Responsive Scrollable Menu

खाली प्लास्टिक बॉटल फेंकने की बजाय ऐसे करें इस्तेमाल, गुल्लक से लेकर पौधों के वॉटरिंग कैन तक बनाएं ये काम की 8 चीजें

Plastic Bottle Reuse Tips: पानी, जूस या कोल्ड ड्रिंक की खाली प्लास्टिक बॉटल कई घरेलू कामों में दोबारा इस्तेमाल की जा सकती है. थोड़ी क्रिएटिविटी से इससे पेन स्टैंड, गुल्लक और छोटी चीजों के लिए स्टोरेज कंटेनर बनाया जा सकता है. पुरानी बॉटल बच्चों के DIY क्राफ्ट और घर की सजावट में भी काम आ सकती है. गार्डनिंग के लिए इससे मिनी ग्रीनहाउस और आसान वॉटरिंग कैन तैयार किया जा सकता है. बॉटल काटते समय नुकीले किनारों से सावधानी रखना और बच्चों को किसी बड़े की निगरानी में क्राफ्ट करवाना जरूरी है. पुरानी प्लास्टिक बॉटल में गर्म पानी या लंबे समय तक खाने-पीने की चीजें रखने से बचना बेहतर है.

Continue reading on the app

इंदौर में हथियार तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 3 देसी पिस्टल, रिवॉल्वर और जिंदा कारतूस जब्त, आरोपी गिरफ्तार

इंदौर पुलिस शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। इस बीच, तेजाजी नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अवैध हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन देसी पिस्टल, एक देसी रिवॉल्वर और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

दरअसल, इंदौर की तेजाजी नगर पुलिस को उटर कॉलोनी के पास मोटरसाइकिल पर एक सं​दिग्ध व्यक्ति आता हुआ नजर आया। पुलिस ने उस व्यक्ति को रोका और उसकी अच्छे से तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को उस व्यक्ति के पास से हथियार बरामद हुए। व्यक्ति के पास से काले रंग के बैग की तलाशी लेने पर उसमें तीन देसी पिस्टल, एक रिवॉल्वर और चार जिंदा कारतूस मिले। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मिथिलेश बताया।

वहीं, अवैध हथियारों के संबंध में पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह धार और आसपास के क्षेत्रों से अवैध हथियारों की सप्लाई करने के लिए इंदौर आया था। फिलहाल पुलिस आरोपी मिथिलेश को रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ करेगी कि वह ये हथियार कहां से लेकर आया था और इन्हें किसे सप्लाई करने जा रहा था।

पुलिस ने दी मामले की जानकारी

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुमित केरकेट्टा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को तेजाजी नगर थाना अंतर्गत अवैध हथियार के एक तस्कर को पकड़ा गया है। सूचना मिली थी कि मोटरसाइकिल पर एक संदिग्ध व्यक्ति देखा गया है। जिसके पास एक काले रंग का बैग है। तस्कर की संदिग्ध गतिविधि को को देखते हुए पुलिस थाने को सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उस व्यक्ति को पकड़ा। जब व्यक्ति की तलाशी की गई तो उसके पास से तीन देसी पिस्टल, एक देशी रिवॉस्वर और चार जिंदा कारतूस मिले। तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है एवं उससे पूछताछ जारी है।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: रवींद्र जडेजा की वजह से टीम इंडिया का बड़ा नुकसान, चौथी बार किया ऐसा ‘गुनाह’

Ravindra Jadeja: गॉल टेस्ट मैच की आखिरी पारी में स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की एक गलती टीम इंडिया को काफी भारी पड़ी. जिसके चलते श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा को जीवनदान मिल गया. Tue, 18 Aug 2026 17:20:36 +0530

  Videos
See all

4500 किलो रसगुल्ले देख प्रशासन के उड़े होश! संभल में 4 घंटे चली बड़ी छापेमारी | Uttar Pradesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T12:15:16+00:00

Master Stroke LIVE: Vande Mataram Controversy पर फैसला! | BJP Vs Congress | PM Modi | Sonia Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T12:10:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers