Responsive Scrollable Menu

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "category_list" on null

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

  Recommended

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 290

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 290
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

Weather Update: अगले 24 घंटे में आसमान से आएगी आफत, उत्तर भारत में हाई अलर्ट जारी

Weather Update 7 July: मानसून अब पूरी तरह से एक्टिव हो चुका है और इसी के साथ मौसम ने भी करवट बदल ली है। आज 7 जुलाई को मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। देश के करीब 22 राज्यों में तेज आंधी और भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। 

हालात ऐसे हैं कि हवा की रफ्तार 60 से 70 किमी/ घंटे तक पहुंच सकती है। यानी बारिश के साथ तूफानी झोंके भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिणी झारखंड, उत्तरी ओसा के ऊपर बना डिप्रेशन इस पूरे सिस्टम को और मजबूत कर रहा है। और इसी वजह से अगले तीन दिनों तक मध्य भारत और आसपास के इलाकों में बारिश का जोर बना रहेगा। इसे मानसून का डबल अटैक कहा जा सकता है। 

कौन से राज्य होंगे चपेट में?

एक तरफ अरब सागर से नमी आ रही है। दूसरी तरफ बंगाल की खारिश से सिस्टम एक्टिव है। ऐसे में मौसम का मिजाज ज्यादा खतरनाक हो सकता है। अब बात करते हैं किन-किन राज्यों पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा। उत्तर भारत से लेकर दक्षिण और पूर्वोत्तर तक कई राज्य इस अलर्ट की चपेट में हैं। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और उड़ीसा जैसे बड़े राज्य शामिल हैं। वहीं दक्षिण भारत में तमिलनाडु और केरल में भी तेज बारिश का दौर जारी रहने वाला है।

दिल्ली-एनसीआर का हाल

दिल्ली, एनसीआर की बात करें तो राजधानी में भी राहत और आफत दोनों साथ दिख सकते हैं। आज हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। लेकिन इसके साथ 40 से 50 किमी/ घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं। तापमान में गिरावट जरूर आएगी, लेकिन उमस और अचानक तेज बारिश लोगों को परेशान कर सकती है। अगले दो दिन यानी 8 और 9 जुलाई को भी दिल्ली में यही सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। अब उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों की बात करें तो यहां हालात और ज्यादा संवेदनशील हैं। 

उत्तर प्रदेश में अलर्ट

उत्तर प्रदेश में 7 से 12 जुलाई तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी यूपी में ज्यादा असर देखने को मिलेगा। लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज जैसे शहरों में तेज हवा और बारिश का असर दिख सकता है। कुछ इलाकों में 60 कि.मी. प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी है। वहीं बिहार में भी मौसम विभाग ने बिजली गिरने और आंधी का खतरा जताया है। पटना, गया, दरभंगा और भागलपुर जैसे शहरों में लोगों को खास सतर्क रहने की जरूरत है। 9 जुलाई के बाद कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। यानी आने वाले 3 से 5 दिन इन राज्यों के लिए अहम और चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।  

Continue reading on the app

'हां मेरी गर्लफ्रेंड है....', वैभव सूर्यवंशी ने सबके सामने बता दिया अपनी GF का नाम, वायरल पोस्ट की जानिए सच्चाई

Vaibhav Sooryavanshi: क्रिकेट के गलियारों में इस वक्त वैभव सूर्यवंशी की ही चर्चा है. 15 साल के इस खिलाड़ी ने अपने कमाल के गेम से हर किसी को अपना फैन बना लिया है. आज इंग्लैंड के साथ भारत तीसरा टी-20 मैच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में खेलेगा. इस मुकाबले में तमाम फैंस की नजरें एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी और हर कोई उनके बल्ले से बड़ी पारी की उम्मीद करेगा. हालांकि, इस मैच से पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक फीमेल फैन वैभव से उनकी गर्लफ्रेंड को लेकर सवाल पूछती दिख रही है.

वैभव सूर्यवंशी ने बताया गर्लफ्रेंड का नाम?

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी की गर्लफ्रेंड का जिक्र है. दरअसल, इस पोस्ट के अनुसार, एक फीमेल फैन वैभव से पूछती है कि क्या आपकी कोई गर्लफ्रेंड है? मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं और इंग्लैंड सिर्फ आपको देखने के लिए आई हूं.

पोस्ट के अनुसार, फैन के इस सवाल पर वैभव जवाब देते हुए कहते हैं कि हां, मेरी एक गर्लफ्रेंड है... और उसका नाम क्रिकेट है. क्रिकेट मेरा पहला और एकमात्र प्यार है. मैं अभी सिर्फ 15 साल का लड़का हूं और इस समय मेरा पूरा ध्यान क्रिकेट खेलने पर है. ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल तो हो रहा है, लेकिन इसमें लिखी बातों की कोई प्रमाण नहीं है. इसलिए कहा नहीं जा सकता कि ये बात वैभव ने कही भी है या नहीं.

आज फिर एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी

इंग्लैंड के साथ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू करने का मौका मिला था. अपने पहले मैच में वैभव ने 14 रनों की छोटी सी पारी खेली. ऐसे में अब इंग्लैंड के साथ खेले जाने वाले तीसरे मैच में 15 साल के इस युवा खिलाड़ी से सभी को बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी. आपको बता दें, संजू सैमसन को ड्रॉप करके वैभव को खिलाया जा रहा है, जिसके बाद से ही क्रिकेट के गलियारों में टीम मैनेजमेंट पर लगातार सवाल उठ रहे हैं.

कितने बजे शुरू होगा आज का मैच?

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला देर रात शुरू होगा, जिसे देखने के लिए भारतीय फैंस को अपनी नींद खराब करनी होगी. जहां, दूसरा टी-20 शाम 7 बजे शुरू हुआ था, तो वहीं अब तीसरा मैच रात रात 10 बजे शुरू होगा, जिसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 9.30 बजे मैदान पर उतरेंगे. वहीं, मैच खत्म होने में रात के 1.30 से 2 बज जाएंगे. 

ये मैच सोनी स्पोर्ट्स 3 पर हिंदी और सोनी स्पोट्स 5 पर इंग्लिश में मैच प्रसारित किया जाएगा. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं. इसके साथ ही जियो हॉटस्टार की बेवसाइट पर जाकर भी आप इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद उठा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: VIDEO: नेट प्रैक्टिस करते हुए चोटिल हो गए वैभव सूर्यवंशी, दर्द से कराहते हुए रोकी प्रैक्टिस, जानिए कैसी है अब हालत

Continue reading on the app

  Sports

Suryakumar Yadav ने फर्जी बयान पर तोड़ी चुप्पी, बोले- Team India को मेरा पूरा समर्थन

भारत के पूर्व T20I कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भारतीय टीम और 15 साल के उभरते हुए खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी का समर्थन किया। साथ ही, उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रहे उस बयान को भी खारिज कर दिया, जिसके बारे में उनका कहना था कि वह गलत तरीके से उनसे जोड़ा गया था। X पर एक पोस्ट में सूर्यकुमार ने भारतीय टीम पर भरोसा जताया और कहा कि खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्हें उनका पूरा समर्थन मिलता रहेगा।
 

इसे भी पढ़ें: Virat Kohli के Test Retirement पर बोले Kapil Dev- 'यह फैसला जल्दबाजी में लिया गया'


सूर्यकुमार ने X पर लिखा क मैं टीम के लिए बहुत खुश हूँ और हमेशा उनके लिए शुभकामनाएँ देता हूँ। मुझे पता है कि लड़के अपना पूरा ज़ोर लगा रहे हैं और उन्हें हमेशा मेरा पूरा समर्थन मिलेगा। वैभव के लिए एक खास बात - तुम एक बहुत ही रोमांचक सफ़र की शुरुआत पर हो। हर पल का आनंद लो और देश का मान बढ़ाते रहो। अनुभवी क्रिकेटर ने फ़ैन्स को गलत जानकारी पर विश्वास न करने या उसे शेयर न करने की सलाह दी और साफ़ किया कि ऑनलाइन घूम रहा एक बयान ग़लती से उनसे जोड़ दिया गया था।

सूर्यकुमार ने कहा कि मैंने देखा है कि ऑनलाइन एक बयान फैलाया जा रहा है जिसे ग़लती से मुझसे जोड़ा गया है। मैं साफ़ करना चाहता हूँ कि मैंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है और न ही इसके लिए मंज़ूरी दी है। कृपया बिना पुष्टि की गई जानकारी पर विश्वास न करें और न ही उसे शेयर करें। भारतीय क्रिकेट, मेरे साथियों और खेल के लिए मेरा समर्थन हमेशा मेरे नाम से जोड़े गए झूठे बयानों से कहीं ज़्यादा ज़ोरदार साबित होगा।
 

इसे भी पढ़ें: T20 World Cup पर Australia का एकछत्र राज, South Africa को हराकर 7वीं बार बनीं World Champion


सोशल मीडिया पर एक अनधिकृत बयान के फैलने के बाद सूर्यकुमार ने सफाई दी और फैंस से अपील की कि वे केवल उनके आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर दी गई वेरिफाइड जानकारी पर ही भरोसा करें। इस बीच, मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे T20I मैच में इतिहास रचा गया, जब 15 साल और 99 दिन की उम्र में सूर्यवंशी सबसे कम उम्र के भारतीय इंटरनेशनल क्रिकेटर बन गए और उन्होंने दिग्गज सचिन तेंदुलकर (16 साल और 238 दिन) का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi.
Tue, 07 Jul 2026 13:31:30 +0530

  Videos
See all

CM Yogi In Pratapgarh: कांग्रेस और सपा को मंदिर पर बोलने का अधिकार नहीं- सीएम योगी | CM Yogi Speech #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-07T08:40:14+00:00

Ram Mandir Donation Case : राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में News18 के हाथ लगी SIT रिपोर्ट | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-07T08:45:32+00:00

News Ki Pathshala | India UAE Defence Deal: भारत और UAE के बीच समझौते! #defencedeal #pmmodi #uae #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-07T08:37:36+00:00

मुसलमानों पर Kiran Rijiju Ji ने बोल दी बड़ी बात | Sudarshan Conclave #viral #muslim #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-07T08:42:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers