अगली बार दलीप ट्रॉफी में खेलते दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, जल्द ही होगी इसकी शुरुआत, नोट कर लीजिए शेडयूल और टाइम
Vaibhav Sooryavanshi In Duleep Trophy: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक्शन में देखने का इंतजार हर क्रिकेट फैन बेसब्री से कर रहा है. जब-जब वह मैदान पर उतरते हैं, तब-तब तहलका मचा देते हैं. वैभव सूर्यवंशी अगली बार दलीप ट्रॉफी में खेलते नजर आएंगे, जहां वह ईस्ट जोन टीम के उपकप्तान होंगे. ऐसे में वह इस सीरीज में धमाल मचाते नजर आने वाले हैं. तो आइए इस आर्टिकल में आपको दलीप ट्रॉफी 2026 के शेड्यूल के बारे में बताते हैं और जानते हैं कि वैभव सूर्यवंशी कितनी तारीख से एक्शन में नजर आएंगे.
वैभव सूर्यवंशी को दलीप ट्रॉफी में मिली उपकप्तानी
दलीप ट्रॉफी 2026 में एक बार फिर 6 टीमें एक्शन में नजर आने वाली हैं. इसमें नॉर्थ जोन, साउथ जोन और ईस्ट जोन, वेस्ट जोन, सेंट्रल जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन की टीमें शामिल होती हैं. इस बार ईस्ट जोन की टीम की कमान ईशान किशन को सौंपी है, तो वहीं टीम का उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी को बनाया गया है. ऐसे में अब ईस्ट जोन की ओर से वैभव सूर्यवंशी मैदान पर उतरेंगे और विपक्षी टीम के गेंदबाजों की क्लास लगाते नजर आएंगे.
A 15-year-old as vice-captain, reporting to Ishan Kishan, who already mentors him in the India setup.
— Gully Point (@gullypoint_) July 29, 2026
That's not a token gesture. East Zone just extended a national team relationship into a domestic leadership pipeline.
Sooryavanshi hasn't captained a single first-class game.… pic.twitter.com/2w06Kl6Nva
टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, अभिमन्यु ईश्वरन, शाहबाज अहमद और अनुकूल रॉय जैसे खिलाड़ियों को मौका मिला है. इन सीनियर खिलाड़ियों की मौजूदगी में वैभव जैसे युवा क्रिकेटरों को काफी कुछ सीखने को मिलेगा. आपको बता दें, वैभव सूर्यवंशी अगली बार 23 अगस्त को एक्शन में दिखेंगे, जहां उनके सामने होगी नॉर्थ ईस्ट जोन की टीम.
दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए ईस्ट जोन की टीम: ईशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप कुमार घरामी, शाहबाज अहमद, सूरज सिंधु जायसवाल, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, शुभ्रांशु सेनापति, देनिश दास और अभिजीत सरकार.
More accolades for India's teenage sensation on the latest rankings update as Daryl Mitchell's seven-month stay at the top of the ODI batting charts is over ????https://t.co/AjjfI9jHIQ
— ICC (@ICC) July 29, 2026
23 अगस्त से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी
| चरण | तारीख | मुकाबला | स्थान | समय |
|---|---|---|---|---|
| क्वार्टर फाइनल-1 | 23–27 अगस्त 2026 | ईस्ट जोन VS नॉर्थ ईस्ट जोन | BCCI Centre of Excellence, बेंगलुरु | सुबह 9:30 बजे (IST) |
| क्वार्टर फाइनल-2 | 23–27 अगस्त 2026 | नॉर्थ जोन VS वेस्ट जोन | BCCI Centre of Excellence, बेंगलुरु | सुबह 9:30 बजे (IST) |
| सेमीफाइनल-1 | 29 अगस्त–2 सितंबर 2026 | सेंट्रल जोन VS क्वार्टर फाइनल-1 का विजेता | BCCI Centre of Excellence, बेंगलुरु | सुबह 9:30 बजे (IST) |
| सेमीफाइनल-2 | 29 अगस्त–2 सितंबर 2026 | साउथ जोन VS क्वार्टर फाइनल-2 का विजेता | BCCI Centre of Excellence, बेंगलुरु | सुबह 9:30 बजे (IST) |
| फाइनल | 5–10 सितंबर 2026 | सेमीफाइनल-1 का विजेता VS सेमीफाइनल-2 का विजेता | BCCI Centre of Excellence, बेंगलुरु | सुबह 9:30 बजे (IST) |
वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी सभी की नजरें
ईस्ट जोन की ओर से ईशान किशन की कप्तानी में वैभव सूर्यवंशी 23 अगस्त को एक्शन में नजर आएंगे. दलीप ट्रॉफी के इस मुकाबले पर एक बार फिर सभी की नजरें 15 साल के इस स्टार बल्लेबाज पर टिकी होंगी. याद हो, जब पिछली बार वैभव घरेलू टूर्नामेंट में खेले थे, तो उन्होंने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सभी को हैरान किया था. बताते चलें, वैभव सूर्यवंशी एशियन गेम्स 2026 की भारतीय टीम का हिस्सा हैं, जिसमें 24 सितंबर से 1 अक्टूबर तक पुरुष टीम के मुकाबले खेले जाएंगे.
ये भी पढ़ें: ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने होंगे? यहां समझिए पूरा समीकरण
देहरादून में खेल प्रतिभाओं का जमावड़ा, CM धामी ने एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का किया शुभारंभ
Short Track Speed Skating Trophy: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून सोमवार को अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतिभाओं की मेजबानी का गवाह बनी। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतियोगिता के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया और देश-विदेश से पहुंचे खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अधिकारियों का उत्तराखंड की धरती पर स्वागत किया।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आए सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस तरह के अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन उत्तराखंड में खेलों के माहौल को मजबूत करने के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराते हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









