Monsoon 2026: बरसात का लुत्फ उठाना है तो इस मानसून देश के इन 7 हिल स्टेशन्स पर घूम आएं, नजारे ऐसे कि वापस आने का दिल न करें
7 Best Indian Destination for Monsoon 2026: बारिश का मौसम शुरू होते ही दिल बस एक ही चीज मांगता है- गरमै-गरम चाय, साथ में कुरकुरे पकौड़े और एक खूबसूरत लोकेशन. भारत में मानसून की एंट्री हो चुकी है. अगर आप भी अपनी रोज की बोरिंग लाइफ से एक ब्रेक लेना चाहते हैं और शहर की भागदौड़ से थक चुके हैं, तो यह बिल्कुल सही टाइम है कि आप अपना बैग पैक करें और किसी बढ़िया सी जगहो को एक्सप्लोर करें. शिमला, मनाली या मसूरी जैसी डेस्टिनेशन को छोड़कर इस मानसून सीजन घूम आएं भारत के ये हिल स्टेशन्स. इस खबर में हम आपको 7 बेस्ट हिल स्टेशन्स के बारे में बता रहे हैं.
मानसून सीजन के लिए 7 बेस्ट हिल स्टेशन
1. बादलों से घिरा 'मेघालय'
अगर आपको असली बारिश का लुत्फ उठाना है, तो मेघालय से बेहतर कोई जगह नहीं हो सकती. चेरापूंजी और शिलॉन्ग में जब बादल बरसते हैं, तो पूरा नजारा ही बदल जाता है. यहां आपको पेड़ों की जड़ों से बने पुल और ऊंचे-ऊंचे वॉटरफॉल्स देखने को मिलेंगे. इस मौसम में यहां आपको सिर्फ हर तरफ सिर्फ धुंध और हरियाली दिखाई देगी.
2. 'कूर्ग' स्कॉटलैंड ऑफ इंडिया
साउथ इंडिया का यह छोटा सा खूबसूरत हिल स्टेशन मानसून में बिल्कुल किसी फॉरेन लोकेशन जैसा नजर आता है. कूर्ग में ऐसे कई स्पॉट्स है, जहां बरसात होने के बाद मौसम सुहावना हो जाता है. यहां गिली मिट्टी की खुशबू हवा में घुल जाती है. यहां का अब्बे फॉल्स इस मौसम में पूरे उफान पर होता है. अगर आपको शांति और सुकून पसंद है, तो यहां आपको कई सुंदर होमस्टेज भी मिल जाएंगे.
3. चाय के बागानों से घिरा मुन्नार
वैसे तो केरल हर मौसम में सुंदर दिखता है, लेकिन मानसून में मुन्नार का मजा ही अलग होता है. दूर-दूर तक फैले ग्रीन टी के बागान जब कोहरे के पीछे छिपते-छिपाते दिखते हैं तो नजारा देखने लायक होता है. मस्त ठंडी हवा, बारिश की हल्की बूंदें और हाथ में गरम चाय का कप, इससे बेहतर मानसून वेकेशन और क्या ही होगी.
4. माउंटेन क्वीन 'दार्जिलिंग'
दार्जिलिंग के बारे में तो आप सभी ने सुना होगा, लेकिन क्या कभी इसे बारिश में देखा है? मानसून में यहां टूरिस्ट थोड़े कम होते हैं. इसलिए आप आराम से यहां की खूबसूरती को एन्जॉय कर सकते हैं. टॉय ट्रेन से मिस्टी पहाड़ों के बीच निकलना और कंचनजंगा की पहाड़ियों पर बादलों का आना-जाना देखना आपके लिए मेमोरेबल मुमेंट बन जाएगा. दार्जिलिंग के चाय के बागान फोटोग्राफी के लिए बेस्ट स्पॉट है.
यह भी पढ़ें: Monsoon Tips: बारिश होते ही घर में आने लगी सीलन की बदबू! इन 7 आसान हैक्स से दूर करें महक, आज ही अपनाएं
5.रॉयल मानसून एक्सपीरियंस के लिए चुने 'उदयपुर'
बारिश का मजा वो भी राजस्थान में? हां, मानसून में राजस्थान के उदयपुर का नजारा बिल्कुल अलग होता है. झीलों का शहर उदयपुर बरसात के बाद मानों एकबार फिर खिल उठता है. यहां झीले बारिश के पानी से भर जाती हैं. आस-पास अरावली की पहाड़ियां एकदम हरी-भरी हो जाती हैं. यहां के मशहूर रजवाड़े पैलेस तो बने ही इस मौसम के लिए हैं, जहां से आप पूरे शहर का नजारा देख सकते हैं.
