Kunafa Recipe: इस राखी घर पर बनाएं सॉफ्ट और क्रंची कुनाफा, गुलाब जामुन की जगह भाई को खिलाएं ये खास मिठाई
Rakhi Special Kunafa Recipe: रक्षाबंधन पर अगर इस बार बाजार की मिठाई से कुछ अलग बनाना चाहते हैं, तो घर पर क्रिस्पी और चीज़ी कुनाफा ट्राई कर सकते हैं। बाहर से कुरकुरी और अंदर से सॉफ्ट चीज़ वाली यह मिठाई राखी के मौके पर मेहमानों को भी पसंद आएगी।
रक्षाबंधन की मिठाई की थाली में कुनाफा एक अलग स्वाद जोड़ सकता है। इसे कुनाफा पेस्ट्री, मक्खन, मोजरेला चीज़ और मीठी चाशनी की मदद से आसानी से तैयार किया जा सकता है।
कुनाफा बनाने के लिए सामग्री
कुनाफा के लिए:
- 250 ग्राम कुनाफा या कटाफि पेस्ट्री
- 100 ग्राम पिघला हुआ मक्खन
- 250 ग्राम मोजरेला चीज़
- 2 बड़े चम्मच कटे हुए पिस्ता
चाशनी के लिए:
- 1 कप चीनी
- आधा कप पानी
- 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
- आधा छोटा चम्मच गुलाब जल या केवड़ा जल
ऐसे बनाएं क्रिस्पी चीज़ी कुनाफा
स्टेप 1: चाशनी बनाएं
पैन में चीनी और पानी डालकर 5-7 मिनट पकाएं। इसमें नींबू का रस डालकर गैस बंद कर दें। चाहें तो गुलाब जल डालें और चाशनी को ठंडा होने दें।
स्टेप 2: कुनाफा तैयार करें
कुनाफा पेस्ट्री को छोटे टुकड़ों में तोड़ लें। इसमें पिघला हुआ मक्खन डालकर अच्छी तरह मिलाएं, ताकि मक्खन पूरी पेस्ट्री पर लग जाए।
स्टेप 3: चीज़ की लेयर लगाएं
बेकिंग डिश में आधा कुनाफा फैलाकर हल्के हाथ से दबाएं। इसके ऊपर मोजरेला चीज़ की लेयर लगाएं और बचा हुआ कुनाफा ऊपर से फैला दें।
स्टेप 4: बेक करें
ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करें। कुनाफा को करीब 30-35 मिनट तक बेक करें। ऊपर से सुनहरा और कुरकुरा होने पर इसे बाहर निकाल लें। ओवन न हो तो भारी तले वाले पैन में धीमी आंच पर करीब 20-25 मिनट में भी इसे तैयार किया जा सकता है।
स्टेप 5: चाशनी और पिस्ता डालें
गर्म कुनाफा के ऊपर ठंडी चाशनी डालें और कटे हुए पिस्ता से सजाएं। रक्षाबंधन के मौके पर इसे गर्मागर्म सर्व करें।
कुनाफा को छोटे टुकड़ों में काटकर मिठाई की प्लेट में सर्व करें। ऊपर से पिस्ता और थोड़ी गुलाब की पंखुड़ियां डालने से यह देखने में भी फेस्टिव लगेगा।
टिप: कुनाफा को क्रिस्पी रखने के लिए चाशनी जरूरत के हिसाब से ही डालें और तैयार होने के बाद इसे गर्मागर्म परोसें।
यह भी पढ़ें: व्रत की थाली में बढ़ाएं स्वाद, बनाएं झटपट मखाना-आलू की सब्जी
OTT Release This Week: हिंदी से हॉलीवुड तक, इस हफ्ते OTT पर क्या-क्या होगा रिलीज? देखें पूरी लिस्ट
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का फुल डोज मिलने वाला है. अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी फिल्मों और वेब सीरीज के साथ-साथ साउथ और हॉलीवुड की भी कई नई फिल्में और सीरीज देखने को मिलने वाली हैं. ऐसे में अगर आप घर बैठे कुछ नया देखने का प्लान बना रहे हैं, तो इस हफ्ते आपके पास ऑप्शन की कोई कमी नहीं होगी. एक तरफ रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा देखने को मिलेगा, तो दूसरी ओर एक्शन, क्राइम और थ्रिलर से भरपूर कहानियां भी दर्शकों का मनोरंजन करेंगी. तो चलिए जानते हैं इस हफ्ते किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर क्या नया रिलीज होने वाला है.
1. लैंटर्न्स (Lanterns)
‘Lanterns’ DC Universe की नई लाइव-एक्शन सुपरहीरो सीरीज है, जो ग्रीन लैंटर्न हैल जॉर्डन और नए रिक्रूट जॉन स्टीवर्ट की कहानी है. दोनों अमेरिका के भीतरी इलाके में एक मर्डर केस की इनवेस्टिगेशन करते हैं. है. शुरुआत में मामला एक साधारण क्राइम जैसा लगता है, लेकिन जांच आगे बढ़ने पर इसके पीछे एक बड़ा और खतरनाक राज सामने आने लगता है. इसे 17 अगस्त से जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
2. आउटर बैंक्स सीजन 5 (Outer Banks: Season 5)
आउटर बैंक्स सीजन 5 सीरीज का फाइनल सीजन है. सीजन 4 में JJ की मौत के बाद जॉन बी, सारा, कियारा, पोप और क्लोई अपने दोस्त की मौत का बदला लेने के लिए लौटेंगे. इस बार उनकी नजर Blue Crown पर भी होगी, जबकि Chandler Groff उनके लिए नई मुश्किलें खड़ी करेगा. सीरीज का पांचवां सीजन में 10 एपिसोड होंगे. इसे नेटफ्लिक्स पर 20 अगस्त से देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Explainer: क्या है इंटरनेशनल फिल्म '7 Dogs' की कहानी? जिसमें साथ नजर आएंगे सलमान खान-संजय दत्त, जानें सबकुछ
3. वेलकम टू द जंगल (Welcome to the jungle)
इस लिस्ट में बॉलीवुड की कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल भी शामिल है. अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडीज और दिशा पाटनी की वेलकम टू द जंगल ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया था और बंपर कमाई की थी. अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. इसे जियो हॉटस्टार पर 21 अगस्त से देखा जा सकते हैं.
4. चेन्नई लव स्टोरी (Chennai Love Story)
चेन्नई लव स्टोरी एक तेलुगु रोमांटिक ड्रामा है, जिसकी कहानी प्यार, टूटे दिल और जिंदगी में दोबारा प्यार पाने के सफर पर बेस्ड हैं. फिल्म में किरण अब्बावरम (Kiran Abbavaram) और श्री गौरी प्रिया (Sri Gouri Priya) लीड रोल में हैं. फिल्म का इसका निर्देशन रवि नंबूरी ने किया है और म्यूजिक मणि शर्मा ने दिया है. फिल्म 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब 21 अगस्त से सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी.
5. प्यार प्रेमा कल्याणम (Pyaar Prema Kalyanam)
प्यार प्रेमा कल्याणम एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है, जिसे एलन ने लिखा और डायरेक्ट किया है. इसमें एलन ( Elan) ही लीड रोल में नजर आएंगे और उनके साथ सान्वी मेग्घाना ( Saanve Megghana) लीड रोल में हैं. इसकी कहानी एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के बारे में है जो शादी के बाद भी अपने मायके में ही रहती है, जिससे उसके पति को 'घर-जमाई' बनकर वहीं रहना पड़ता है. इसे नेटफ्लिक्स पर 21 अगस्त से स्ट्रीम किया जाएगा.
6. ब्लड सैक्रिफाइस (Blood Sacrifice)
ब्लड सैक्रिफाइस नेटफ्लिक्स की फेमस वेब सीरीज है. इस पांच पार्ट वाली सीरीज में, एक पुलिस वाला अपने साथियों की सिलसिलेवार हत्याओं की जांच करता है. यह स्वीडिश क्राइम थ्रिलर 20 अगस्त को रिलीज होगी.
ये भी पढ़ें- सलमान खान बार-बार क्यों पहन रहे 'काउबॉय हैट'? सिर्फ फैशन नहीं, इसके पीछे छिपी है खास वजह!
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News Nation








