HC On Teacher Transfer: अब नहीं होंगे शिक्षकों के तबादले! हाईकोर्ट ने इस वजह से ट्रांसफर पर लगाई रोक, कहा- फिलहाल जहां पोस्टिंग वहीं करनी होगी ड्यूटी
अब नहीं होंगे शिक्षकों के तबादले, हाईकोर्ट ने इस वजह से ट्रांसफर पर लगाई रोक, Patna High Court On Teacher Transfer PostingIMC खुरपिया के विकास को लेकर CM धामी का फोकस, समय पर और गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करने के निर्देश
CM Dhami: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड में विकसित किए जा रहे इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (IMC) खुरपिया को प्रदेश के बड़े औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। सरकार की प्राथमिकता है कि परियोजना का निर्माण समय पर और अच्छी गुणवत्ता के साथ पूरा हो।
मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास से नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर विकास एवं कार्यान्वयन ट्रस्ट (NICDIT) की तीसरी शीर्ष मॉनिटरिंग बैठक में वर्चुअल हिस्सा लिया। बैठक में औद्योगिक कॉरिडोर से जुड़ी परियोजनाओं की प्रगति और उनके समय पर पूरा होने को लेकर चर्चा हुई।
'1,002 एकड़ जमीन NUITL के कब्जे में'
बैठक में मुख्यमंत्री ने IMC खुरपिया की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परियोजना के लिए तय 1,002 एकड़ जमीन NUITL के कब्जे में है और मौके पर फिलहाल कोई बाधा नहीं है। उन्होंने बताया कि IMC खुरपिया के विकास के लिए 20 मार्च 2026 को EPC अनुबंध किया जा चुका है और निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। परियोजना के तहत 24.1 किलोमीटर की रोड कनेक्टिविटी (ROW) क्लियर कर ठेकेदार को उपलब्ध करा दी गई है।
सड़क और बिजली व्यवस्था पर खास जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि IMC जैसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र के लिए बेहतर सड़क और बिजली व्यवस्था बेहद जरूरी है। इसी को देखते हुए बाहरी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नागला-किच्छा SH-44 के करीब 10.7 किलोमीटर हिस्से को फोरलेन करने के लिए जरूरी कार्रवाई की जा रही है। इससे IMC खुरपिया को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी मिलेगी और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा, परियोजना के लिए पर्याप्त और लगातार बिजली उपलब्ध कराने के लिए PITCUL की ओर से 400/220 केवी विद्युत उपकेंद्र के निर्माण की दिशा में भी काम किया जा रहा है।
दिसंबर 2028 तक ट्रंक इंफ्रास्ट्रक्चर पूरा करने का लक्ष्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि IMC खुरपिया के ट्रंक इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े काम दिसंबर 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने अधिकारियों को परियोजना की लगातार निगरानी करने और सभी विभागों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने के निर्देश दिए। धामी ने कहा कि IMC खुरपिया उत्तराखंड में नए निवेश लाने, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सरकार चाहती है कि परियोजना के साथ स्थानीय युवाओं को रोजगार और कौशल विकास के अवसर भी मिलें।
सहयोग और समन्वय जताई अपेक्षा
मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार, NICDIT और NICDC से परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए जरूरी सहयोग और समन्वय की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य के संयुक्त प्रयासों से IMC खुरपिया को आधुनिक और निवेश के लिए बेहतर औद्योगिक केंद्र बनाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परियोजना से जुड़े राज्य स्तर के मामलों का जल्द समाधान किया जाए और किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी न हो।
सीएम ने केंद्र बनने की जताई उम्मीद
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि IMC खुरपिया आने वाले समय में उत्तराखंड में निवेश, रोजगार और औद्योगिक गतिविधियों का बड़ा केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप आधुनिक औद्योगिक बुनियादी ढांचा तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में सचिव विनय शंकर पांडेय भी मौजूद रहे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
IBC24
News Nation










