Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी, ये है 10 जुलाई का ताजा भाव
अमेरिका-ईरान के बीच तनाव एक बार फिर गहरा गया है, जिससे वैश्विक बाजारों में अस्थिरता बढ़ गई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे भू-राजनीतिक घटनाक्रमों और तनाव के कारण भारतीय सर्राफा बाजार और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 10 जुलाई 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया है।
शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का भाव लगभग 1,44,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। आम तौर पर ज्वेलरी बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने की कीमत 1,32,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गई है। 18 कैरेट सोने का भाव आज बाजार में लगभग 1,08,430 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। औद्योगिक मांग में सुस्ती और अंतरराष्ट्रीय बाजार के दबाव के चलते चांदी का भाव 2,26,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। ऊपर दिए गए भाव में माल एवं सेवा कर (GST), टीसीएस (TCS) और ज्वेलरी मेकिंग चार्ज शामिल नहीं हैं।
वैश्विक स्तर पर अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव और अमेरिकी हमलों के कारण बाजार में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति और ब्याज दरों को लेकर लगातार कशमकश चल रही है। कच्चे तेल में उछाल और ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका के बीच अमेरिकी डॉलर इंडेक्स मजबूती बनाए हुए है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड (हाजिर सोना) की कीमत 4,131.10 डॉलर प्रति औंस पहुंच गई है। चांदी 60.78 डॉलर प्रति औंस के आसपास आ गई है।
पश्चिम एशिया के संकट के कारण वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की सप्लाई बाधित होने की आशंका बढ़ गई है, जिससे तेल की कीमतें भी बढ़ रही हैं। ब्रेंट क्रूड $77 प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया है। अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड $74 प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। कच्चे तेल का महंगा होने से फिर मंहगाई बढ़ने का खतरा मंडराने लगा है। अमेरिकी बॉन्ड में गिरावट भी सोने की कीमतों पर असर डाल रही है।
भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मजबूत होकर 95.35 रुपये के करीब पहुंच गया है, जिससे घरेलू बाजार में सोने के आयात की लागत प्रभावित हो रही है। चुंकी सोने का अंतर्राष्ट्रीय व्यापार अमेरिकी डॉलर में होता है। इस पूरे भू-राजनीतिक हालातों को देखते हुए निवेशक फिलहाल सतर्क रुख अपना रहे हैं। फिलहाल अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर हो रही चर्चाओं और महंगाई के आंकड़ों पर निवेशकों की सीधी नजर है। यदि ईरान-अमेरिका तनाव और बढ़ता है, तो इसका असर तेल और कीमती धातुओं की कीमतों पर भी देखने को मिलेगा।
यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है इसे निवेश की सलाह ना मानें। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार या बाजार विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।
सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
'अनुपमा' फेम अद्रिजा रॉय ने छोड़े कई प्रोजेक्ट्स, बताई खास रोल छोड़ने की वजह, टाइपकास्ट पर भी किया कमेंट
टीवी एक्ट्रेस और 'अनुमपा' फेम अद्रिजा रॉय ने खुलासा किया कि उन्होंने कई बड़े प्रोजेक्ट्स को छोड़ दिया. उन्होंने टाइपकास्ट होने से बचने की भी बात कही. उन्होंने कहा कि टाइपकास्ट होने के लिए वह किसी को दोषी नहीं मानती. वो किरदार इतना पॉपुलर हो जाता है कि लोग एक्टर को उसी तरह से देखने लगते हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News18