कौन हैं राजेश शर्मा की पत्नी? 1 नहीं 2 बार बने दूल्हा, 4 साल में टूटा पहला रिश्ता, 2011 में फिर की दूसरी शादी
पर्दे पर हर किरदार को यादगार बनाने वाले राजेश शर्मा की निजी जिंदगी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही. प्यार हुआ, शादी हुई, लेकिन पहली बार उनका रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया और महज चार साल में दोनों की राहें अलग हो गईं. हालांकि, उन्होंने जिंदगी से हार नहीं मानी। कुछ समय बाद उन्हें फिर से प्यार मिला और साल 2011 में उन्होंने दूसरी बार दूल्हा बनकर नई शुरुआत की. आखिर कौन हैं राजेश शर्मा की दूसरी पत्नी और कैसी रही उनकी लव स्टोरी, जानिए पूरी कहानी...
Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी, ये है 10 जुलाई का ताजा भाव
अमेरिका-ईरान के बीच तनाव एक बार फिर गहरा गया है, जिससे वैश्विक बाजारों में अस्थिरता बढ़ गई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे भू-राजनीतिक घटनाक्रमों और तनाव के कारण भारतीय सर्राफा बाजार और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 10 जुलाई 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया है।
शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का भाव लगभग 1,44,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। आम तौर पर ज्वेलरी बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने की कीमत 1,32,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गई है। 18 कैरेट सोने का भाव आज बाजार में लगभग 1,08,430 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। औद्योगिक मांग में सुस्ती और अंतरराष्ट्रीय बाजार के दबाव के चलते चांदी का भाव 2,26,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। ऊपर दिए गए भाव में माल एवं सेवा कर (GST), टीसीएस (TCS) और ज्वेलरी मेकिंग चार्ज शामिल नहीं हैं।
वैश्विक स्तर पर अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव और अमेरिकी हमलों के कारण बाजार में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति और ब्याज दरों को लेकर लगातार कशमकश चल रही है। कच्चे तेल में उछाल और ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका के बीच अमेरिकी डॉलर इंडेक्स मजबूती बनाए हुए है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड (हाजिर सोना) की कीमत 4,131.10 डॉलर प्रति औंस पहुंच गई है। चांदी 60.78 डॉलर प्रति औंस के आसपास आ गई है।
पश्चिम एशिया के संकट के कारण वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की सप्लाई बाधित होने की आशंका बढ़ गई है, जिससे तेल की कीमतें भी बढ़ रही हैं। ब्रेंट क्रूड $77 प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया है। अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड $74 प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। कच्चे तेल का महंगा होने से फिर मंहगाई बढ़ने का खतरा मंडराने लगा है। अमेरिकी बॉन्ड में गिरावट भी सोने की कीमतों पर असर डाल रही है।
भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मजबूत होकर 95.35 रुपये के करीब पहुंच गया है, जिससे घरेलू बाजार में सोने के आयात की लागत प्रभावित हो रही है। चुंकी सोने का अंतर्राष्ट्रीय व्यापार अमेरिकी डॉलर में होता है। इस पूरे भू-राजनीतिक हालातों को देखते हुए निवेशक फिलहाल सतर्क रुख अपना रहे हैं। फिलहाल अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर हो रही चर्चाओं और महंगाई के आंकड़ों पर निवेशकों की सीधी नजर है। यदि ईरान-अमेरिका तनाव और बढ़ता है, तो इसका असर तेल और कीमती धातुओं की कीमतों पर भी देखने को मिलेगा।
यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है इसे निवेश की सलाह ना मानें। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार या बाजार विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।
सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Mp Breaking News