Responsive Scrollable Menu

Bihar STET 2026: बिहार STET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानें परीक्षा पैटर्न और पासिंग मार्क्स

BSEB Bihar STET 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने STET 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 17 अगस्त से शुरू कर दी है। अभ्यर्थी 31 अगस्त तक आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

Continue reading on the app

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत: इलाहाबाद HC को आय से अधिक संपत्ति मामले में सुनवाई टालने का निर्देश, जानें पूरा मामला

Rahul Gandhi: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने आय से अधिक संपत्ति से जुड़े एक मामले में बड़ी राहत दी है। शीर्ष अदालत ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को निर्देश दिया है कि वह फिलहाल इस मामले में आगे की सुनवाई न करे। इसके साथ ही, अदालत ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) को भी हाईकोर्ट के पिछले निर्देशों के तहत किसी भी तरह की रिपोर्ट दाखिल करने से रोक दिया है।

भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जयमाल्य बागची तथा न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने इस मामले में कर्नाटक के निवासी एस. विग्नेश शिशिर (जिन्होंने हाईकोर्ट का रुख किया था) के अलावा सीबीआई और ईडी को भी नोटिस जारी किया है।

कपिल सिब्बल ने बताया 'विंच-हंट', उठाए सवाल
राहुल गांधी की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने इन कानूनी कार्रवाइयों का कड़ा विरोध करते हुए इसे पूरी तरह से निराधार बताया। सिब्बल ने अदालत में दलील दी कि "यह कानून के बिल्कुल खिलाफ है और यह एक ऐसी बदले की कार्रवाई (विंच-हंट) है जिसे कानून मान्यता नहीं देता।"

उन्होंने याचिकाकर्ता एस. विग्नेश शिशिर के लोकस स्टैंडी (अधिकार) पर भी सवाल खड़े किए और कहा कि याचिकाकर्ता ने अपनी साख का खुलासा नहीं किया है। सिब्बल ने यह भी तर्क दिया कि सीबीआई ने अब तक केवल शिकायत का सत्यापन किया था और यदि आरोप गंभीर थे, तो जांच एजेंसियों ने खुद स्वतंत्र कार्रवाई क्यों नहीं की।

जांच एजेंसियों और कोर्ट की तीखी टिप्पणी
सुनवाई के दौरान केंद्रीय जांच एजेंसियों की तरफ से पेश हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एस.वी. राजू ने अदालत को बताया कि इस मामले में अब तक सीबीआई और ईडी की कोई भूमिका नहीं रही है। वहीं, पीठ ने भी जांच एजेंसियों की भूमिका पर सवाल उठाए। न्यायमूर्ति जयमाल्य बागची ने पूछा कि यदि आरोप इतने गंभीर थे तो एजेंसी अब तक निष्क्रिय क्यों रही, और क्या किसी संज्ञेय अपराध की शिकायत मिलने पर सीबीआई को कार्रवाई के लिए किसी अदालत के निर्देश की जरूरत होती है।

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने भी टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि कोई अदालत आदेश जारी करने का फैसला करती है, तो यह उम्मीद की जाती है कि प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन किया जाए।

याचिकाकर्ता और हाईकोर्ट का पूर्व आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट का रुख करने वाले याचिकाकर्ता एस. विग्नेश शिशिर ने सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के दौरान ऑनलाइन पेश होकर राहुल गांधी की याचिका का विरोध किया। उन्होंने दलील दी कि यह मामला अभी एफआईआर से पहले के चरण (प्री-एफआईआर स्टेज) में है और ऐसे चरण में आरोपी को सुने जाने का अधिकार नहीं होता है।

इससे पहले, इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने 20 जुलाई को सीबीआई के जवाब पर असंतोष जताया था और एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी को व्यक्तिगत रूप से हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया था। हाईकोर्ट ने कहा था कि सीबीआई का हलफनामा उसके पिछले आदेश के अनुरूप नहीं है। साथ ही, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हाईकोर्ट ने पूरी कार्यवाही को सीलबंद लिफाफे में सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे और अगली सुनवाई के लिए 20 अगस्त की तारीख तय की थी।

सुप्रीम कोर्ट के इस नए आदेश के बाद अब हाईकोर्ट की कार्यवाही फिलहाल स्थगित रहेगी, जबकि शीर्ष अदालत इस मामले में आगे की सुनवाई करेगी।

Continue reading on the app

  Sports

Ravindra Jadeja Record: रवींद्र जडेजा ने बनाया महारिकॉर्ड, टेस्ट में ये कारनामा करने वाले पहले भारतीय बने

Ravindra Jadeja 350th test wicket: टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने गॉल टेस्ट मैच के तीसरे दिन एक महारिकॉर्ड बना दिया. उन्होंने श्रीलंका के लिए डेब्यू मैच खेल रहे केशरा नुवानथा को आउट करके जडेजा ने टेस्ट में 350 विकेट पूरे किए. जडेजा इस मुकाम तक पहुंचने वाले भारत के पहले लेफ्ट आर्म स्पिनर्स बन गए हैं. उनके अलावा कोई भी भारतीय लेफ्ट आर्म स्पिनर 300 विकेट का आंकड़ा भी नहीं छू पाया है. Mon, 17 Aug 2026 16:18:52 +0530

  Videos
See all

Aaj ki 100 Badi khabar Live : आज की 100 बड़ी खबरें | PM Modi | Rahul Gandhi | Ranchi Protest | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T11:10:52+00:00

गोरखपुर एनकाउंटर... पुलिस की गोली से ढेर हुए 2 चेन लुटेरे, मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T11:14:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers