Responsive Scrollable Menu

इंदौर में हथियार तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 3 देसी पिस्टल, रिवॉल्वर और जिंदा कारतूस जब्त, आरोपी गिरफ्तार

इंदौर पुलिस शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। इस बीच, तेजाजी नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अवैध हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन देसी पिस्टल, एक देसी रिवॉल्वर और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

दरअसल, इंदौर की तेजाजी नगर पुलिस को उटर कॉलोनी के पास मोटरसाइकिल पर एक सं​दिग्ध व्यक्ति आता हुआ नजर आया। पुलिस ने उस व्यक्ति को रोका और उसकी अच्छे से तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को उस व्यक्ति के पास से हथियार बरामद हुए। व्यक्ति के पास से काले रंग के बैग की तलाशी लेने पर उसमें तीन देसी पिस्टल, एक रिवॉल्वर और चार जिंदा कारतूस मिले। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मिथिलेश बताया।

वहीं, अवैध हथियारों के संबंध में पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह धार और आसपास के क्षेत्रों से अवैध हथियारों की सप्लाई करने के लिए इंदौर आया था। फिलहाल पुलिस आरोपी मिथिलेश को रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ करेगी कि वह ये हथियार कहां से लेकर आया था और इन्हें किसे सप्लाई करने जा रहा था।

पुलिस ने दी मामले की जानकारी

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुमित केरकेट्टा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को तेजाजी नगर थाना अंतर्गत अवैध हथियार के एक तस्कर को पकड़ा गया है। सूचना मिली थी कि मोटरसाइकिल पर एक संदिग्ध व्यक्ति देखा गया है। जिसके पास एक काले रंग का बैग है। तस्कर की संदिग्ध गतिविधि को को देखते हुए पुलिस थाने को सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उस व्यक्ति को पकड़ा। जब व्यक्ति की तलाशी की गई तो उसके पास से तीन देसी पिस्टल, एक देशी रिवॉस्वर और चार जिंदा कारतूस मिले। तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है एवं उससे पूछताछ जारी है।

Continue reading on the app

नितिन नबीन की नई टीम में MP के गजेंद्र पटेल और आशीष अग्रवाल को बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय संगठन में मिली अहम भूमिका

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की नई टीम में मध्यप्रदेश के नेताओं को अहम जिम्मेदारियां मिली हैं। इनमें गजेंद्र पटेल को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है, जबकि मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष ऊषा अग्रवाल को राष्ट्रीय मीडिया सह संयोजक की जिम्मेदारी मिली है। इसके साथ ही दोनों नेता अब प्रदेश के साथ भाजपा के राष्ट्रीय संगठन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

गजेंद्र पटेल बने राष्ट्रीय महामंत्री

नई राष्ट्रीय टीम में मध्यप्रदेश के गजेंद्र पटेल को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा संगठन के प्रमुख पदों में शामिल है। नितिन नबीन की टीम में अलग-अलग राज्यों के नेताओं को इस पद पर जगह दी गई है, जिसमें मध्यप्रदेश से गजेंद्र पटेल शामिल हैं।

खरगोन से लोकसभा सांसद रह चुके गजेंद्र पटेल लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े हैं। अब राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में उन्हें पार्टी के केंद्रीय संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

आशीष अग्रवाल राष्ट्रीय मीडिया सह संयोजक

वहीं मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल को राष्ट्रीय मीडिया टीम में शामिल किया गया है। उन्हें राष्ट्रीय मीडिया सह संयोजक बनाया गया है। प्रदेश स्तर पर मीडिया की जिम्मेदारी संभाल रहे आशीष अग्रवाल की भूमिका अब राष्ट्रीय स्तर पर भी बढ़ गई है।

नितिन नबीन की मीडिया टीम में अनिल बलूनी को राष्ट्रीय मीडिया संयोजक बनाया गया है। उनके साथ आशीष उषा अग्रवाल, प्रदीप भंडारी और सिद्धार्थ यादव को मीडिया सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

MP के दूसरे नेताओं को भी मिली जिम्मेदारी

नई राष्ट्रीय टीम में मध्यप्रदेश से लाल सिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और कविता पाटीदार को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है। वहीं बंशीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। इस तरह मुख्य राष्ट्रीय पदों से लेकर मोर्चा और मीडिया टीम तक मध्यप्रदेश के नेताओं को जिम्मेदारी मिली है।

Continue reading on the app

  Sports

WTC में करिश्मे से लेकर वर्ल्ड रिकॉर्ड तक... ऋषभ पंत ने 100वां छक्का जड़कर बनाए किए 5 बड़े कीर्तिमान

Rishabh pant 100th six in Test: ऋषभ पंत को भारत और श्रीलंका के बीच जारी गॉल टेस्ट हमेशा यदा रहने वाला है. उन्होंने इस मैच की दूसरी पारी के दौरान एक ऐतिहासिक उपलब्धि नाम की. पंत ने एक बार फिर अपने विस्फोटक अंदाज में बैटिंग की और 66 रन की पारी के दौरान कई रिकॉर्ड नाम कर लिए. दूसरी पारी में उन्होंने दो छक्के लगाए. पारी का दूसरा छक्का लगाते ही पंत ने रिकॉर्ड्स की भी झड़ी लगा दी. पंत के टेस्ट करियर का यह 100वां सिक्स था. चलिए जानते हैं इस सिक्स के साथ उन्होंने कौन-कौन से 5 रिकॉर्ड नाम किए. Tue, 18 Aug 2026 17:43:34 +0530

  Videos
See all

CM Yogi Strict Action: दबंगों ने रोका महिला का रास्ता, सीएम योगी ने अधिकारियों पर गिराई गाज! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T12:45:18+00:00

दिल्ली में SIR का पहला चरण पूरा... 47 लाख मतदाताओं ने फॉर्म नहीं भरा | Election Commission | Delhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T12:46:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers