How will the traffic invoice be reduced? वाहन चालकों के लिए अच्छी खबर है, दिल्ली में स्पेशल लोक अदालत लगने वाली है जिसमें आप अपनी गाड़ी गाड़ी का कोई भी पुराना ट्रैफिक चालान जो लंबे समय से पेंडिंग हो उसका निपटारा कर सकते हैं. दरअसल, दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (DSLSA) 12 जुलाई 2026 को एक स्पेशल लोक अदालत लगाने जा रहा है.
यह कोर्ट पूरे दिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी. DSLSA अधिकारियों के अनुसार इस विशेष कोर्ट में कोर्ट और ट्रैफिक पुलिस के पास जमा हुए लाखों पुराने चालानों का जल्द निपटारा किया जाएगा.
— Delhi State Legal Services Authority (DSLSA) (@DSLSA_DELHI) July 5, 2026
लोक अदालत में कौन से चालान निपटेंगे?
DSLSA के मुताबिक हर चालान इस अदालत में नहीं भरा जा सकेगा. इस कोर्ट में सिर्फ वही मामले लिए जाएंगे जो 'कंपाउंडेबल' होंगे यानी समझौते के लायक माने जाते हैं। इस कोर्ट में शराब पीकर गाड़ी चलाने, एक्सीडेंट या किसी बड़े आपराधिक मामले से जुड़ा चालान यहां नहीं सुलझया जा सकेगा. ऐसे मामलों की सुनवाई नियमित अदालत में ही होती है.
कंपाउंडेबल मामले कौन से होते हैं...
- रेड लाइट जंप करना - हेलमेट या सीट बेल्ट न पहनना - तय सीमा से ज्यादा स्पीड में गाड़ी चलाना - गलत जगह पार्किंग करना
Neymar Jr. Net Worth: ब्राजील के फुटबॉलर नेमार जूनियर ने 16 साल के इंरनेशनल करियर को अलविदा कह दिया है. न्यूयॉर्क के मेटलाइफ स्टेडियम में फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 में नॉर्वे से मिली हार उनका आखिरी मैच साबित हुई. लगभग 4285 करोड़ की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे अमीर खिलाड़ियों में शुमार नेमार ने ब्राजील के लिए रिकॉर्ड 80 गोल दागे. चोटों से प्रभावित इस आखिरी टूर्नामेंट के बीच उन्होंने 1 मिलियन डॉलर की घड़ी खरीदकर सुर्खियां भी बटोरीं. Tue, 7 Jul 2026 08:59:03 +0530