IND VS ENG: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में खेला जाने वाला है. इस मैच को जीतकर टीम इंडिया सीरीज को बराबर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, क्योंकि दूसरे टी-20 में मिली हार के बाद वह इस सीरीज में पिछड़ गई है. वहीं, इंग्लैंड की टीम इस मैच को जीतकर अपनी बढ़त को मजबूत करना चाहेगी. ऐसे में दोनों ही टीमों के बीच कांटे की टक्कर वाला मुकाबला देखने को मिल सकता है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको मुकाबले से जुड़ी हर छोटी-बड़ी चीजों के बारे में बताते हैं.
IND VS ENG: हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 32 टी-20 मैच खेले गए हैं, जिसमें 18 मैच भारत ने जीते हैं, जबकि 13 मैच इंग्लैंड ने अपने नाम किए हैं. वहीं, नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर टीम इंडिया के ट्रैक रिकॉर्ड की बात करें, तो इस ऐतिहासिक मैदान पर अब तक भारत ने कुल 3 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 2 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है.
IND VS ENG: पिच रिपोर्ट
नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों और तेज गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. मैच की शुरुआत में तो नई गेंद से तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम मूवमेंट मिलता है, जिससे शुरुआती ओवरों में बल्लेबाजी चुनौतीपूर्ण हो सकती है. हालांकि, जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच सपाट होती जाती है और बल्लेबाज खुलकर शॉट खेल सकते हैं. अब चूंकि, बल्लेबाजों को मदद मिलती है, तो इस मैदान पर बड़े स्कोर देखने को भी मिलते हैं.
ट्रेंट ब्रिज की पिच अपनी तेज उछाल और अनुकूल परिस्थितियों के लिए जानी जाती है. इसी की वजह से टॉस जीतकर कप्तान आमतौर पर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करना पसंद करते हैं.
IND VS ENG: आज कैसा रहेगा नॉटिंघम का मौसम
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी-20 मैच पर भी बारिश का साया मंडरा रहा है. अब सवाल उठता है, तो क्या बारिश इस मैच को प्रभावित कर सकती है. एक्यूवेदर के अनुसार, मंगलवार को नॉटिंघम में बारिश की संभावना 16% बताई जा रही है. दोपहर में बारिश की संभावना 16% है, जो रात में घटकर शून्य हो रही है. ये क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है और एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है. मंगलवार को नॉटिंघम का तापमान 24 से 16 डिग्री तक रह सकता है. हवा 18 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है. ह्यूमिडिटी 64% रहने की संभावना है.
लाइव स्ट्रीमिंग डीटेल्स
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा मुकाबला आज रात 10 बजे शुरू होगा, जिसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 9.30 बजे मैदान पर उतरेंगे. नॉटिंघम में खेले जाने वाले तीसरे टी-20 मैच सोनी स्पोर्ट्स 3 पर हिंदी और सोनी स्पोट्स 5 पर इंग्लिश में मैच प्रसारित किया जाएगा. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं. इसके साथ ही जियो हॉटस्टार की बेवसाइट पर जाकर भी आप इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद उठा सकते हैं. वहीं, इस मैच को आप डीडी स्पोर्ट्स पर इसे बिलकुल फ्री में देख पाएंगे. इस मैच का लाइव प्रसारण डीडी स्पोट्स 1.0 पर किया जाएगा. इसके अलावा इस मैच से जुड़ी लाइव अपडेट्स आपको न्यूज नेशन पर भी मिलेगी.
इंग्लैंड और भारत की संभावित-11
इंग्लैंड क्रिकेट टीम: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग
भारतीय क्रिकेट टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती.
ऐसी हैं दोनों टीमें
भारतीय क्रिकेट टीम: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सूर्यांश शेडगे, प्रिंस यादव, वाशिंगटन सुंदर, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा
इंग्लैंड क्रिकेट टीम: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रुक (कैप्टन), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, जोश टोंग, ल्यूक वुड, साकिब महमूद, जॉर्डन कॉक्स, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद, सोनी बेकर
ये भी पढ़ें: आज एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, शाम 7 बजे नहीं, इतने बजे शुरू होगा मैच, जानिए कहां देख सकेंगे LIVE मुकाबला
Continue reading on the app