Responsive Scrollable Menu

16 साल तक सनी देओल ने शाहरुख से नहीं की बात: गुस्से में फाड़ी जींस; 30 साल बाद बताया 'डर' के सेट पर क्या हुआ

Sunny Deol-Shahrukh Khan fight: बॉलीवुड के दो बड़े स्टार सनी देओल और शाहरुख खान के बीच फिल्म 'डर' की शूटिंग के दौरान हुआ झगड़ा आज भी इंडस्ट्री की चर्चित घटनाओं में शामिल है। दोनों कलाकारों के बीच फिल्म के क्लाइमेक्स को लेकर विवाद इतना बढ़ गया था कि करीब 16 साल तक दोनों ने एक-दूसरे से बातचीत तक नहीं की।

अब सनी देओल ने 30 साल बाद इस पुराने विवाद को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि शाहरुख खान उके दोस्त नहीं, सिर्फ कलीग हैं।

'डर' के सेट पर क्यों नाराज हुए थे सनी देओल?
1993 में रिलीज हुई 'डर' में सनी देओल ने सुनील मल्होत्रा का किरदार निभाया था, जबकि शाहरुख खान ने राहुल मेहरा नाम के जुनूनी विलेन की भूमिका निभाई थी। फिल्म में शाहरुख का किरदार काफी प्रभावशाली था और कहानी में उसे जिस तरह पेश किया गया, उसे लेकर सनी देओल को आपत्ति थी।

Darr Movie scene

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के क्लाइमेक्स को लेकर दोनों कलाकारों के बीच बहस हुई थी। उस समय सनी इतने गुस्से में आ गए थे कि उन्होंने अपने हाथों से जींस तक फाड़ दी थी। इसके बाद दोनों के रिश्तों में खटास आ गई और उन्होंने लंबे समय तक एक-दूसरे से बात नहीं की।

सनी देओल ने बताया, विवाद की वजह क्या थी?
शुभांकर मिश्रा के साथ बातचीत में सनी देओल ने उस घटना को याद करते हुए कहा- "मैं किसी और पर गुस्सा नहीं हुआ। मुझे खुद पर गुस्सा आया और मैंने अपनी जींस फाड़ दी। कम उम्र में कुछ बातें होती हैं, और मैं कोई इनसिक्योर इंसान नहीं हूं; मुझे कोई इनसिक्योरिटी नहीं है, खासकर सेट पर। लेकिन कई एक्टर्स इनसिक्योर होते हैं और वे ऐसी हरकतें करते हैं जिनकी बिल्कुल ज़रूरत नहीं होती, क्योंकि हम वही किरदार निभा सकते हैं जो हम हैं, उससे ज़्यादा कुछ नहीं। फिर भी, काफी एक्टर्स बहुत इनसिक्योर महसूस करते हैं। और इसी वजह से माहौल खराब हो जाता है और चीज़ें बिगड़ जाती हैं।"

क्या अब शाहरुख खान और सनी देओल दोस्त हैं?
जब उनसे पूछा गया कि क्या वह और शाहरुख दोस्त हैं, तो सनी ने जवाब दिया, "हम उस समय भी दुश्मन नहीं थे। दोस्त से मेरा मतलब है कि हम सभी फिल्म इंडस्ट्री में साथी हैं। हम फिल्म इंडस्ट्री में दोस्त होने के बजाय साथी हैं।"

16 साल तक नहीं हुई दोनों के बीच बातचीत
'डर' के बाद सनी देओल और शाहरुख खान के बीच बातचीत लगभग 16 साल तक बंद रही। दोनों एक ही इंडस्ट्री का हिस्सा होने के बावजूद लंबे समय तक एक-दूसरे से दूरी बनाए रहे।

हालांकि, समय के साथ यह पुराना विवाद पीछे छूट गया। साल 2023 में 'गदर 2' की सफलता के बाद दोनों सितारों के बीच रिश्ते सामान्य होने की खबरें सामने आईं। सनी देओल और शाहरुख खान को बाद में सार्वजनिक मौकों पर भी एक-दूसरे के प्रति सम्मान दिखाते हुए देखा गया।
 

Continue reading on the app

इन कर्मचारियों-पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में 2% की वृद्धि, नई दरें जनवरी 2026 से होंगी लागू, एरियर का भी मिलेगा लाभ

सिक्किम के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने रक्षाबंधन से पहले राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी सौगात दी है। शनिवार को गंगटोक के पलजोर स्टेडियम में 80वें स्वतंत्रता दिवस के राज्य-स्तरीय समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) और पेंशनर्स के लिए महंगाई राहत (DR) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की।

इस वृद्धि के बाद कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है। नई दरें जनवरी 2026 से लागू होंगी। बढ़े हुए महंगाई भत्ते और महंगाई राहत का बकाया दशैन (दशईं)2026 से पहले दिया जाएगा, जिससे राज्य भर के हजारों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को आर्थिक राहत मिलेगी। यह वृद्धि 1 जनवरी से जून 2026 तक के समय के लिए लागू होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने केंद्र के DA और DR में बदलाव को फॉलो करने का फैसला किया है, और भारत सरकार के बदलावों के अनुसार ही सिक्किम के फायदे बदलने और बांटने के तरीके को बनाए रखा है।

बता दें कि सिक्किम में दशैन (Dashain) का त्योहार हर साल आश्विन शुक्ल पक्ष (सितंबर-अक्टूबर) में मनाया जाता है। वर्ष 2026 में यह 11 अक्टूबर (घटस्थापना) से शुरू होकर 21 अक्टूबर 2026 (विजया दशमी/टीका) तक मनाया जाएगा।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा साल में 2 बार केंद्रीय कर्मचारियों महंगाई भत्ते की दरों में संशोधन किया जाता है। यह दरें श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI-IW) के छमाही (जनवरी से जून और जुलाई से दिसंबर) आंकड़ों पर निर्भर करती हैं। जनवरी 2026 से केंद्र सरकार ने 2 प्रतिशत DA में वृद्धि की थी, जिसका ऐलान अप्रैल 2026 में किया गया। वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 60 प्रतिशत की दर से DA का लाभ मिल रहा है।

अब जुलाई 2026 की नई दरों का ऐलान होना है। श्रम ब्यूरो द्वारा जारी जून 2026 के आंकड़ों में AICPI-IW इंडेक्स 151.9 और डीए स्कोर 63.76% दर्ज किया गया है, इस आधार DA में 3% वृद्धि तय मानी जा रही है, जिसके बाद डीए की दर 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत होने की प्रबल संभावना है। चुंकी अबतक 8वां वेतन आयोग लागू नहीं हुआ है, ऐसे में यह वृद्धि 7वें वेतन आयोग के तहत मानी जाएगी।

Continue reading on the app

  Sports

आयुष शेट्टी ने वर्ल्ड नंबर 1 शी यू की को हराकर तहलका मचाया, पीवी सिंधु की भी आसान जीत

भारत के आयुष शेट्टी ने सोमवार को बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 के शुरुआती दौर के रोमांचक मुकाबले में चीन के दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी शी यू की को हराकर तहलका मचा दिया है। पीवी सिंधु समेत अन्य खिलाड़ियों ने भी जीत दर्ज की है। Mon, 17 Aug 2026 20:48:13 +0530

  Videos
See all

Big Breaking News Live: Hemant Soren का बड़ा फैसला: TDPL की परीक्षा-भर्तियां कैंसिल, | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T16:10:08+00:00

लिथुआनिया में हुई कुत्तों की रेस [Dog race in Lithuania] #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T16:15:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers