Responsive Scrollable Menu

कौन हैं तारीक मंसूर? वो मुस्लिम चेहरा जिन्‍हें बनाया गया बीजेपी का नया राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष

Tariq Mansoor Profile: नितिन नवीन की नई राष्ट्रीय टीम में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के पूर्व वाइस चांसलर प्रोफेसर तारीक मंसूर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (यूपी) की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. वीसी पद से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी ने उन्हें उत्तर प्रदेश से विधान परिषद सदस्य (MLC) मनोनीत किया था.

Continue reading on the app

रूस का यूक्रेन पर मिसाइल हमला:भारतीय अरबपति लक्ष्मी मित्तल के स्टील प्लांट को निशाना बनाया, 2 की मौत

रूस ने शनिवार रात यूक्रेन के क्रिवी रिह शहर में भारतीय अरबपति लक्ष्मी मित्तल की कंपनी आर्सेलरमित्तल के स्टील प्लांट पर मिसाइल हमला किया। हमले में दो लोगों की मौत हो गई और 13 कर्मचारी व ठेकेदार घायल हुए हैं। यह यूक्रेन का सबसे बड़ा स्टील प्लांट है। हमले के बाद प्लांट में प्रोडक्शन का कुछ काम रोकना पड़ा। प्लांट की ऊर्जा व्यवस्था और ब्लास्ट फर्नेस से जुड़े अहम हिस्सों को नुकसान पहुंचा है। हमले के बाद दमकलकर्मी, बचाव दल और मेडिकल टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत और बचाव का काम जारी है। यूक्रेन पर रूस के हमले से जुड़ी तस्वीरें…. 2022 में भी हुआ था हमला इस प्लांट पर रूस पहले भी हमला कर चुका है। 2022 में हुए रूसी मिसाइल हमले में प्लांट की एक रोलिंग मिल नष्ट हो गई थी और एक कर्मचारी की मौत हुई थी। यहां स्टील बनाने के लिए बड़े ब्लास्ट फर्नेस और दूसरी उत्पादन इकाइयां हैं। रूस के हमले में इन्हीं उत्पादन से जुड़े कुछ अहम हिस्सों को नुकसान पहुंचा है। इसलिए कंपनी ने प्लांट का कुछ काम अस्थायी रूप से रोक दिया है। जवाब में यूक्रेन का रूस पर ड्रोन अटैक यूक्रेन ने रूस के मॉस्को क्षेत्र में बड़े पैमाने पर ड्रोन हमला किया। मॉस्को क्षेत्र के गवर्नर आंद्रे वोरोब्योव के मुताबिक, हमले में 83 साल के एक व्यक्ति की मौत हुई और कई लोग घायल हुए। हमले में रूस की बड़ी ऑनलाइन रिटेल कंपनी वाइल्डबेरीज के एक वेयरहाउस में भी आग लग गई। यह जगह मॉस्को से करीब 45 किमी दूर है। यूक्रेनी सेना ने दावा किया कि उसने रूस के रोस्तोव क्षेत्र में मिसाइल ईंधन बनाने वाली एक फैक्ट्री को भी निशाना बनाया। लक्ष्मी मित्तल की कंपनी यूक्रेन में क्यों अहम है? आर्सेलरमित्तल क्रिवी रिह यूक्रेन की अर्थव्यवस्था के लिए अहम औद्योगिक इकाई है। यह कंपनी दुनिया की बड़ी स्टील कंपनियों में शामिल आर्सेलरमित्तल का हिस्सा है, जिसके चेयरमैन और प्रमुख शेयरधारक भारतीय उद्योगपति लक्ष्मी निवास मित्तल हैं। मित्तल ने 2005 में खरीदा था यूक्रेन का यह स्टील प्लांट यूक्रेन का क्रिवी रिह स्टील प्लांट पहले सरकारी कंपनी के पास था। 2005 में लक्ष्मी मित्तल की कंपनी मित्तल स्टील ने इसे खरीद लिया। इसके बाद मित्तल स्टील का आर्सेलर के साथ विलय हुआ और 2006 में आर्सेलरमित्तल बनी। तब से यह प्लांट इसी कंपनी का हिस्सा है। लक्ष्मी मित्तल भारतीय मूल के बड़े उद्योगपतियों में गिने जाते हैं। उनकी कंपनी आर्सेलरमित्तल दुनिया की बड़ी स्टील कंपनियों में शामिल है और कई देशों में कारोबार करती है। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें…. रूस पर यूक्रेन का सबसे बड़ा ड्रोन हमला:6 की मौत; मॉस्को के पास ई-कॉमर्स गोदाम में आग लगी; रूस ने 1400 ड्रोन मार गिराए यूक्रेन ने रविवार को रूस पर युद्ध शुरू होने के बाद अब तक का सबसे बड़े ड्रोन हमला किया है। इसमें कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई। इन ड्रोन हमलों में मॉस्को के पास रूसी ई-कॉमर्स कंपनी वाइल्डबेरिज के डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर में आग लग गई। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

T20I इतिहास का सबसे छोटा मैच, 44 गेंद में हार-जीत का हो गया फैसला, कप्तान ने 400 के स्ट्राइक रेट से कूटे रन

shortest ever t20i match: बारिश से प्रभावित मुकाबला में पहले बैटिंग करते हुए हांगकांग ने 5 ओवर में चार विकेट खोकर 52 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरे मलेशियाई ओपनर्स ने 2.2 ओवर में ही 10 विकेट से जीत दिला दी. यह मुकाबला एशिया पैसिफिक क्रिकेट चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की खिताबी टक्कर थी. Tue, 18 Aug 2026 06:01:03 +0530

  Videos
See all

Devendra Mahto ends hunger strike | Jharkhand Protest | UP News : Headlines देखिए | 18th August 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T01:43:57+00:00

Top News : फटाफट देखें आज की 100 बड़ी खबरें | Vande Mataram | Sonia Gandhi | Superfast News |PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T01:46:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers