Responsive Scrollable Menu

नितिन नबीन की नई टीम में MP के 3 नेताओं को अहम जिम्मेदारी, लाल सिंह आर्य-कविता पाटीदार-बंशीलाल गुर्जर को मिली जगह

भोपाल: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। इसमें मध्यप्रदेश के तीन नेताओं को प्रमुख संगठनात्मक जिम्मेदारियां मिली हैं। पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार को राष्ट्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी की ओर से 17 अगस्त को जारी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।

लाल सिंह आर्य बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

नई राष्ट्रीय टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। मध्यप्रदेश से लाल सिंह आर्य को इस सूची में जगह मिली है। आर्य मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके हैं और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। अब उन्हें पार्टी के मुख्य राष्ट्रीय पदाधिकारियों में शामिल करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

कविता पाटीदार को बनाया राष्ट्रीय मंत्री

मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार को राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। नितिन नबीन की नई टीम में कुल 16 राष्ट्रीय मंत्री बनाए गए हैं, जिनमें कविता पाटीदार मध्यप्रदेश से शामिल हैं।

बंशीलाल गुर्जर को किसान मोर्चा की कमान

राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी ने नई राष्ट्रीय टीम के साथ अपने अलग-अलग मोर्चों के अध्यक्षों की भी घोषणा की है। इसमें किसान मोर्चा की जिम्मेदारी मध्यप्रदेश के बंशीलाल गुर्जर को मिली है।

नई टीम में इन राज्यों को भी मिला प्रतिनिधित्व

नितिन नबीन की टीम में उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, असम के साथ दक्षिण भारत के राज्यों से भी नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री और मोर्चा अध्यक्षों सहित संगठन के अलग-अलग स्तर पर क्षेत्रीय और सामाजिक समीकरणों को जगह दी गई है।

नई राष्ट्रीय टीम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, महामंत्री, राष्ट्रीय मंत्री के साथ कोषाध्यक्ष और अलग-अलग मोर्चों के राष्ट्रीय अध्यक्षों की नियुक्तियां की गई हैं। मध्यप्रदेश के लिहाज से लाल सिंह आर्य, कविता पाटीदार और बंशीलाल गुर्जर को मिली जिम्मेदारियां प्रमुख हैं।

PRESS RELEASE--NOB Hin 17.08.2026

Continue reading on the app

मोदी सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार ने ई10 पेट्रोल की वकालत क्यों की

मोदी सरकार में मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन ने पुरानी गाड़ियों के लिए ई10 पेट्रोल लाने की बात की है. इसके बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने केंद्र सरकार से ही सवाल किए हैं.

Continue reading on the app

  Sports

PAK vs ENG: पाकिस्तान को फिर बदलना पड़ा कप्तान, इंग्लैंड सीरीज से पहले मजबूरी में किया ऐलान

PAK vs ENG 1st Test: पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीमों के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज के शुरुआती मैच के लिए पाकिस्तान ने नए टेस्ट कप्तान का ऐलान किया है. Tue, 18 Aug 2026 21:18:51 +0530

  Videos
See all

Govinda Sunita Ahuja: सुनीता से क्यों नाराज हुए गोविंदा? सामने आई बड़ी वजह! Bollywood | Govinda News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T16:40:11+00:00

‘नसबंदी के बाद भी 6 बच्चे!’ 40 लाख के हिसाब पर ‘डॉगी’ ने अफसरों को घेरा | #DogSterilization #Khandwa #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T16:40:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers