केरल में कुदरत का कहर! वायनाड में बारिश से भूस्खलन, 2 की मौत, मंत्री बोले- यह इंसानी गलती है
यह हादसा कल्लाडी में मीनाक्षी पुल के पास हुआ। यह वही इलाका है जहां मलप्पुरम और वायनाड जिलों को जोड़ने वाली अनाक्कमपॉइल-मेप्पडी टनल रोड प्रोजेक्ट का काम चल रहा है। जिस वक्त पहाड़ी दरकी, वहां टनल प्रोजेक्ट से जुड़े कई मजदूर मौजूद थे।
Paneer Making: बाजार का पनीर सख्त और रबर जैसा लगता है? घर पर इस तरह बनाएं; रहेगा एकदम सॉफ्ट
Paneer Making: पनीर भारतीय रसोई का सबसे पसंदीदा डेयरी फूड है। चाहे शाही पनीर बनाना हो, मटर पनीर, टिक्का या फिर सैंडविच, हर डिश का स्वाद पनीर की गुणवत्ता पर निर्भर करता है। लेकिन अक्सर बाजार से खरीदा गया पनीर सख्त, रबर जैसा या ज्यादा सूखा निकलता है, जिससे खाने का मजा कम हो जाता है।
अगर आप भी रेस्टोरेंट जैसा मुलायम और ताजा पनीर घर पर बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए किसी खास मशीन या महंगे सामान की जरूरत नहीं है। सिर्फ कुछ आसान स्टेप्स और सही तकनीक अपनाकर आप ऐसा सॉफ्ट पनीर तैयार कर सकते हैं, जो हर रेसिपी का स्वाद कई गुना बढ़ा देगा।
घर पर सॉफ्ट पनीर बनाने के लिए सामग्री
- 2 लीटर फुल क्रीम दूध
- 2-3 बड़े चम्मच नींबू का रस या सफेद सिरका
- 2-3 कप ठंडा या बर्फ वाला पानी
- मलमल का साफ कपड़ा
- छन्नी
इस तरीके से बनाएं एकदम सॉफ्ट पनीर
स्टेप 1: हमेशा फुल क्रीम दूध का करें इस्तेमाल
सॉफ्ट और क्रीमी पनीर बनाने के लिए फुल क्रीम दूध सबसे अच्छा माना जाता है। इसमें फैट की मात्रा अधिक होने के कारण पनीर ज्यादा मुलायम बनता है।
स्टेप 2: दूध को सही तापमान तक गर्म करें
दूध को मध्यम आंच पर उबाल आने तक गर्म करें। तेज आंच पर लंबे समय तक उबालने से दूध का टेक्सचर प्रभावित हो सकता है।
स्टेप 3: धीरे-धीरे मिलाएं नींबू का रस
गैस धीमी कर दें और थोड़ा-थोड़ा करके नींबू का रस या सिरका डालें। चम्मच से हल्के हाथों से चलाएं। जैसे ही दूध फट जाए, तुरंत गैस बंद कर दें।
स्टेप 4: ठंडे पानी से धोना न भूलें
फटे हुए पनीर को मलमल के कपड़े में छान लें और तुरंत ठंडे पानी से अच्छी तरह धो दें। इससे नींबू या सिरके की खटास निकल जाती है और पनीर का टेक्सचर भी मुलायम बना रहता है।
स्टेप 5: ज्यादा वजन न रखें
पनीर को कपड़े में बांधकर केवल 20-30 मिनट के लिए हल्के वजन के नीचे रखें। बहुत भारी वजन रखने से पनीर सख्त और रबर जैसा हो सकता है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
लेखक: (कीर्ति)
Monsoon Skin Care: मानसून में भी दमकेगा चेहरा! स्किन केयर के ये 5 असरदार टिप्स अपनाएं, सब पूछेंगे ग्लो का राज
Relationship Tips: रिलेशनशिप में 5 रेड फ्लैग दिखें तो हो जाएं अलर्ट! मैरिज से पहले ज़रूर करें चेक
Guava Leaves: अमरूद ही नहीं, इसके पत्ते भी हैं सेहत का खजाना! जानिए 6 फायदे जो कर देंगे हैरान




Haribhoomi














/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)



