Responsive Scrollable Menu

पेट पर बढ़ते चर्बी को रोकने के लिए कैसे होनी चाहिए आपकी डाइट? अभी नहीं उठाया कदम, तो झेलना पड़ सकता है बुरा परिणाम

Healthy Diet For Fat Loss: क्या आपके पेट पर भी चर्बी बढ़ती जा रही है और आपको मोटापे का शिकार बना रही है? वक्त रहते अगर आपने अपनी डाइट को ठीक नहीं किया, तो आप बड़ी परेशानी का शिकार हो सकते हैं. जानिए फिट रहने के लिए कैसी होनी चाहिए डाइट.

The post पेट पर बढ़ते चर्बी को रोकने के लिए कैसे होनी चाहिए आपकी डाइट? अभी नहीं उठाया कदम, तो झेलना पड़ सकता है बुरा परिणाम appeared first on News24 Hindi.

Continue reading on the app

Kunafa Recipe: इस राखी घर पर बनाएं सॉफ्ट और क्रंची कुनाफा, गुलाब जामुन की जगह भाई को खिलाएं ये खास मिठाई

Rakhi Special Kunafa Recipe: रक्षाबंधन पर अगर इस बार बाजार की मिठाई से कुछ अलग बनाना चाहते हैं, तो घर पर क्रिस्पी और चीज़ी कुनाफा ट्राई कर सकते हैं। बाहर से कुरकुरी और अंदर से सॉफ्ट चीज़ वाली यह मिठाई राखी के मौके पर मेहमानों को भी पसंद आएगी।

रक्षाबंधन की मिठाई की थाली में कुनाफा एक अलग स्वाद जोड़ सकता है। इसे कुनाफा पेस्ट्री, मक्खन, मोजरेला चीज़ और मीठी चाशनी की मदद से आसानी से तैयार किया जा सकता है।

कुनाफा बनाने के लिए सामग्री
कुनाफा के लिए:

  • 250 ग्राम कुनाफा या कटाफि पेस्ट्री
  • 100 ग्राम पिघला हुआ मक्खन
  • 250 ग्राम मोजरेला चीज़
  • 2 बड़े चम्मच कटे हुए पिस्ता

चाशनी के लिए:

  • 1 कप चीनी
  • आधा कप पानी
  • 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
  • आधा छोटा चम्मच गुलाब जल या केवड़ा जल
कुनाफा बनाने के लिए सामग्री

ऐसे बनाएं क्रिस्पी चीज़ी कुनाफा
स्टेप 1: चाशनी बनाएं

पैन में चीनी और पानी डालकर 5-7 मिनट पकाएं। इसमें नींबू का रस डालकर गैस बंद कर दें। चाहें तो गुलाब जल डालें और चाशनी को ठंडा होने दें।

स्टेप 2: कुनाफा तैयार करें
कुनाफा पेस्ट्री को छोटे टुकड़ों में तोड़ लें। इसमें पिघला हुआ मक्खन डालकर अच्छी तरह मिलाएं, ताकि मक्खन पूरी पेस्ट्री पर लग जाए।

स्टेप 3: चीज़ की लेयर लगाएं
बेकिंग डिश में आधा कुनाफा फैलाकर हल्के हाथ से दबाएं। इसके ऊपर मोजरेला चीज़ की लेयर लगाएं और बचा हुआ कुनाफा ऊपर से फैला दें।

ऐसे बनाएं क्रिस्पी चीज़ी कुनाफा

स्टेप 4: बेक करें
ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करें। कुनाफा को करीब 30-35 मिनट तक बेक करें। ऊपर से सुनहरा और कुरकुरा होने पर इसे बाहर निकाल लें। ओवन न हो तो भारी तले वाले पैन में धीमी आंच पर करीब 20-25 मिनट में भी इसे तैयार किया जा सकता है।

स्टेप 5: चाशनी और पिस्ता डालें
गर्म कुनाफा के ऊपर ठंडी चाशनी डालें और कटे हुए पिस्ता से सजाएं। रक्षाबंधन के मौके पर इसे गर्मागर्म सर्व करें।

कुनाफा को छोटे टुकड़ों में काटकर मिठाई की प्लेट में सर्व करें। ऊपर से पिस्ता और थोड़ी गुलाब की पंखुड़ियां डालने से यह देखने में भी फेस्टिव लगेगा।

टिप: कुनाफा को क्रिस्पी रखने के लिए चाशनी जरूरत के हिसाब से ही डालें और तैयार होने के बाद इसे गर्मागर्म परोसें।

यह भी पढ़ें: व्रत की थाली में बढ़ाएं स्वाद, बनाएं झटपट मखाना-आलू की सब्जी

Continue reading on the app

  Sports

इंग्लैंड में असली इम्तिहान से पहले पाकिस्तान की नींद हराम, उधर काम-तमाम करने बेसब्र मेजबान

babar azam injury: इंग्लैंड दौरे पर मौजूद पाकिस्तान क्रिकेट टीम 19 अगस्त से हेडिंग्ले में पहला टेस्ट मैच खेलने उतरेगी. इससे पहले कप्तान बाबर आजम की चोट ने पाकिस्तान की नींद उड़ा रखी है. बाबर आजम दाहिने हाथ की चोट से जूझ रहे हैं, इसी को लेकर उनके पहले टेस्ट मैच में खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है. हालांकि, अब खबर सामने आई है कि उनका पहले मुकाबले में खेलना मुश्किल है. Mon, 17 Aug 2026 23:30:37 +0530

  Videos
See all

Trump threatens to bomb Oman and demands Iran surrender | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T22:30:15+00:00

Jharkhand Student Protest | छात्रों के दबाव में झुकी सरकार.. Hemant Soren ने मान ली अहम मांगें #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T22:40:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers