A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "title" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 30
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 30
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
" onclick="javascript:window.open(this.href, '', 'menubar=no,toolbar=no,resizable=yes,scrollbars=yes,height=300,width=600');return false;"
target="_blank" title="Share on Facebook" class="float-right">
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "description" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 45
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 45
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
Father-Sons Wedding: पाकिस्तान के बलूचिस्तान के क्वेटा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. यहां एक पिता ने अपने दोनों बेटों की शादी के दिन ही खुद भी तीसरी शादी कर ली. इस अनोखे आयोजन में पिता और उनके दोनों बेटे एक साथ दूल्हे के रूप में सेहरा बांधे नजर आए. शादी की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद ये मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है.
एक ही समारोह में तीन दुल्हा
मिली जानकारी के मुताबिक, परिवार ने तीनों शादियों का आयोजन एक ही समारोह में किया. शादी के दौरान पिता अपने दोनों बेटों के साथ दूल्हे की पारंपरिक पोशाक और सेहरा पहने दिखाई दिए. एक ही मंच पर तीन दूल्हों को देखकर मेहमान भी हैरान रह गए. समारोह में बड़ी संख्या में रिश्तेदार और स्थानीय लोग शामिल हुए और सभी ने इस अनोखे पल का गवाह बनने का मौका पाया.
क्यों एक ही दिन हुआ पिता-बेटों की शादी?
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिता पहले से दो शादियां कर चुके थे और अब उन्होंने तीसरी शादी की है. वहीं उनके दोनों बेटों की भी शादी उसी दिन हुई. हालांकि बेटों की ये पहली शादी थी. परिवार का कहना है कि तीन अलग-अलग शादियों पर अलग-अलग खर्च करने की बजाय एक ही दिन सामूहिक आयोजन करना बेहतर लगा. इससे रिश्तेदारों और मेहमानों को भी एक साथ शामिल होने का अवसर मिला और समारोह यादगार बन गया.
ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन के इशारों पर चलती थीं रेखा, बिना इजाजत नहीं करती थीं कोई काम, सालों पुराना सीक्रेट हुआ रिवील
शादी को लेकर लोगों का रिएक्शन
इस अनोखी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कुछ यूजर्स ने इसे परिवार की निजी पसंद बताते हुए शुभकामनाएं दी हैं और कहा कि एक साथ तीन शादियां होना यादगार पल है. वहीं कुछ लोगों ने पिता की तीसरी शादी को लेकर मजाकिया टिप्पणियां भी कीं. कई यूजर्स ने लिखा कि "बेटों के साथ पिता भी दूल्हा बन गया, ऐसा नजारा पहली बार देखा."
बेहद दुर्लभ मामला बताया जा रहा
पाकिस्तान के कई हिस्सों में पारिवारिक और सामूहिक विवाह समारोह आयोजित करने की परंपरा पहले भी देखने को मिलती रही है. हालांकि, पिता का अपने ही बेटों की शादी वाले दिन खुद तीसरी शादी करना बेहद दुर्लभ मामला माना जा रहा है. यही वजह है कि ये घटना स्थानीय मीडिया से लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स तक चर्चा में आ गई है. फिलहाल इस शादी की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से शेयर किए जा रहे हैं.
क्या कहता है पाकिस्तान का लॉ?
बता दें, पाकिस्तान में मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत एक आदमी को कुछ शर्तों के साथ एक से अधिक शादी करने की अनुमति है. हालांकि, इसके लिए पहली पत्नी या पत्नियों की सहमति और कानून में तय अन्य नियमों का पालन करना जरूरी होता है. ऐसे मामलों में शादी भले ही कानूनी रूप से संभव हो, लेकिन पिता का अपने ही दो बेटों की शादी वाले दिन तीसरी शादी करना बेहद असामान्य माना जा रहा है. यही वजह है कि ये मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया.
ये भी पढ़ें- Box Office Collection: आलिया भट्ट की 'Alpha' मंडे टेस्ट में हुई फेल, फिल्म का कलेक्शन अब भी बजट वसूलने से कोसों दूर
Continue reading on the app