Responsive Scrollable Menu

Arjun Kapoor: 'अब तुम्हें जाने देना होगा...' बहन Anshula Kapoor की शादी के बाद भावुक हुए अर्जुन, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

Arjun Kapoor Pens Emotional Note For Anshula Kapoor: अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने 6 जुलाई को अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ शादी कर ली। मुंबई के ताज लैंड्स एंड में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में दोनों ने सात फेरे लिए। शादी के बाद अर्जुन कपूर ने बहन अंशुला के लिए सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया, जो अब खूब वायरल हो रहा है।

अंशुला के लिए लिखा खास नोट

Arjun Kapoor

अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर शादी की कई तस्वीरें साझा की। इन तस्वीरों में भाई-बहन की खूबसूरत बॉन्डिंग देखने को मिली। पोस्ट के साथ अर्जुन ने लिखा, "मेरी अंश, तुम हमेशा मेरी रहोगी, लेकिन अब मुझे तुम्हें जाने देना होगा। आज तुम रोहन के साथ अपनी नई जिंदगी शुरू कर रही हो और तुम्हें मुस्कुराते हुए देखकर मेरा दिल, मन और आत्मा खुशी से भर गए हैं।"

मां मोना शौरी को किया याद

Anshula Kapoor Wedding Photos

अपने पोस्ट में अर्जुन ने अपनी दिवंगत मां मोना शौरी कपूर को भी याद किया। उन्होंने लिखा कि उन्होंने अंशुला को बचपन से बड़ा होते देखा है और आज वह बिल्कुल अपनी मां की तरह मजबूत और संस्कारी महिला बन गई हैं। अर्जुन ने यह भी कहा कि उनकी मां हमेशा अंशुला पर अपना आशीर्वाद बनाए रखेंगी।

हमेशा साथ निभाने का वादा

Anshula Kapoor Wedding

पोस्ट के आखिर में अर्जुन ने अपनी बहन से वादा किया कि वह जिंदगी के हर मोड़ पर उसके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने लिखा, "मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं। हमेशा तुम्हारा सहारा बनूंगा और हमेशा यह सुनिश्चित करूंगा कि तुम्हारे चेहरे की मुस्कान कभी कम न हो। ढेर सारा प्यार... तुम्हारा अर्जुन भैया।"

तस्वीरों में दिखी भाई-बहन की बॉन्डिंग

Arjun Kapoor On Anshula Kapoor Wedding

अर्जुन द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में दोनों अलग-अलग अंदाज में नजर आए। कुछ तस्वीरों में दोनों मुस्कुराते हुए कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं, जबकि कुछ में भावुक पल भी कैद हैं। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और अर्जुन के पोस्ट की तारीफ कर रहे हैं।

डेटिंग ऐप से शुरू हुई थी लव स्टोरी

Anshula Kapoor Wedding

अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। पिछले साल जुलाई में रोहन ने न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में अंशुला को प्रपोज किया था। इसके बाद अक्टूबर 2025 में दोनों ने मुंबई में सगाई की थी।

21 जून से शुरू हुए थे शादी के जश्न

Anshula Kapoor Wedding

अंशुला और रोहन की शादी की रस्में 21 जून से शुरू हो गई थीं। रोहन के परिवार ने सबसे पहले माता की चौकी का आयोजन किया था। इसके बाद हल्दी, मेहंदी और अन्य रस्मों के बाद 6 जुलाई को दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

यह भी पढ़े- रोहन ठक्कर संग शादी के बंधन में बंधीं अंशुला कपूर, सामने आईं ड्रीम वेडिंग की पहली तस्वीरें

Continue reading on the app

जयपुर में बेकाबू ट्रक का कहर, 4 बच्चों की दर्दनाक मौत, दो घायल

जयपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने गुब्बारा बेच रहे परिवार को कुचल दिया. हादसे में चार बच्चों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर घायल हैं. पुलिस जांच में जुटी है.

Continue reading on the app

  Sports

सैम करन के बाद अब बड़े भाई बेन करन का धमाका, ठोका कमाल शतक

Zimbabwe vs Bangladesh, 2nd ODI: जिम्बाब्वे के ओपनर बेन करन ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में नाबाद 111 रनों की पारी खेली. ये वनडे में उनका दूसरा शतक है. Thu, 09 Jul 2026 17:28:54 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 LIVE | BIHAR BANKIPUR BY ELECTION | PRASHANT KISHOR को मिलेगी कड़ी टक्कर! AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-09T12:14:22+00:00

पूर्व TMC सांसद सुष्मिता देव BJP ऑफिस पहुंची #tmc #mamatabanerjee #bjp #bengal #sushmitadev #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-09T12:13:58+00:00

IMD Red Alert:24 घंटे में डूब जाएंगे कई राज्य? IMD का रेड अलर्ट जारी!Heavy Rain Alert | Weather News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-09T12:16:13+00:00

वैक्सीन छूट गई तो क्या करें [What is 'catch-up vaccination'?] #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-09T12:15:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers