31 साल बाद विंबलडन फाइनल में पहुंचने वाले पहले जर्मन खिलाड़ी बने एलेक्जेंडर ज्वेरेव, ब्रिटेन के प्लेयर को हराकर रचा इतिहास
Alexander Zverev: जर्मनी के स्टार खिलाड़ी एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने विंबलडन 2026 के पहले सेमीफाइनल मैच में इतिहास रच दिया है. एलेक्जेंडर ज्वेरेव अपने 10 साल के करियर में पहली बार विंबलडन के फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं. इसी के साथ वह 31 साल बाद विंबलडन फाइनल में पहुंचने वाले पहले जर्मन पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं. साल 1995 के बाद पहली बार किसी जर्मन खिलाड़ी ने विंबलडन के फाइनल में अपनी जगह बनाई है. इससे पहले जर्मनी के बोरिस बेकर ने 31 साल पहले विंबलडन का फाइनल मैच खेला था. इतना ही नहीं बोरिस बेकर और माइकल स्टिच के बाद विंबलडन के फाइनल में पहुंचने वाले सिर्फ तीसरे जर्मन पुरुष खिलाड़ी बने हैं. एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने सेमीफाइनल मैच में ब्रिटेन के आर्थर फेरी को लगातार तीनों सेटों में 7-6, 6-2, 6-4 से आसानी से हराकर फाइनल में एंट्री मारी है.
लगातार दूसरे ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे एलेक्जेंडर ज्वेरेव
एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने लगातार दूसरी बार ग्रैंड स्लैम के फाइनल में अपनी जगह पक्की की है. इसी साल 2026 में उन्होंने फ्रेंच ओपन का खिताब अपने नाम किया था. अब वह विंबलडन खिताब जीतने से सिर्फ एक कदम दूर हैं. ज्वेरेव ने सेमीफाइनल में कमाल का प्रदर्शन किया और पहले सेट के बाद तो उन्होंने ब्रिटेन के आर्थर फेरी को गेम में बने ही नहीं रहने दिया. पहले सेट में फेरी ने ज्वेरेव को जरूर टक्कर दी. लेकिन, जब बात टाईब्रेक पर आई तो वह एक भी पॉइंट हासिल नहीं कर पाए. इस तरह ज्वेरेव ने पहला सेट 7-6 से अपने नाम किया. इसके बाद उन्होंने बाकी दोनों सेट 6-2, 6-4 से आसानी से जीता और फाइनल में अपनी जगह बनाई.
Moving into his first Wimbledon final with a 13th consecutive Grand Slam victory.
— Wimbledon (@Wimbledon) July 10, 2026
Alexander Zverev ???? pic.twitter.com/Pzqk5IKx4C
यह भी पढ़ें: Explainer: अगर ऐसा हुआ तो भारत का ओलंपिक में क्रिकेट खेलने का सपना हो सकता है चकनाचूर, जानें इसके पीछे का पूरा गणित
उप्र: अग्निशमन विभाग ने रामपुर में मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय को एक नोटिस जारी किया
उप्र: अग्निशमन विभाग ने रामपुर में मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय को एक नोटिस जारी किया




News Nation
IBC24

















