामने आया देवेंद्र महतो का पहला बयान, जानें क्या कहा

JPSC-CGL परीक्षा को हेमंत सोरेन सरकार ने रद्द कर दिया है. इस एग्जाम में हुई गड़बड़ियों को लेकर लंबे वक्त से छात्र संघर्ष कर रहे थे. वहीं सोरेन सरकार के ऐलान के बाद देवेंद्र महतो का भी बड़ा बयान सामने आया है. देवेंद्र महोत ने भी अनशन तोड़ने का ऐलान किया है. यही नहीं इसके साथ ही देवेंद्र महतो पेपर लीक से लेकर परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों को लेकर भी काफी कुछ कहा. 

क्या बोले देवेंद्र महतो

परीक्षाओं को रद्द किए जाने के बाद देवेंद्र महतो का पहला रिएक्शन सामने आया. इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं अपना अनशन जरूर तोड़ रहा हूं. लेकिन मेरा संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि सरकार ऐसा रिफॉर्म सिस्टम लेकर आए जिससे बरसों बरस और आने वाले युगों तक किसी तरह की धांधली न हो.

देवेंद्र महतो ने कहा कि मेरा संघर्ष सिर्फ अभी के छात्रों के लिए नहीं है. बल्कि हम चाहते हैं कि जो बच्चे इस वक्त कक्षा पहली या दूसरी में हैं तो ऐसे बच्चों के लिए आने वालों में दिनों में ऐसी कोई परेशानी का सामना उन्हें न करना पड़े.

पेपर लीक के खिलाफ सख्त कानून लाए सरकार

देवेंद्र महतो ने कहा कि ऐसा तब ही होगा जब पेपर लीक को लेकर कोई सख्त कानून बनेगा. उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि सरकार ऐसा रिफॉर्म करे जिससे परीक्षाओं को लेकर उठने वाले सभी सवालों का जवाब मिले. पेपर कभी लीक न हो और छात्रों का भविष्य सुरक्षित हो. 

 

खबर अपडेट हो रही है...

Continue reading on the app

  Sports

Yashasvi Jaiswal: 2 साल में जितनी बार यशस्वी जायसवाल जीरो पर आउट हुए, उतना कोई बल्लेबाज नहीं हुआ

Yashasvi Jaiswal Duck: गॉल टेस्ट की दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. वो 3 गेंदें खेलने के बाद डक हुए. Tue, 18 Aug 2026 11:30:06 +0530

  Videos
See all

Chhatarpur NagPanchami Kushti Viral Video : नागपंचमी पर छतरपुर में लगा कुश्ती का मेला ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T04:30:11+00:00

JPSC-JSSC Paper Cancel: JPSC-CGL पेपर रद्द, छात्रों की खुशी देखो | Hemant Soren | Students | Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T04:10:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers