UP Board Compartment Result 2026: कक्षा 10वीं में 98.95% छात्र पास, 12वीं में 79.29 प्रतिशत, ऐसे चेक करें रिजल्ट
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट व इंप्रूवमेंट परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा में शामिल छात्र रोल नंबर की सहायता से UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं।
कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) में 98.95% छात्रों ने सफलात प्राप्त की है। हाईस्कूल के लिए कुल 20,855 छात्रों ( 15,705 छात्र और 5,150 छात्राएं ) ने पंजीकरण कराया था और परीक्षा में कुल 19,394 छात्र ( 14,616 छात्र और 4,778 छात्राएं) शामिल हुए। इसमें 14,456 छात्र और 4,735 छात्राएं (कुल 19,191) सफल हुईं। इसमें छात्रों के पास का प्रतिशत 98.91% और छात्राओं का 99.10% रहा।
कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) में 79.29% छात्र पास हुए हैं। इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 के लिए कुल 21,227 छात्रों (11,256 छात्र, 9,971 छात्राएं) ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा में कुल 20,540 छात्र ( 10,839 छात्र और 9,701 छात्राएं) शामिल हुए और 16,286 उर्तीण रहे। इसमें 8,388 छात्र 7,898 छात्राएं शामिल हैं। छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 77.39% और छात्राओं का 81.41 प्रतिशत रहा।
बता दें कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा वर्ष 2026 की कक्षा 10वीं की इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट और कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 75 जिला मुख्यालयों पर बनाए गए केंद्रों पर दो पाली में 28 जुलाई को आयोजित की गई थी। 16 और 17 जुलाई 2026 को प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट की परीक्षाएं हुई थी।
ऐसे करें चेक
- UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या results.upmsp.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर अपनी कक्षा के अनुसार “हाईस्कूल कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट” या “इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट” परीक्षा फल 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी कक्षा के अनुसार हाईस्कूल या इंटरमीडिएट रिजल्ट लिंक चुनें।
- अब मांगी गई जानकारी, जैसे रोल नंबर और स्कूल कोड, दर्ज करें।
- सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- रिजल्ट में अपने अंक और उत्तीर्ण स्थिति की जांच कर भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें
15 महीने के FD पर मिल रहा 7.15% रिटर्न, इस प्राइवेट बैंक ने बदली ब्याज दरें, 17 अगस्त से नए रेट लागू
प्राइवेट सेक्टर के फेडरल बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव किया है। सामान्य नागरिकों को 3 करोड़ रुपये से कम के निवेश पर 3% से लेकर 6.70% इंटरेस्ट मिल रहा है। नए रेट 17 अगस्त 2026 से लागू हो चुके हैं। ध्यान रखें कि सभी बैंक समय-समय पर इंटरेस्ट रेट में संशोधन करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है।
वरिष्ठ नागरिकों को सभी टेन्योर पर बैंक 0.50% अतिरिक्त ब्याज की सुविधा भी दे रहा है। इंटरेस्ट रेट कम से कम 3.50% और अधिकतम 7.20% है। ग्राहक 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश कर सकते हैं। इससे पहले बैंक ने 16 जुलाई को एफडी के ब्याज दरों में संशोधन किया था। 15 महीने के टेन्योर के लिए ब्याज दरों में 5 बीपीएस की वृद्धि की गई है, अब इस मैच्योरिटी स्लैब पर 6.65% रिटर्न मिलेगा।
48 महीने के टेन्योर पर मिल रहा अधिकतम ब्याज
सबसे ज्यादा ब्याज बैंक 48 महीने के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 6.70% हैं। वहीं वरिष्ठ नागरिकों (60 साल या इससे अधिक आयुवर्ग) को 7.20% ब्याज मिल रहा है। वहीं 15 महीने के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 6.65% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.15% इंटरेस्ट मिल रहा है। 24 महीने से अधिक और 48 महीने से कम के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 6.50% और वरिष्ठ नागरिकों को 7% ब्याज मिल रहा है।
बैंक 1 साल या इससे अधिक के सभी टेन्योर पर 6% से ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है। 181 दिन और 271 दिन से लेकर 1 साल से कम के दो अलग-अलग टेन्योर पर 6% ब्याज दे रहा है।
टेन्योर वाइज ब्याज दरें जानें
- 7 से लेकर 29 दिन- 3%
- 30 से लेकर 45 दिन- 3.25%
- 46 से लेकर 90 दिन- 4.25%
- 91 से लेकर 180 दिन- 4.50%
- 181 दिन- 6%
- 182 दिन से लेकर 270 दिन- 5.50%
- 271 दिन से लेकर 1 साल से कम- 6%
- 1 साल- 6.25%
- 1 साल से अधिक और 15 महीने से कम- 6.40%
- 15 महीने- 6.65%
- 15 महीने से अधिक और 24 महीने से कम- 6.40%
- 24 महीने से अधिक और 48 महीने से कम- 6.50%
- 48 महीने- 6.70%
- 48 महीने से अधिक और 10 साल तक- 6. 40%
- वरिष्ठ नागरिक- 0.50% अतिरिक्त ब्याज
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News








