स्पोर्ट्स अपडेट:न्यूजीलैंड ने चार खिलाड़ियों को फिर दिए कैजुअल कॉन्ट्रैक्ट, भारत सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे एलन-फर्ग्यूसन
न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) ने फिन एलन, लॉकी फर्ग्यूसन, टिम साइफर्ट और एडम मिल्न को 2026-27 सीजन के लिए फिर से कैजुअल प्लेइंग कॉन्ट्रैक्ट दिए हैं। चारों खिलाड़ी भारत के खिलाफ अक्टूबर-नवंबर में होने वाली घरेलू वनडे और टी-20 सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे। न्यूजीलैंड बोर्ड उन्हें 2027 वनडे वर्ल्ड कप और 2028 टी-20 वर्ल्ड कप की योजनाओं में भी शामिल रखेगा। पिछले सीजन कैजुअल कॉन्ट्रैक्ट पर रहे केन विलियमसन के इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उनका नाम इस सूची में नहीं है। वहीं जेम्स नीशम ने ऑकलैंड के साथ घरेलू कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। डेवोन कॉन्वे और ब्लेयर टिकनर जून में घोषित सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में लौट चुके हैं। स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… ICC बोर्ड चुनाव में बड़ा उलटफेर, डिप्टी चेयर इमरान ख्वाजा चुनाव हारे ICC बोर्ड चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। सिंगापुर के इमरान ख्वाजा एसोसिएट मेंबर्स डायरेक्टर का चुनाव हार गए। ख्वाजा मौजूदा समय में ICC के डिप्टी चेयर भी हैं। उनकी जगह फ्रांस के गुरुमूर्ति पलानी, यूएई के मुबाशिर उस्मानी और नामीबिया के रुडी वान वूरेन एसोसिएट मेंबर डायरेक्टर चुने गए। यह चुनाव बुधवार को स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग में ICC की वार्षिक बैठक के दौरान हुआ। ख्वाजा को 23 वोट मिले और वे चौथे स्थान पर रहे। गुरुमूर्ति पलानी ने सबसे ज्यादा 35 वोट हासिल किए, जबकि मुबाशिर उस्मानी और रुडी वान वूरेन को 26-26 वोट मिले। मलेशिया के महिंदा वल्लीपुरम को 19 वोट मिले। ICC के 45 एसोसिएट सदस्य देशों को मतदान का अधिकार था, लेकिन USA क्रिकेट और क्रिकेट कनाडा के निलंबित होने के कारण इस बार केवल 43 देशों ने वोट डाले। प्रत्येक सदस्य के पास तीन वोट थे, यानी कुल 129 वोट पड़े। वेस्टइंडीज ने 19 साल के स्पिनर को टीम में चुना, न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए स्क्वॉड घोषित वेस्टइंडीज ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के पहले तीन मैचों के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में 19 साल के लेफ्ट आर्म रिस्ट स्पिनर विटेल लॉज को पहली बार सीनियर टीम में मौका मिला है। इस साल अंडर-19 वर्ल्ड कप में उन्होंने 10 विकेट लिए थे और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा डॉट बॉल फेंकी थीं। लॉज पिछले कुछ समय से सीनियर टीम के साथ ट्रेनिंग कर रहे थे। उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बदलाव को आसान बनाने के लिए स्पिन बॉलिंग कोच निकिता मिलर को भी टीम मैनेजमेंट में शामिल किया गया है। वे गयाना में टीम के साथ रहकर लॉज के साथ काम करेंगे। पहले तीन वनडे के लिए वेस्टइंडीज टीम शाई होप (कप्तान), अकीम ऑगस्टे, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, आमिर जंगू, अल्जारी जोसेफ, शमार जोसेफ, विटेल लॉज, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड और जेडन सील्स।
दृश्यम 3 का नया नैरेटिव तैयार:‘शैतान 2’ पर लगा ब्रेक; जुलाई 2026 से लंदन में नई हॉरर फिल्म शुरू करेंगे अजय देवगन
अजय देवगन की आगामी फिल्मों को लेकर इंडस्ट्री में लगातार चर्चा बनी हुई है। सूत्रों के अनुसार...‘फिलहाल उनका फोकस कई अलग-अलग प्रोजेक्ट्स पर है। इनमें ‘धमाल 4’, ‘दृश्यम 3’, ‘गोलमाल’ फ्रेंचाइज की अगली फिल्म और हाल ही में टीजर के बाद चर्चा में आई ‘चौहान’ शामिल हैं। वहीं, हॉरर-थ्रिलर ‘शैतान’ के सीक्वल को लेकर फिलहाल किसी सक्रिय प्रगति की जानकारी सामने नहीं आई है। सूत्रों का यह भी कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में अजय देवगन ने खुद को सिर्फ एक्शन फिल्मों तक सीमित नहीं रखा है। उनकी मौजूदा फिल्म लाइनअप में कॉमेडी, इन्वेस्टिगेशन थ्रिलर, हॉरर और ड्रामा जैसी अलग-अलग शैलियों की फिल्में शामिल हैं, जो एक अभिनेता के रूप में उनके विविध प्रयोगों को दर्शाती हैं। ‘शैतान 2’ पर नहीं बढ़ रहा काम ‘शैतान 2’ फिलहाल सक्रिय डेवलपमेंट में नहीं है। फिल्म की शूटिंग या प्री-प्रोडक्शन को लेकर अभी तक कोई नई गतिविधि सामने नहीं आई है। इसी बीच खबर है कि अजय देवगन निर्देशक रोहित जुगराज की एक बड़े बजट की अनटाइटल्ड हॉरर फिल्म से इस जॉनर में वापसी की तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक...‘फिल्म फिलहाल प्री-प्रोडक्शन चरण में है और इसकी शूटिंग जुलाई 2026 से शुरू होने की संभावना है। निर्माण कुमार मंगत पाठक कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह फिल्म पारंपरिक भूतिया कहानियों से अलग गॉथिक हॉरर की शैली में होगी और इसकी कहानी लंदन की पृष्ठभूमि पर आधारित रहेगी। सूत्रों का दावा है कि अजय देवगन इसमें एक रहस्यमयी और अलौकिक शक्तियों वाले किरदार में नजर आएंगे, जिसके लिए उनके लुक पर भी विशेष काम किया जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि रोहित जुगराज ने अपने करियर की शुरुआत राम गोपाल वर्मा के साथ की थी और 2003 की फिल्म ‘भूत’ में सहायक निर्देशक रहे थे। पोस्ट-प्रोडक्शन में ‘दृश्यम 3’ , नए नैरेटिव के साथ लौटेगी फिल्म ‘दृश्यम 3’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिल्म फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन चरण में है। बताया जा रहा है कि एडिटिंग, बैकग्राउंड स्कोर और अन्य तकनीकी कार्य तेजी से चल रहे हैं। हालांकि निर्माताओं ने अभी तक इस संबंध में कोई घोषणा नहीं की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक...‘इस बार हिंदी संस्करण की कहानी मलयालम ‘दृश्यम 3’ से अलग विकसित की गई है। यानी हिंदी दर्शकों के लिए एक नया नैरेटिव तैयार किया गया है, ताकि कहानी में ताजगी बनी रहे। कास्टिंग को लेकर भी कई चर्चाएं हैं। सूत्रों का दावा है कि तबु तीसरे पार्ट में भी अपनी भूमिका निभा सकती हैं। वहीं प्रकाश राज के वकील की भूमिका में और जयदीप अहलावत नए जांच अधिकारी के किरदार में नजर आने की चर्चा है। यह भी कहा जा रहा है कि पिछली फिल्म में अक्षय खन्ना के जांच वाले ट्रैक को इस बार नए अधिकारी के जरिए आगे बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, पूरी स्टारकास्ट और किरदारों को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फिल्म ‘धमाल 4’ के प्रमोशन में जुटी टीम, रिलीज से पहले होगा बड़ा प्रमोशनल अजय देवगन की ‘धमाल 4’ रिलीज से पहले प्रमोशनल चरण में पहुंच चुकी है। सूत्रों के अनुसार...‘फिल्म की टीम लगातार प्रचार गतिविधियों में हिस्सा ले रही है। अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, रवि किशन समेत अन्य कलाकार भी विभिन्न प्रमोशनल इवेंट्स में नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म को फैमिली ऑडियंस तक पहुंचाने के लिए ऑन-ग्राउंड इवेंट्स के साथ-साथ डिजिटल प्रमोशन पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।’ सूत्रों के मुताबिक...‘फिल्म की रिलीज डेट पहले तय कार्यक्रम में बदलाव के बाद 10 जुलाई कर दी गई। इंडस्ट्री में इसे बॉक्स ऑफिस रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है, हालांकि मेकर्स ने रिलीज डेट में बदलाव की वजह पर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।’ यह एक बड़े बजट की फिल्म है। इसकी शूटिंग जुलाई 2026 से शुरू होने की संभावना है। निर्माण कुमार मंगत पाठक कर रहे हैं। इसकी कहानी लंदन की पृष्ठभूमि पर बेस्ड होगी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 






















