ट्रंप की हत्या का फिर से प्लान बना रहा ईरान, इजरायली खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट के दावे का बाद मचा हड़कंप
US-Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच फिर से जंग की शुरुआत हो चुकी है. पिछले दिनों अमेरिका ने ईरान पर ताबड़तोड़ हमले किए. अमेरिका ने ये हमले ऐसे समय में किए हैं जब गुरुवार (9 जुलाई) को ईरान ने अपने सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने अंतिम संस्कार किया. इस बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी एक रिपोर्ट में दावे से हड़कंप मच गया. जिसमें कहा गया कि ईरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या का फिर से प्लान बना रहा है.
अमेरिका को पहले ही लग गई थी साजिश की भनक
इजरायल ने इस बात की जानकारी पेंटागन को दी है. अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, इस जानकारी में इस बात के संकेत दिए गए हैं कि तेहरान एक बार फिर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा है. बताया जा रहा है कि इस कथित हत्या की साजिश की जानकारी सामने आने के बाद वाशिंगटन और तेहरान के बीच जारी तनाव और बढ़ गया है.
हालांकि अमेरिकी हमलों के बाद संघर्ष विराम समझौता पहले से ही खतरे आ गया है. सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान की इस कथित हत्या के प्लान की चेतावनी इसी सप्ताह मिली है. हालांकि, एक अन्य सूत्र ने बताया कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को हाल के हफ्तों में इस योजना की भनक लग गई थी. हालांकि इजरायल से मिली चेतावनी नई है और ये एक विशिष्ट साजिश से संबंधित है.
खबर अभी अपडेट हो रही है....
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: शुक्रवार को योगिनी एकादशी पर बन रहा है बुधादित्य योग, भद्र राजयोग का महासंयोग, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज योगिनी एकादशी का व्रत रखा जा रहा है. सनातन धर्म में एकादशी तिथि को बेहद पवित्र माना जाता है. योगिनी एकादशी के दिन व्रत रखने से 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने जितना पुण्य मिलता है. इस एकादशी पर श्रीहरि की पूजा और व्रत रखने से कुष्ठ रोगों से मुक्ति मिलती है. आज सुबह 8 बजकर 17 मिनट तक आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि रहेगी और फिर एकादशी तिथि शुरू हो जाएगी. नक्षत्रों की बात करें तो आज दोपहर 1 बजकर 15 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा और फिर कृतिका नक्षत्र लग जाएगा. आज चंद्रमा मेष राशि से निकलकर शाम 6:45 पर वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएगा. इससे कई राशियों के जीवन में सुख-समृद्धि और धन-धान्य आकर्षित होगा. पढ़ें आज का राशिफल 10 जुलाई 2026.
पढ़ें आज का राशिफल 10 जुलाई 2026 (Today Horoscope 10 July 2026)
1.मेष राशि
मेष राशि वाले लोगों को आज चौतरफा लाभ मिलेगा. इन लोगों का काम पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा. रुके हुए कार्य संपन्न होंगे और आज इन्हें प्रॉपर्टी से लाभ मिलेगा. दूर देश की यात्रा होगी. नए कार्यों से लाभ होगा और कार्यों में विघ्न बाधाएं समाप्त होंगी. देश-विदेश की यात्रा के योग बन रहे हैं.
सावधानी- गुस्से पर नियत्रंण रखना
उपाय- हनुमान जी की आराधना करें
लाल कपड़ों का दान करें
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8
2.वृषभ
वृषभ राशि के लोगों के आज परिवार में शुभ और मांगलिक कार्य होगा. आपकी माली हालत अच्छी होगी. इन लोगों को नए कार्य के अवसर मिलेंगे. परिस्थितियां आपके अनुकूल हैं. आज घर बनाने का योग बन रहा है. रोग और शत्रु परास्त होंगे. आज देश-विदेश की यात्रा होगी. दांपत्य जीवन उत्तम रहेगा. रुका हुआ कार्य संपन्न होगा. फंसा हुआ धन मिल सकता है.
सावधानी- कड़वा बोलने से बचें
उपाय- मछलियों को दाना खिलाएं
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 9
ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan Kab Hai 2026 Date: कब है रक्षाबंधन 2026? नोट करें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और भद्रा का समय
3.मिथुन
मिथुन राशि के लोगों को आज के दिन आत्मबल से बड़ा कार्य संपन्न होगा. आपकी महत्वकांक्षाएं पूर्ण होंगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. रोग और शत्रु परास्त होंगे. विद्या, बुद्धि, वाणी से धन अर्जित करेंगे. दांपत्य जीवन में सुधार होगा. पत्नी को नौकरी मिलने का योग है. रुका हुआ कार्य संपन्न होगा और शेयर ट्रेडिंग से लाभ हो सकता है.
सावधानी- दूसरों की बातों में न आएं
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं
पक्षियों को दाना दें
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 9
4.कर्क
कर्क राशि के लोगों को मान-सम्मान में वृद्धि का योग है. आपकी योजना सफल होगी. आर्थिक क्षेत्र में किया प्रयास सार्थक होगा. घर बनाने का योग बन रहा है. शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव आएगा. आज बड़े कार्य से इनकम का जरिया बढ़ेगा. आय संसाधन में वृद्धि होगी. सेहत को लेकर सचेत रहें और षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे.
सावधानी- उतावलेपन में कोई कार्य न करें
उपाय- भगवान भोलेनाथ की आराधना करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 8
5.सिंह
सिंह राशि वाले जातकों को आज व्यापार के नए अवसर मिलेंगे. मान-सम्मान का योग बन रहा है. इन लोगों को प्रॉपर्टी से लाभ मिलेगा और रुका हुआ धन प्राप्त होगा. न्यायालय से बड़ा लाभ मिल सकता है. शिक्षा के लिए विदेश जा सकते हैं. दूर देश की यात्रा होगी और आध्यात्मिक विकास होगा. आज परीक्षा में सफलता मिलेगी.
सावधानी- जल्दबाजी में कोई कार्य न करें
उपाय- गायत्री उपासना करें
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- लाल
लंक मीटर- 8
6.कन्या राशि
कन्या राशि के लिए आज समय बहुत अच्छा है. धन लाभ का योग बन रहा है. आज व्यापार में प्रगति होगी और चौतरफा लाभ का योग है. आय के संसाधनों में वृ्द्धि होगी. आज इनके रुके हुए कार्य संपन्न होंगे. संबंधो में मधुरता आएगी. आज लेखन और साहित्य के क्षेत्र से लाभ मिलेगा.
सावधानी- नकारात्मक सोच से बचें
उपाय- पक्षियों को दाने दें
शुभ अंक- 9
शुभ रंग - सी ग्रीन
लक मीटर- 7
7.तुला
तुला राशि के वाले, आज आपकी योजनाएं सफल होंगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा. दांपत्य जीवन में सुधार होगा. आज रियल एस्टेट से लाभ मिल सकता है. प्रॉपर्टी से लाभ मिलेगा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी. आज विदेश यात्रा हो सकती है.
सावधानी- भावुकता से बचें
उपाय- चीटियों को आटा और गुड़ खिलाएं
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- नीला
लक मीटर- 7
8.वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोगों को आज व्यापार से धन लाभ हो सकता है. तनाव लेने से बचें. आज अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें. परिवार को समय दें. आज अपनों का साथ मिलेगा. कोई बड़ा कार्य कर सकते हैं. दूर देश की यात्रा होगी और रियल एस्टेट, प्रॉपर्टी से लाभ का योग है. रुका हुआ धन मिलने की संभावना है.
सावधानी- खर्च पर नियत्रंण करें
उपाय- गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8
9.धनु राशि
धनु राशि के लोगों को आज रुका हुआ कार्य संपन्न होगा. भूमि, भवन खरीदने का अवसर मिलेगा. आज प्रॉपर्टी को लेकर विवाद समाप्त होगा. माली हालत अच्छी होगी और प्रयासरत कार्यों में बड़ी सफलता मिलेगी. देश-विदेश की यात्रा का योग है. लक्ष्य पर फोकस होकर काम करें. भावुकता में बहकर कोई कार्य न करें. दिल की नहीं दिमाग की बात सुनें. शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा लाभ मिलेगा.
सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
उपाय- पीला वस्त्र दान करें
पांच प्रकार का अनाज दान करें
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8
10.मकर राशि
मकर राशि के लोगों को आज के दिन पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है. मन को सकारात्मक दिशा में लगाएं. साझेदारी में व्यापार करने से बचें. आज अपनी वाणी में पर नियंत्रण रखें. मकर राशि के लोगों को आज आय के संसाधनों में वृद्धि होगी. कई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे. दूर देश की यात्रा होगी. रियल एस्टेट और प्रॉपर्टी से लाभ मिलेगा. माली हालत अच्छी होगी.
सावधानी- मध्यम मार्ग अपनाएं
जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें
उपाय- नमक के पानी से घर में पोछा लगाएं
सरसों के तेल का दीपक जलाएं
शुभ अंक-1
शुभ रंग-काला
लक मीटर-8
11.कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को आज अपने मन पर नियंत्रण करें. आय के संसाधनों में वृद्धि होगी और अज्ञात कारणों से आपको चिंता हो सकती है. भाग्य से सारे कार्य संपन्न होंगे. पिता से वैचारिक मतभेद हो सकता है. धन की स्थिति अच्छी होगी. आज रुका हुआ कार्य संपन्न होगा.
सावधानी- साझेदारी में व्यापार करने से बचें
उपाय- पौधा रोपण करें
चीटियों को आटा खिलाएं
शुभ अंक- 9
शुभ रंग - सफेद
लक मीटर- 7
12.मीन
मीन राशि के लोगों को आज कर्म क्षेत्र में बड़ा बदलाव होगा. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. आज नया व्यापार कर सकते हैं. गृह निर्माण का योग बन रहा है. आय के संसाधनों में वृद्धि होगी और सरकार से लाभ मिलेगा. शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा लाभ मिलेगा. मंदिर का निर्माण कर सकते हैं. नौकरी में प्रमोशन हो सकता है.
सावधानी- सकारात्मक सोच रखें
आलस्य का परित्याग करें
उपाय- विष्णु जी की आराधना करें
पीला फूल, फल अर्पित करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
लक मीटर- 8
ये भी पढ़ें- Gupt Navratri 2026: हर्षण और पुष्य योग में शुरू होगी आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि, जानें सही तिथि और घटस्थापना मुहूर्त




News Nation









.jpg)




