Responsive Scrollable Menu

सस्ता और स्मार्ट गार्डनिंग हैक! पौधों के लिए एलोवेरा जेल कैसे यूज करें?

एलोवेरा जेल का इस्तेमाल अब तक स्किन और हेयर केयर के लिए किया होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे पौधों की देखभाल के लिए भी काफी अच्छा है? चलिए जानते हैं इसे प्लांट्स के लिए कैसे यूज कर सकते हैं।

Continue reading on the app

गोवा में एक्टर अश्विन मुशरान ने बाइक को टक्कर मारी:भीड़ ने घेरा, हंगामा हुआ; नेता बोले- उनकी पत्नी ने मुझ पर थूका, बाद में पार्टी की

फैशन और लगे रहो मुन्नाभाई जैसी बड़ी फिल्मों में काम कर चुके एक्टर अश्विन मुशरान का गोवा से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें भीड़ ने उन्हें घेर लिया। दावा किया जा रहा है कि एक्टर की कार ने बाइक सवार पिता-बेटे को टक्कर मारी, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। एक्सीडेंट के बाद विवाद खड़ा हुआ। सामने आए वीडियो में एक्टर भीड़ की नाराजगी के बीच बहस करते दिखे। वहां बीच-बचाव करने पहुंचे नेता ने दावा किया है कि एक्टर की पत्नी रेबेका ने उन पर थूका है। दैनिक भास्कर से बातचीत में एक्टर अश्विन ने कहा है कि मामले को गलत तरह पेश किया जा रहा है। घटना कथित तौर पर मडगांव के कुसमन, क्वेपेम इलाके में हुई। हादसे में बाइक सवार पिता को गंभीर चोटें आई हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। सामने आए वीडियो में अश्विन मुशरान और उनकी पत्नी रेबेका को स्थानीय लोगों से बहस करते देखा जा सकता है। एक्टर अश्विन मुशरान ने दैनिक भास्कर से हादसे के वीडियो पर कहा है, ‘ये मामला कुछ और है। मैं इस मामले पर चुप हूं और कुछ कह नहीं रहा हूं क्योंकि फिलहाल जांच चल रही है। जब तक सब कुछ साफ नहीं हो जाता, मैं कुछ नहीं कह सकता।’ एक्टर के खिलाफ गोवा के क्वेपम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज हुई है। क्वेपम पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर प्रशल देसाई ने दैनिक भास्कर को दिए बयान में कहा है, '15 अगस्त को दोपहर में एक्सीडेंट हुआ। अश्विन और उनकी पत्नी कार में थीं। कार ड्राइवर चला रहा था। वो रॉन्ग साइड से जा रहे थे, तभी बाइकसवारों से कार की टक्कर हुई। फिलहाल मामले की जांच जारी है।' आगे उन्होंने कहा, ‘पीछे बैठे शख्स को गंभीर चोटे आई हैं। उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया है, जिसकी वजह से एक ऑपरेशन हुआ है। फिलहाल वो एडमिट है।’ बाइक सवार की हड्डी टूटकर कार में फंसी- नेता स्थानीय नेता अमोल कनेकर ने आरोप लगाया है कि हादसे के बाद एक्टर और उनकी पत्नी बिना घायलों की सुध लिए वहां से चले गए।अमोल कनेकर ने हादसे के बाद अश्विन मुशरान के व्यवहार पर आपत्ति जताई। उन्होंने इन गोवा 24×7 से बात करते हुए दावा किया है कि पीड़ित की हड्डी का एक टुकड़ा मुशरान की गाड़ी के ऊपर-दाहिनी ओर वाले टायर फेंडर में फंसा मिला। दावा- एक्टर की पत्नी ने नेता पर थूका अमोल कनेकर ने कहा कि हादसे के बाद माफी मांगने के बजाय अश्विन मुशरान घटनास्थल पर मौजूद लोगों से बहस करने लगे। इसके बाद एक्टर कथित तौर पर एक पार्टी में शामिल होने के लिए चले गए। नेता का यह भी आरोप है कि बहस के दौरान अश्विन मुशरान की पत्नी रेबेका ने उन पर थूका। पुलिस इंस्पेक्टर प्रशल ने थूके जाने के दावे पर कहा है, 'घटनास्थल पर एक्टर और उनकी पत्नी की स्थानीय लोगों से बहस हो गई थी। तभी ये बात कही गई, लेकिन ऐसा नहीं है। दोनों तरफ से अग्रेशन दिखाया गया था। ऐसा आमतौर पर होता ही है। जिन नेता की बात हो रही है, वह वहां के लोकल रिप्रेसेंटेटिव थे। वह घायल की मदद करने के लिए आए थे। तभी उनकी बहस हो गई।' इस मामले में अभी तक पुलिस की ओर से कोई बयान नहीं आया है। अमोल कनेकर और मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि हादसे में गलती एक्टर की ही थी। फिलहाल, अश्विन मुशरान ने भी इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। फैशन, शहजादा जैसी कई फिल्मों में किया काम अश्विन मुशरान एक्टर और वॉइस-ओवर आर्टिस्ट हैं। वह फिल्म ‘क्विक गन मुरुगन’ में डॉ. जैंगो के रोल से चर्चा में आए थे। उन्होंने ‘लगे रहो मुन्ना भाई’, ‘फैशन’, ‘देसी बॉयज’, ‘मैं तेरा हीरो’ और ‘शहजादा’ जैसी फिल्मों में काम किया है। वह पिछले दिनों ‘हैप्पी पटेल’ में भी नजर आए थे। पिता कश्मीरी पंडित, मां ब्रिटिश महिला

Continue reading on the app

  Sports

149 किमी/ घंटा की स्पीड से दहला यूपी लीग, बल्लेबाज झेल रहे हैं कार्तिक त्यागी के रफ्तार का कहर, क्या सेलेक्टर्स तक पहुंची धमक?

उत्तर प्रदेश के 25 वर्षीय तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने अपनी आग उगलती गेंदों और जुझारू जज्बे से एक बार फिर क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा है. लगातार चोटों और उतार-चढ़ाव से जूझने के बाद, इस युवा पेसर ने यूपी टी20 लीग में मेरठ मेवरिक्स की तरफ से खेलते हुए न केवल अपनी लय हासिल की है, बल्कि भारतीय क्रिकेट के मुख्य पटल पर वापसी का बिगुल भी फूंक दिया है Tue, 18 Aug 2026 16:10:51 +0530

  Videos
See all

Saurav Das | CJP: 'पूरी सरकार को इस्तीफा देना चाहिए..' #shorts #ytshorts #cjp #sauravdas #amitshah #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T11:12:02+00:00

नक्सलवाद खत्म तो ‘Dimagi Naxal’ पर प्रहार! PM Modi के बयान से क्यों भड़का विपक्ष? | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T11:16:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers