Luxury SUV: जीप कंपास 85th एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Luxury SUV: भारतीय बाजार में SUV सेगमेंट की मांग लगातार बनी हुई है। इस सेगमेंट में जीप की ओर से कई लोकप्रिय मॉडल पेश किए जाते हैं। अब कंपनी ने अपनी प्रीमियम एसयूवी जीप कंपास का खास 85th एनिवर्सरी एडिशन भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। इसे सीमित संख्या में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। आइए जानते हैं इस स्पेशल एडिशन में क्या खास है और इसकी कीमत कितनी रखी गई है।
लॉन्च हुआ खास एडिशन
Jeep ने अपनी Compass SUV का नया 85th एनिवर्सरी एडिशन पेश किया है। यह स्पेशल एडिशन कंपनी के 85 साल पूरे होने के मौके पर लॉन्च किया गया है। इसे खास स्टाइलिंग, अतिरिक्त फीचर्स और एक्सेसरीज के साथ पेश किया गया है।
सिर्फ 85 यूनिट्स होंगी उपलब्ध
जीप कंपास 85th एनिवर्सरी एडिशन को लिमिटेड संख्या में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। कंपनी इस खास एडिशन की केवल 85 यूनिट्स ही भारतीय बाजार में पेश करेगी। ऐसे में यह सामान्य Compass के मुकाबले ज्यादा एक्सक्लूसिव विकल्प बन जाता है।
मिलेंगे ये खास फीचर्स
इस स्पेशल एडिशन में कई अतिरिक्त फीचर्स दिए गए हैं। इसमें एंबिएंट लाइटिंग, Sky Lounge, डिजिटल IRVM और फ्रंट व रियर डैशकैम शामिल हैं। इसके अलावा एनिवर्सरी एडिशन में खास स्टाइलिंग और चुनिंदा एक्सेसरीज भी दी गई हैं, जो SUV को ज्यादा प्रीमियम और आकर्षक लुक देती हैं।
कंपनी ने कही यह बात
Stellantis India के Automotive Brands के Business Head और Director कुमार प्रियेश ने कहा कि Jeep Compass भारत में कंपनी की कहानी का अहम हिस्सा रही है। उनके मुताबिक, 85th एनिवर्सरी एडिशन के जरिए इस लोकप्रिय SUV को खास स्टाइलिंग, चुनिंदा एक्सेसरीज और सुरक्षा तकनीकों के साथ नया रूप दिया गया है। यह एडिशन उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो अपनी SUV में ज्यादा पर्सनल, इंटेलिजेंट और एक्सक्लूसिव अनुभव चाहते हैं।
कितनी है कीमत?जीप कंपास 85th एनिवर्सरी एडिशन की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 26.70 लाख रुपये रखी गई है। लिमिटेड यूनिट्स और अतिरिक्त फीचर्स के चलते यह रेगुलर Compass से अलग और ज्यादा एक्सक्लूसिव विकल्प के तौर पर पेश की गई है।
(मंजू कुमारी)
मेरठ की मुस्कान को गिरफ्तार करने वाली महिला दरोगा सस्पेंड, आपत्तिजनक वीडियो और QR कोड ने मचाया हड़कंप
मेरठ की महिला दरोगा अनु, जिन्होंने चर्चित नीला ड्रम केस की आरोपी मुस्कान रस्तोगी को गिरफ्तार किया था, उन्हें निलंबित कर दिया गया है. जानिए पूरा मामला.
The post मेरठ की मुस्कान को गिरफ्तार करने वाली महिला दरोगा सस्पेंड, आपत्तिजनक वीडियो और QR कोड ने मचाया हड़कंप appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi









