गोवा में एक्टर अश्विन मुशरान ने बाइक को टक्कर मारी:भीड़ ने घेरा, हंगामा हुआ; नेता बोले- उनकी पत्नी ने मुझ पर थूका, बाद में पार्टी की
फैशन और लगे रहो मुन्नाभाई जैसी बड़ी फिल्मों में काम कर चुके एक्टर अश्विन मुशरान का गोवा से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें भीड़ ने उन्हें घेर लिया। दावा किया जा रहा है कि एक्टर की कार ने बाइक सवार पिता-बेटे को टक्कर मारी, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। एक्सीडेंट के बाद विवाद खड़ा हुआ। सामने आए वीडियो में एक्टर भीड़ की नाराजगी के बीच बहस करते दिखे। वहां बीच-बचाव करने पहुंचे नेता ने दावा किया है कि एक्टर की पत्नी रेबेका ने उन पर थूका है। दैनिक भास्कर से बातचीत में एक्टर अश्विन ने कहा है कि मामले को गलत तरह पेश किया जा रहा है। घटना कथित तौर पर मडगांव के कुसमन, क्वेपेम इलाके में हुई। हादसे में बाइक सवार पिता को गंभीर चोटें आई हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। सामने आए वीडियो में अश्विन मुशरान और उनकी पत्नी रेबेका को स्थानीय लोगों से बहस करते देखा जा सकता है। एक्टर अश्विन मुशरान ने दैनिक भास्कर से हादसे के वीडियो पर कहा है, ‘ये मामला कुछ और है। मैं इस मामले पर चुप हूं और कुछ कह नहीं रहा हूं क्योंकि फिलहाल जांच चल रही है। जब तक सब कुछ साफ नहीं हो जाता, मैं कुछ नहीं कह सकता।’ एक्टर के खिलाफ गोवा के क्वेपम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज हुई है। क्वेपम पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर प्रशल देसाई ने दैनिक भास्कर को दिए बयान में कहा है, '15 अगस्त को दोपहर में एक्सीडेंट हुआ। अश्विन और उनकी पत्नी कार में थीं। कार ड्राइवर चला रहा था। वो रॉन्ग साइड से जा रहे थे, तभी बाइकसवारों से कार की टक्कर हुई। फिलहाल मामले की जांच जारी है।' आगे उन्होंने कहा, ‘पीछे बैठे शख्स को गंभीर चोटे आई हैं। उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया है, जिसकी वजह से एक ऑपरेशन हुआ है। फिलहाल वो एडमिट है।’ बाइक सवार की हड्डी टूटकर कार में फंसी- नेता स्थानीय नेता अमोल कनेकर ने आरोप लगाया है कि हादसे के बाद एक्टर और उनकी पत्नी बिना घायलों की सुध लिए वहां से चले गए।अमोल कनेकर ने हादसे के बाद अश्विन मुशरान के व्यवहार पर आपत्ति जताई। उन्होंने इन गोवा 24×7 से बात करते हुए दावा किया है कि पीड़ित की हड्डी का एक टुकड़ा मुशरान की गाड़ी के ऊपर-दाहिनी ओर वाले टायर फेंडर में फंसा मिला। दावा- एक्टर की पत्नी ने नेता पर थूका अमोल कनेकर ने कहा कि हादसे के बाद माफी मांगने के बजाय अश्विन मुशरान घटनास्थल पर मौजूद लोगों से बहस करने लगे। इसके बाद एक्टर कथित तौर पर एक पार्टी में शामिल होने के लिए चले गए। नेता का यह भी आरोप है कि बहस के दौरान अश्विन मुशरान की पत्नी रेबेका ने उन पर थूका। पुलिस इंस्पेक्टर प्रशल ने थूके जाने के दावे पर कहा है, 'घटनास्थल पर एक्टर और उनकी पत्नी की स्थानीय लोगों से बहस हो गई थी। तभी ये बात कही गई, लेकिन ऐसा नहीं है। दोनों तरफ से अग्रेशन दिखाया गया था। ऐसा आमतौर पर होता ही है। जिन नेता की बात हो रही है, वह वहां के लोकल रिप्रेसेंटेटिव थे। वह घायल की मदद करने के लिए आए थे। तभी उनकी बहस हो गई।' इस मामले में अभी तक पुलिस की ओर से कोई बयान नहीं आया है। अमोल कनेकर और मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि हादसे में गलती एक्टर की ही थी। फिलहाल, अश्विन मुशरान ने भी इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। फैशन, शहजादा जैसी कई फिल्मों में किया काम अश्विन मुशरान एक्टर और वॉइस-ओवर आर्टिस्ट हैं। वह फिल्म ‘क्विक गन मुरुगन’ में डॉ. जैंगो के रोल से चर्चा में आए थे। उन्होंने ‘लगे रहो मुन्ना भाई’, ‘फैशन’, ‘देसी बॉयज’, ‘मैं तेरा हीरो’ और ‘शहजादा’ जैसी फिल्मों में काम किया है। वह पिछले दिनों ‘हैप्पी पटेल’ में भी नजर आए थे। पिता कश्मीरी पंडित, मां ब्रिटिश महिला
