Responsive Scrollable Menu

प्रिंस ने 24 साल की उम्र में नौकरी छोड़ी:गांव में पापा से 1 लाख उधार लेकर शुरू किया स्टार्टअप, आज कंपनी का टर्नओवर ढाई करोड़

बिहार में पूर्णिया जिले के एक गांव में प्रिंस राज शुक्ला का जन्म हुआ। ग्रेजुएशन के बाद वे बेंगलुरु में नौकरी करने लगे। वे विदेश जाकर मास्टर्स की डिग्री लेना चाहते थे। लेकिन कोरोना में लॉकडाउन के चलते उन्हें वापिस गांव आना पड़ा। प्रिंस ने बेंगलुरु की नौकरी छोड़ी। गांव आकर अपने पिता से 1 लाख रुपए उधार लिए और एग्रीकल्चर स्टार्ट अप एग्रेट ( AGRATE India Private Limited) की शुरुआत की। हालांकि शुरुआत में उन्हें लोगों के तानों का सामना करना पड़ा। इस तरह की काम की शुरुआत कई लोगों का कहना था कि गांव में रहकर वे अपना भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। उन्हें गंवार कहा गया। लेकिन लोगों की बातों का उन पर कोई असर नहीं हुआ। अपने काम के शुरुआत में प्रिंस का काम किसानों को अच्छी क्वालिटी के बीज, जैविक खाद और आधुनिक टूल्स सप्लाई करना था। हालांकि, प्रिंस जानते थे कि केवल सप्लाई से समस्या हल नहीं होगी। इसलिए, उन्होंने छोटे किसानों को आधुनिक खेती की ट्रेनिंग देना शुरू किया। कंपनी का टर्नओवर ढाई करोड़ आज कंपनी सालाना 2.5 करोड़ का कारोबार कर रही है। वह अपने प्रयासों से कई किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए हैं। उन्हें 'मखाना बॉय' के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने गांव-गांव घूमकर 10 हजार से अधिक किसानों को जोड़ा और टेक्नोलॉजी (वीडियो कॉल, वर्कशॉप, ऐप) का इस्‍तेमाल करके उन्हें बीज बोने के सही तरीके, पानी बचाने की तकनीक और जैविक खेती सिखाई। प्रिंस के तरीकों से किसानों को फायदा प्रिंस के सिखाए तरीकों से किसानों की फसल दोगुनी हो गई है और घाटा कम हुआ। धीरे-धीरे एग्रेट ने न केवल सप्लाई चेन को मजबूत किया, बल्कि किसानों को उनकी उपज के लिए बेहतर मार्केट लिंक भी प्रदान किए। बड़ी कंपनियों के साथ कर रहे पार्टनरशिप अब प्रिंस की सफलता को देखते हुए कई बड़ी कंपनियों ने भी उनके साथ पार्टनरशिप की है। AGRATE और इसके संस्थापक प्रिंस राज शुक्ला को बिहार में उद्यमिता और कृषि नवाचार के लिए बेस्ट लीडिंग बिहार इंटरप्रेन्योर अवार्ड सहित विभिन्न मंचों पर सम्मानित किया जा चुका है। ये खबर भी पढ़ें 14 की उम्र में AI कंपनी के मालिक बने जैनम:बुर्ज खलीफा की 141वीं मंजिल पर ऑफिस, 6 की उम्र में शुरू किया यूट्यूब चैनल स्कूल की पढ़ाई के साथ टेक्नोलॉजी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाकर जैनम जैन पूरी दुनिया में छाए हुए हैं। वे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) वाले एक स्‍टार्टअप के फाउंडर हैं। उनके स्‍टार्टअप का नाम 'मेंगो इंजन' (Mengo Engine) है। जैनम का ऑफिस दुबई के बुर्ज खलीफा की 141वीं मंजिल पर है। पूरी खबर यहां पढ़ें

Continue reading on the app

बरुईपुर घटना पर प्रदर्शन के बीच ममता को आया गुस्सा, अपने ही कार्यकर्ता को जड़ दिया थप्पड़, बीजेपी ने कसा तंज

पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने बरुईपुर घटना के विरोध में प्रदर्शन के दौरान अपने ही एक कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया. इस घटना को लेकर बीजेपी ने उन पर तंज कसा है. इस अप्रत्याशित घटना से सियासी गलियारों में गरमाहट बढ़ गई है.

Continue reading on the app

  Sports

कप्तानी में मिली हार, पर रैंकिंग में बंपर उछाल, श्रेयस अय्यर ने लगाई 425 स्थानों की छलांग, सूर्या टॉप 10 से बाहर

Shreyas Iyer jumps 425 places in rankings: इंग्लैंड दौरे पर कप्तानी संभाल रहे श्रेयस अय्यर ने आयरलैंड के खिलाफ फ्लॉप रहने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ शानदार वापसी की. उन्होंने चेस्टर-ले-स्ट्रीट और ओल्ड ट्रैफर्ड में जुझारू पारियां खेलकर आईसीसी टी20 रैंकिंग में सीधे 425 पायदानों की ऐतिहासिक छलांग लगाई और 93वें स्थान पर पहुंच गए. वहीं, गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती को नुकसान हुआ है, जबकि ऑलराउंडर्स में हार्दिक पांड्या फिसलकर तीसरे स्थान पर आ गए हैं. Wed, 8 Jul 2026 19:20:23 +0530

  Videos
See all

"दान की चोरी में मेरी कोई भूमिका नहीं है" - गोपाल राव का बड़ा बयान | Gopal Rao Statement #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-08T14:15:35+00:00

Iran Israel War Live Updates: युद्ध के मैदान से ताजा हालात | Netanyahu | Trump | Khamenei | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-08T14:11:21+00:00

ईरान में भारी बमबारी के बाद आसमान में उठा धुएं का गुबार! | US-Iran War | Trump | World War #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-08T14:01:03+00:00

ईरान को लेकर अमेरिका का बड़ा बयान! | US-Iran War | Big Attack On Iran | Trump | Mojtaba #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-08T14:03:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers