‘मेरे पति को आंखों के सामने गोलियों से भूना, अब मुझे भी…’, बरेली में महिला टीचर ने SSP से मांगी सुरक्षा
राम मंदिर चंदा चोरी: सुरक्षा, प्रबंधन और साजिश… SIT अंतिम रिपोर्ट से पहले करेगी अयोध्या का दौरा
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला गुरुवार को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा। मैच भारतीय समय के हिसाब से रात 10 बजे से शुरू होगा। इंग्लैंड सीरीज में 2-0 से आगे है। पहला मुकाबला बारिश के कारण बेनतीजा रहा था, जबकि दूसरे और तीसरे टी-20 में मेजबान टीम ने जीत दर्ज की थी। भारत के लिए यह मुकाबला करो या मरो का है। हार मिलते ही टीम सीरीज गंवा देगी। 2018-19 के बाद यह पहला मौका होगा, जब भारत लगातार दो टी-20 सीरीज हार सकता है। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। उन्होंने अपने शुरुआती दो टी-20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 14 और 13 रन बनाए हैं। यानी अब तक 2 मैचों में सिर्फ 27 रन ही बना सके हैं। श्रेयस की कप्तानी पर सवाल टी-20 कप्तान बनने के बाद श्रेयस अय्यर अब तक एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं जीत सके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 में 125 रन की हार के बाद उन्होंने टीम के प्रदर्शन को बेहद खराब बताया था। IPL समेत श्रेयस अपनी पिछली 11 टी-20 कप्तानी में 10 मैच हार चुके हैं। कोच गौतम गंभीर ने हालांकि कहा कि एक हार से टीम खराब नहीं हो जाती। उनके मुताबिक भारत अपनी अटैकिंग अप्रोच नहीं बदलेगा। इंग्लैंड सीरीज जीतने से एक कदम दूर हैरी ब्रूक की कप्तानी में इंग्लैंड शानदार फॉर्म में है। टीम ने पिछले 21 टी-20 मुकाबलों में 18 जीते हैं। इंग्लैंड के पास इतिहास रचने का मौका है, क्योंकि उसने अब तक भारत के खिलाफ कभी भी दो या उससे ज्यादा मैचों की टी-20 सीरीज नहीं जीती है। दुबे से पावर हिटिंग की उम्मीद बेथेल-आर्चर टॉप प्लेयर भारत बदलाव कर सकता है भारत तीसरे टी-20 की हार के बाद बदलाव कर सकता है। संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, सूर्यांश शेडगे, रवि बिश्नोई और प्रसिद्ध कृष्णा विकल्प के तौर पर उपलब्ध हैं। पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे/सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल/वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वरुण चक्रवर्ती। इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग। पिच रिपोर्ट और मौसम ब्रिस्टल का काउंटी ग्राउंड टी-20 में बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद माना जाता है। यहां सीधी बाउंड्री छोटी हैं, हालांकि इस सीजन डोमेस्टिक टी-20 ब्लास्ट में पहली पारी का औसत स्कोर करीब 156 रन रहा है। मौसम साफ और गर्म रहने की संभावना है। आंकड़ों में मुकाबला Wed, 08 Jul 2026 23:00:06