ईरान का दावा, 'अमेरिका के 85 सैन्य ठिकानों पर की जवाबी कार्रवाई'
ईरान का दावा, 'अमेरिका के 85 सैन्य ठिकानों पर की जवाबी कार्रवाई'
शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: निफ्टी ने गंवाई 3 दिन की बढ़त, डिफेंस और फार्मा शेयरों में तेजी
बाजार में कमजोरी की सबसे बड़ी वजह पश्चिम एशिया में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव माना जा रहा है। निवेशकों को आशंका है कि यदि हालात और बिगड़ते हैं तो इसका असर वैश्विक व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ सकता है। इसी चिंता के चलते कच्चे तेल की कीमतों में भी उछाल आया है। ब्रेंट क्रूड करीब ढाई प्रतिशत की बढ़त के साथ 76 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार करता दिखाई दिया।
हालांकि गिरते बाजार के बीच कुछ सेक्टर निवेशकों की पसंद बने रहे। डिफेंस कंपनियों के शेयरों में एक बार फिर खरीदारी देखने को मिली। इसके अलावा फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर भी मजबूती के साथ कारोबार करते नजर आए। निफ्टी फार्मा और हेल्थकेयर इंडेक्स में लगभग 1 प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई।
बाजार के आंकड़ों पर नजर डालें तो निफ्टी का एडवांस-डिक्लाइन रेशियो 14:36 रहा, जो बताता है कि अधिकांश शेयरों में बिकवाली का दबाव था। कारोबार के दौरान डॉ रेड्डीज, ओएनजीसी, सिप्ला, सन फार्मा और एचसीएल टेक जैसे शेयरों में मजबूती देखने को मिली। दूसरी ओर श्रीराम फाइनेंस, इंडिगो, एशियन पेंट्स, जियो फाइनेंशियल और बजाज फाइनेंस के शेयर दबाव में रहे।
एविएशन सेक्टर में भी हलचल देखने को मिली। इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो) का बाजार हिस्सेदारी आंकड़ा मामूली घटा, जिसके बाद कंपनी के शेयरों में करीब 3 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। वहीं स्पाइसजेट का मार्केट शेयर भी कम हुआ, हालांकि उसके शेयरों में सीमित कमजोरी देखने को मिली।
विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक पश्चिम एशिया की स्थिति स्पष्ट नहीं होती, तब तक बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। ऐसे माहौल में निवेशक सुरक्षित और मजबूत बुनियादी कंपनियों पर अधिक भरोसा कर रहे हैं, जबकि जोखिम वाले सेक्टरों में सतर्कता बरत रहे हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama
Haribhoomi

