मेरठ में Gen Z को राष्ट्रवाद से जोड़ने का अभियान | Pilot Rakesh Tyagi | UP News
Meerut: Education Man Of Uttar Pradesh (Pilot Rakesh Tyagi), पायलट राकेश त्यागी पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में Gen Z को राष्ट्रवाद से जोड़ने का बीड़ा उठाया है। उसी कड़ी में मेरठ जिले में अनेक शिक्षण संस्थानों में संवाद करते हुए, उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षण संस्थान आगामी कार्यक्रम प्रेरणा अचीवर्स अवार्ड में 450 विद्यालयों से हजारों शिक्षकों को शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित कर, उन्हें पायलट राकेश त्यागी द्वारा संचालित मिशन- शिक्षित उत्तर प्रदेश 2047 से जोड़ेगा और आगामी एमएलसी चुनावो की दिशा सुनिश्चित करेगा I @RashtriyaShikshanSansthanSangh #EducationManofUP #ShikshitUP2047 #NarendraModi #YogiAdityanath ------------------------------------------------------------------------------------------------------- "प्रखर राष्ट्रवाद की बुलंद आवाज़" सुदर्शन न्यूज़ चैनल आप देख सकते हैं आपको दिए हुए लिंक पर जाए और सुदर्शन से जुड़े तमाम चैनल जिसमें आप इतिहास, विज्ञान, एजुकेशन, इंटरव्यू और बॉलीवुड़ की जानकारी मिल सकती है। सुदर्शन टैक्नोलॉजी और सुदर्शन डिजिटल पर होने वाले लाइव इंटरव्यू को देखने के लिए सुदर्शन के मैन यूट्यूब चैनल को फॉलो करे। नए चैनल को लेकर आपकी प्रतिक्रिया हमें जरूर दे। "Voice of an intense nationalist" You can see the given links on Sudarshan News Channel and by visiting the link channel related to Sudarshan, you can get information about history, science, education, interviews and Bollywood. To view live interviews with Sudarshan Technology and Sudarshan Digital, follow Sudarshan's main YouTube channel. Please give us your feedback regarding the new channel. #breakingNews #SureshChavhanke #TrendingNews #SudarshanLive #SudarshanNews #HindiNews #Newslive #BindasBol #BindasBolLive #Sudarshan #Hindurastra sudarshan news | sudarshan news live | sudarshan | sudarshan news channel | sudarshan tv | सुदर्शन न्यूज़ | sudarshan channel | sudershan news | सुदर्शन | Breaking | News Hindi | Jihad News | Jihad | Muslim | Hindutuva | Bindas Bol | suresh chavhanke | Jago | Pradosh chavhanke | hindi news | live Skype I.D- SudarshanNews Whatsapp Channel: whatsapp.com/channel/0029Va9FWl8LSmbdEqIsfK2G Facebook: https://www.facebook.com/sudarshantvnews Twitter : https://twitter.com/SudarshanNewsTV Instagram: https://www.instagram.com/Sudarshantvnews/ Join Our Teligram https://t.me/sudarshannewstv Follow on Koo: https://www.kooapp.com/profile/sudarshannewstv Visit Website : www.sudarshannews.com Subscribe YouTube: https://www.youtube.com/c/SudarshanNewsTV बिंदास बोल से जुड़ी तमाम विडियों देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/channel/UCNBEfg_PfpSjk8DqiafJJhg संपर्क करें - social@sudarshantv.com व्हाट्स एप - 9540558899 फोन नम्बर - 0120 - 4999900
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Sudarshan News







.jpg)

