Responsive Scrollable Menu

Meta पर California में मुकदमा शुरू, अमेरिकी राज्यों ने 1.4 लाख करोड़ डॉलर का हर्जाना मांगा

मेटा के खिलाफ बच्चों की सुरक्षा से जुड़े हजारों मुकदमों में से कैलिफोर्निया में इस सप्ताह शुरू होने वाली सुनवाई को सबसे महत्वपूर्ण मामलों में से एक माना जा रहा है। अमेरिका के कई राज्य मेटा से व्यापक वित्तीय हर्जाने की मांग कर रहे हैं जो सैद्धांतिक रूप से 1.4 लाख करोड़ अमेरिकी डॉलर तक हो सकता है। इसके अलावा राज्यों ने फेसबुक और इंस्टाग्राम के संचालन के तरीके में बदलाव की भी मांग की है।

मुकदमे में सोशल मीडिया कंपनी पर युवा मानसिक स्वास्थ्य संकट को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है। राज्यों का कहना है कि मेटा ने जानबूझकर ऐसे फीचर तैयार किए, जिनसे बच्चे उसके प्लेटफॉर्म के आदी हो जाएं। मुकदमे में यह भी आरोप लगाया गया है कि मेटा नियमित रूप से 13 साल से कम उम्र के बच्चों का उनके माता-पिता की सहमति के बिना डेटा एकत्र करती है, जो संघीय कानून का उल्लंघन है।

मुकदमे में कहा गया है, ‘‘मेटा ने युवाओं और किशोरों को आकर्षित करने, जोड़े रखने और अंततः अपने जाल में फंसाने के लिए शक्तिशाली और अभूतपूर्व तकनीकों का इस्तेमाल किया है। उसका मकसद मुनाफा कमाना है।’’ दर्जनों राज्यों ने तीन साल पहले मुकदमा दायर किया था। मंगलवार से कैलिफोर्निया के ऑकलैंड की संघीय अदालत में शुरू होने वाले मुकदमे में चार राज्य—कैलिफोर्निया, कोलोराडो, केंटकी और न्यू जर्सी—वादी हैं।

अन्य 25 राज्यों में बाद में सुनवाई होने की उम्मीद है। मेटा ने आरोपों से इनकार किया है। कंपनी ने कहा कि सुनवाई के दौरान पेश किए जाने वाले साक्ष्य युवाओं की मदद के लिए उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाएंगे।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘हमने माता-पिता की बात सुनी है, विशेषज्ञों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ काम किया है तथा उन मुद्दों को समझने के लिए गहन शोध किया है, जो सबसे अधिक महत्वपूर्ण हैं।’’ मेटा के लिए यह मामला बेहद महत्वपूर्ण है। कंपनी इस साल बच्चों और किशोरों को होने वाले नुकसान से जुड़े दो अहम मामलों में पहले ही हार चुकी है। कंपनी ने पिछले महीने मुनाफे में असामान्य गिरावट दर्ज की थी, जिसमें 2.4 अरब डॉलर के कानूनी खर्च की भी भूमिका रही।

मेटा ने एक कानूनी दस्तावेज में 1.4 लाख करोड़ डॉलर के संभावित हर्जाने का उल्लेख किया है। यह राशि कैलिफोर्निया के मेनलो पार्क स्थित कंपनी के कुल बाजार पूंजीकरण के लगभग बराबर है। इतनी बड़ी राशि का भुगतान कंपनी को दिवालिया कर सकता है और संभवतः उसके स्वामित्व को राज्यों के हाथों में पहुंचा सकता है।

मेटा ने हाल के वर्षों में नाबालिगों की सुरक्षा के लिए कई नए फीचर पेश किए हैं। वर्ष 2024 में कंपनी ने इंस्टाग्राम पर ‘टीन अकाउंट’ शुरू किए, जो निजी होते हैं और इनमें संदेश तथा सामग्री पर प्रतिबंध के साथ माता-पिता के लिए नियंत्रण के विकल्प भी हैं। पिछले सप्ताह जूरी चयन के दौरान संभावित जूरी सदस्यों से पूछा गया कि क्या वे मानते हैं कि मेटा ने युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य संकट में योगदान दिया है और यदि हां, तो कितना।

कई लोगों ने माना कि कंपनी की भूमिका है, लेकिन उन्होंने माता-पिता की जिम्मेदारी भी मानी। कुछ ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और दुनिया की मौजूदा स्थिति जैसे कारक भी बच्चों और किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहे हैं।

Continue reading on the app

Min Aung Hlaing रूस रवाना, Vladimir Putin के साथ रणनीतिक संबंधों पर करेंगे चर्चा

म्यांमा की सैन्य सरकार के प्रमुख (सैन्य शासक) वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग द्विपक्षीय संबंधों और रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत करने रूस की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हो गए हैं। सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। सरकारी टीवी चैनल एमआरटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग सोमवार सुबह अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ राजधानी नेपीतॉ से रूस के लिए रवाना हुए।

वह राष्ट्रपति पुतिन और अन्य शीर्ष रूसी अधिकारियों के साथ मुलाकात करेंगे तथा द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ आर्थिक, सुरक्षा और सामाजिक मामलों पर चर्चा करेंगे। रूस और चीन, म्यांमा के प्रमुख समर्थक और उसे हथियारों की आपूर्ति करने वाले बड़े देश हैं। म्यांमा की सेना द्वारा रूस निर्मित लड़ाकू विमानों का उपयोग उन क्षेत्रों में हमलों के लिए किया जाता है जो जातीय अल्पसंख्यक समूहों के नियंत्रण में हैं।

इनमें से कई समूह लोकतंत्र समर्थक विद्रोही बलों के साथ भी जुड़े हुए हैं। मिन आंग ह्लाइंग ने इससे पहले सितंबर में मास्को के वर्ल्ड एटॉमिक वीक फोरम से अलग राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की थी। पुतिन ने कभी म्यांमा का दौरा नहीं किया है।

Continue reading on the app

  Sports

Video: स्पिनर मानव सुथार ने बताया कैसे मिली सफलता, 'कंसिस्टेंसी' रही गॉल में 4 विकेट लेने की कुंजी

क्रिकेट मैच के बाद भारतीय गेंदबाज ने बताया कि लगातार सही एरिया में गेंदबाजी करने से उन्हें सफलता मिली। दूसरे सेशन में विकेट न मिलने के बावजूद तीसरे सेशन में उन्होंने शानदार वापसी की। जानें उनका गेम प्लान और मुश्किल हालात में जीत का मंत्र। Mon, 17 Aug 2026 18:56:52 +0530

  Videos
See all

Mohammad Faheem Video Viral: "Dimple Yadav पूरे देश की मां"...सपा विधायक का विवादित बयान | Muradabad #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T13:43:48+00:00

Bhaiyaji Kahin with Prateek Trivedi : पब्लिक ने अचानक क्यों लगाए वंदे मातरम् के नारे? | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T13:42:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers