सीएम योगी ने 12 लाख शिक्षक और कर्मचारियों को दिया तोहफा, मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का किया शुभारंभ
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसान, नौजवान और महिलाओं के साथ-साथ अब राज्य के शिक्षक और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े कर्मचारियों को भी सौगात दे रहे हैं. बुधवार को सीएम योगी ने वाराणसी से शिक्षकों और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया. दरअसल, सीएम योगी ने वाराणसी से 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' की शुरुआत की. इस योजना के राज्य के 12 लाख शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को फायदा होगा. इसके साथ ही सीएम योगी ने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया.
यूपी के 12 लाख शिक्षक और शैक्षणिक कर्मचारियों को दिया तोहफा
वाराणसी में इन परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन से पहले सीएम योगी ने एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा कि आज बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी काशी और मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की तपोभूमि चित्रकूट से शिक्षा, जनकल्याण और विकास के नए संकल्पों को नई गति मिलेगी. सीएम योगी ने अपनी पोस्ट में आगे कहा कि वाराणसी में 12 लाख शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने वाली 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' का शुभारंभ किया जाएगा. साथ ही 1.10 करोड़ छात्रों के अभिभावकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से प्रति छात्र 1,200 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे.
सीएम योगी ने कहा कि 10 लाख शिक्षकों एवं संविदा कर्मियों की सामाजिक सुरक्षा हेतु स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ MoU का निष्पादन तथा राष्ट्रीय स्तर पर चयनित स्वच्छ एवं हरित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों या प्रधानाध्यापकों का सम्मान किया जाएगा. इसके साथ ही चित्रकूट एवं मानिकपुर विधान सभा क्षेत्रों में 951 करोड़ की 124 जनकल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा जो क्षेत्र के विकास को नई दिशा देंगी.
सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशकर सभी यह तय करेंगे कि हर बच्चा स्कूल आए. उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश हर बच्चे को स्कूल तक लाना है. सीएम योगी ने कहा निपुण भारत अभियान के तहत मैं देख रहा था कि तीसरी क्लास के बच्चे बहुत अच्छे ढंग से वाक्य बनाने और उसको पढ़ने में खुद निपुण दिखाई दे रहे थे. सीएम ने कहा कि ये अच्छी शुरुआत है. पीएम मोदी का भी यही विजन है कि निपुण भारत अभियान में हम उसे पारंगत कर सकें उसके क्षेत्र में बच्चे को योग्य बना सकें. ये सिर्फ एक शिक्षक का दायित्व नहीं है बल्कि ये राष्ट्रीय कर्तव्य भी है.
EPFO का बड़ा अपडेट: 15 जुलाई तक खातों में आएगा 8.25% ब्याज, PF क्लेम और ट्रांसफर के नियम हुए पहले से आसान
EPFO Update: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने देशभर के करोड़ों पीएफ खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है. संगठन ने घोषणा की है कि 15 जुलाई तक करीब 34 करोड़ पीएफ खातों में वित्त वर्ष का 8.25 प्रतिशत ब्याज जमा किया जाएगा. इसके तहत लगभग 1.44 लाख करोड़ रुपये की ब्याज राशि सीधे खातों में ट्रांसफर की जाएगी.
इस बार ब्याज जमा करने की प्रक्रिया नए सेंट्रलाइज्ड आईटी सिस्टम के जरिए होगी, जिससे पहले की तुलना में प्रक्रिया अधिक तेज और पारदर्शी बनने की उम्मीद है.
CITES सिस्टम से बदल जाएगा PF का पूरा अनुभव
EPFO ने अपनी सेवाओं को आधुनिक बनाने के लिए CITES 2.01 (Centralized IT Enabled Services) लागू किया है. इस नई व्यवस्था के तहत देशभर के सभी पीएफ खातों का डेटा एक केंद्रीकृत डेटाबेस में उपलब्ध रहेगा.
पहले प्रत्येक क्षेत्रीय कार्यालय का अलग डेटाबेस होता था, जिसके कारण कई सेवाओं के लिए संबंधित कार्यालय पर निर्भर रहना पड़ता था. अब सदस्य किसी भी अधिकृत EPFO कार्यालय से अपनी सेवाओं का लाभ ले सकेंगे.
EPFO (Employees' Provident Fund Organisation) has completed the process of migrating its entire database of member records from decentralised architecture to the new centralised database. Member claims will undergo automated pre-validation prior to processing at EPFO offices. Any… pic.twitter.com/oYq7kjRUmH
— ANI (@ANI) July 8, 2026
खबर अपडेट हो रही है...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















