24 वर्षीय मानव सुथार ने रचा इतिहास, गॉल के मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में यह कारनामा करने वाले बने सिर्फ दूसरे भारतीय
IND vs SL: भारतीय टीम के 24 वर्षीय युवा स्पिनर मानव सुथार ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में इतिहास रच दिया है. इस मैच में श्रीलंका की पहली पारी में 4 विकेट लेकर तहलका मचाया है. इसी के साथ मानव सुथार ने टेस्ट क्रिकेट में बड़ा कीर्तिमान बना दिया है. बता दें कि मानव सुथार अब गॉल के मैदान पर टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में 4 विकेट लेने वाले सिर्फ दूसरे सबसे युवा भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. उनसे पहले सबसे कम उम्र में अभिमन्यु मिथुन ने गॉल में यह कारनामा किया था.
मानव सुथार भज्जी, अभिमन्यु मिथुन और अश्विन के क्लब में हुए शामिल
मानव सुथार ने श्रीलंका की पहली पारी में 4 विकेट लेकर बड़ा कीर्तिमान बना दिया है. मानव सुथार अब गॉल के मैदान पर 4 विकेट लेने वाले सिर्फ चौथे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने हरभजन सिंह, अभिमन्यु मिथुन और रविचंद्रन अश्विन के खास क्लब में एंट्री मारी है.
अभिमन्यु मिथुन: 4/105 (साल 2010)
हरभजन सिंह: 4/51 (साल 2008)
रविचंद्रन अश्विन: 4/114 (साल 2015)
मानव सुथार: 4/76 (साल 2026)
मानव सुथार ने बनाया बड़ा कीर्तिमान
मानव सुथार ने गॉल के मैदान पर एक और उपलब्धि हासिल कर ली है. दरअसल गॉल के मैदान पर टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में 4 विकेट लेने वाले वो सिर्फ दूसरे सबसे युवा भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. उनसे पहले अभिमन्यु मिथुन ने यह कीर्तिमान बनाया था. अभिमन्यु मिथुन 18 जुलाई 2010 को श्रीलंका के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट मैच की पहली पारी में गॉल के मैदान पर 4/105 का स्पेल फेंका था. उस समय उनकी उम्र सिर्फ 20 वर्ष 266 दिन थी, जो गॉल में यह कारनामा करने वाले किसी भी भारतीय गेंदबाज की सबसे कम उम्र है. अब मानव सुथार ने अगस्त 2026 में गॉल टेस्ट में यह कीर्तिमान बनाया है. उन्होंने 4/76 विकेट चटकाए हैं. मानव सुथार की उम्र इस वक्त 24 वर्ष 12 दिन है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Asianetnews







