दमोह में गांजा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, 3 किलो से अधिक गांजा जब्त, पति-पत्नी गिरफ्तार
मध्यप्रदेश में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। नशे की तस्करी में शामिल आरोपियों की धरपकड़ कर अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई पर रोक लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इस बीच, दमोह पुलिस ने भी नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई कर भारी मात्रा में अवैध गांजा जब्त किया है।
बता दें कि कोतवाली थाना क्षेत्र के वीआईपी रोड स्थित एक्सीलेंस स्कूल के पास पुलिस ने एक पति-पत्नी को 3 किलो 935 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई रविवार रात मुखबिर की सूचना के आधार पर की।
पुलिस के अनुसार, रविवार रात को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वीआईपी रोड स्थित एक्सीलेंस स्कूल के पास एक पति-पत्नी गांजा बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। जिसके बाद कोतवाली थाने की पुलिस सक्रिय हो गई और सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक युवती से पूछताछ की एवं तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को उनके पास से 3 किलो 935 ग्राम गांजा मिला।
उड़ीसा निवासी निकली महिला
इसके बाद पुलिस दोनों को थाने लेकर आई जहां दोनों से पूछताछ की गई। आरोपियों की पहचान पथरिया के नदरई गांव निवासी राजेंद्र मिश्रा और उनकी पत्नी उड़ीसा निवासी जूली के रूप में हुई है। आरोपी महिला उड़ीसा की रहने वाली है और गांजा तस्करी में उड़ीसा एक प्रमुख स्रोत माना जाता है इसलिए पुलिस को महिला के माध्यम से इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया एवं गहन जांच में जुट गई है।
मुसीबत में कौन सा फंड देगा आपका साथ? जानिए EPF, NPS, PPF और म्यूचुअल फंड्स से निकासी की पूरी टाइमलाइन
EPF vs NPS vs PPF vs Mutual Funds: अचानक पैसों की जरूरत पड़ने पर सिर्फ रिटर्न नहीं, 'विदड्रॉल स्पीड' काम आती है। क्या आपका EPF, NPS या PPF सही वक्त पर काम आएगा? या म्यूचुअल फंड साबित होगा सबसे तेज? जानिए चारों बड़े विकल्पों के नए निकासी नियम, छिपी शर्तें और कौन सा फंड आपके खाते में सबसे जल्दी पैसे ट्रांसफर करता है
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
Moneycontrol