ट्रैवल टिप- मानसून में घूमने का प्लान कर रहे हैं तो उससे पहले वेदर फॉरकास्ट जरूर चेक कर लें. हिल स्टेशन्स पर जाने से पहले वहां की रोड की कंडीशन जरूर चेक कर लें. इसके अलावा, अपने साथ रेनकोट, एक्स्ट्रा प्लास्टिक बैग्स और एक्स्ट्रा कपड़े और दवाएं भी जरूर रखें.
4 साल की बादशाहत दांव पर! इंग्लैंड के खिलाफ 5वां T20 हारते ही छिन जाएगी टीम इंडिया से नंबर-1 की कुर्सी
IND vs ENG: श्रेयस अय्यर का बतौर कप्तान टीम इंडिया के लिए आगाज किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया अब तक कुल 6 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुकी है, लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि उसे एक भी मैच में जीत नहीं मिली है. बीसीसीआई ने जब सूर्यकुमार यादव को हटाकर श्रेयस अय्यर को टी20 का कप्तान बनाया, तो उम्मीद थी कि टीम इंडिया टी20 में अपने दबदबे को ऐसे ही बरकरार रखेगी. लेकिन अब नौबत यह आ गई है कि टीम इंडिया पर नंबर-1 टी20 रैंकिंग की कुर्सी गंवाने का भी खतरा मंडरा रहा है.
आयरलैंड के खिलाफ जहाँ 2 टी20 मैचों की सीरीज में भारत को हार का सामना करना पड़ा, वहीं इंग्लैंड के खिलाफ पहला मैच बारिश की वजह से रद्द होने के बाद लगातार 3 मैच हारकर टीम इंडिया 3-0 से सीरीज भी गंवा चुकी है. अब भारतीय टीम पर क्लीन स्वीप के साथ-साथ नंबर-1 की कुर्सी जाने का खतरा भी मंडरा रहा है.
5वां T20 हारते ही इंग्लैंड टॉप पर कर लेगी कब्जा
भारत और इंग्लैंड के बीच आईसीसी टी20 रैंकिंग में पॉइंट्स के अंतर को देखा जाए तो वह दोनों के बीच सिर्फ 2 पॉइंट्स का रह गया है. ऐसे में यदि टीम इंडिया पांचवां टी20 मैच हारती है, तो क्लीन स्वीप के साथ भारत को नंबर-1 की कुर्सी भी गंवानी पड़ेगी. टीम इंडिया ने पिछले 4 साल से आईसीसी टी20 रैंकिंग में अपनी बादशाहत को कायम रखा था.
भारत के 4 साल की बादशाहत पर खतरा
भारतीय टीम ने साल 2022 में ICC T20 रैंकिंग में नंबर-1 पर कब्जा किया था और इसके बाद से लगातार शानदार प्रदर्शन कर नंबर-1 की कुर्सी पर अपना दबदबा बनाए रखा. इस दौरान टीम इंडिया ने लगातार 2 बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीता, इसके बाद 2026 में टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 चैंपियन बनी. लेकिन पिछले 6 टी20 मैचों में भारत ने बेहद ही शर्मनाक प्रदर्शन किया है, जिसका खामियाजा उसे आईसीसी रैंकिंग में भुगतना पड़ रहा है.
टीम इंडिया को हुआ 8 अंक का नुकसान
आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया के 275 रेटिंग प्वाइंट्स थे, लेकिन सीरीज हारने के बाद भारत को 3 रेटिंग प्वाइंट्स का नुकसान हुआ और भारत की रेटिंग घटकर 272 हो गई. वहीं इंग्लैंड के खिलाफ पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द होने के बाद, लगातार 3 मैच हारकर टीम इंडिया ने सीरीज भी गंवा दी है. इस कारण भारत को 5 रेटिंग प्वाइंट्स का और नुकसान हुआ है, जिससे उसकी रेटिंग 269 पर पहुंच गई है. दूसरी तरफ, इंग्लैंड लगातार जीत के साथ 267 रेटिंग प्वाइंट्स तक पहुंच गया है.
हैरी ब्रूक की टीम की नंबर नंबर-1 की कुर्सी पर
ब्रिस्टल में खेले गए चौथे टी20 मैच में भारत के खिलाफ 3-0 की अजेय बढ़त लेने के बाद, इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा था कि उनकी टीम इस सीरीज को 4-0 से जीतने की पूरी कोशिश करेगी ताकि आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर-1 का स्थान हासिल कर सके. बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और आखिरी टी20 मैच 11 जुलाई को खेला जाएगा, जहां दोनों टीमें साउथहैंपटन के मैदान पर आमने-सामने होंगी. अब देखने वाली बात होगी कि टीम इंडिया इस मैच को जीतकर खुद को क्लीन स्वीप से बचाने और अपनी नंबर-1 की कुर्सी को सुरक्षित रखने में कामयाब होती है या नहीं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा.
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: 14 जून से शुरू होगी भारत बनाम इंग्लैंड ODI सीरीज, जानें कैसा है दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















