Responsive Scrollable Menu

सीएम योगी का 78 हजार राशन विक्रेताओं को तोहफा, बढ़ाकर 125 रुपये प्रति क्विंटल किया लाभांश

UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के 78 हजार से ज्यादा राशन डीलर को सोमवार को एक बड़ा तोहफा दिया. जिसके तहत कोटेदारों की आमदनी में इजाफा होगा. दरअसल, सीएम योगी ने राजधानी लखनऊ स्थित लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राशन डीलरों को दिए जाने वाले अतिरिक्त लाभ 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति क्विंटल का एलान किया. सीएम योगी के इस एलान से राज्य के राशन विक्रेताओं को सीधा लाभ होगा. इसके साथ ही सीएम योगी ने पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए ई-पॉस आधारित फीडबैक प्रणाली का भी शुभारंभ किया.

यूपी के 78000 से ज्यादा राशन डीलरों को होगा फायदा

बता दें कि सीएम योगी ने राय् में राशन वितरण व्यवस्था से जुड़े 78 हजार से अधिक कोटेदारों को सोमवार को बड़ी राहत दी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कोटेदारों के लाभांश में वृद्धि की घोषणा की. जिसके तहत योगी सरकार ने प्रति क्विंटल लाभांश को 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये कर दिया है, जिससे यूपी के उचित दर विक्रेताओं को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा.

अब 35 रुपये प्रति क्विंटल अधिक मिलेगा लाभ

योगी सरकार के इस फैसले से राज्य के कोटेदारों को अब प्रति क्विंटल अनाज वितरण पर पहले के मुकाबले 35 रुपये अधिक मिलेंगे. बता दें कि पिछले काफी लंबे समय से राशन डीलरों का लाभांश बढ़ाने की मांग चल रही थी. ऐसे में राशन विक्रेताओं के लिए सरकार का ये फैसला काफी अहम माना जा रहा है. इससे पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन प्रणाली से जुड़े हजारों परिवारों की इनकम में बढ़ोतरी होगी.

सीएम योगी ने ई-पॉस आधारित फीडबैक प्रणाली का किया शुभारंभ

इसके साथ ही सीएम योगी ने कार्यक्रम के दौरान ई-पॉस (e-PoS) आधारित फीडबैक प्रणाली का भी शुभारंभ किया. बता दें कि इस नई व्यवस्था से लाभार्थी राशन वितरण से जुड़ा अपना अनुभव साझा कर सकेंगे. दरअसल, योगी सरकार का उद्देश्य पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाने के साथ शिकायतों के तुरंत निवारण की व्यवस्था को मजबूत करना है.

Continue reading on the app

रक्षाबंधन पर 10 मिनट में बनाएं ब्रेड पुआ, बजट फ्रेंडली और टेस्टी मिठाई, भाई खाकर हो जाएंगे खुश

Make Bread Pua for Raksha Bandhan: रक्षाबंधन के खास मौके पर बहनें अपने भाइयों के लिए कुछ विशेष और स्वादिष्ट बनाना चाहती हैं. अगर इस बार आपका बजट थोड़ा टाइट है, तो चिंता की कोई बात नहीं है. आप बेहद कम खर्च में झटपट ‘ब्रेड पुआ’ तैयार कर सकती हैं. इसे बनाने के लिए आपको केवल ब्रेड, चीनी और थोड़ा सा इलायची पाउडर चाहिए. यह मिठाई न सिर्फ बजट फ्रेंडली है, बल्कि खाने में भी बेहद स्वादिष्ट लगती है.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL Test: दूसरी पारी में भारत 193 रन पर ऑलआउट, श्रीलंका को 372 रनों का दिया टारगेट

IND vs SL Test: टीम इंडिया ने गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले में श्रीलंका को 372 रनों का लक्ष्य दिया है। बता दें कि इस मैदान पर अब तक इतना बड़ा टोटल चेज नहीं हुआ है। Tue, 18 Aug 2026 15:20:54 +0530

  Videos
See all

डिब्रुगढ़-तिनसुकिया में बोल बम की गूंज, 45 KM पैदल चले कांवड़िए | Kanwar Yatra 2026 | Assam News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T10:05:00+00:00

Pakistan SC On Imran Khan: इमरान खान को लेकर पाक सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश! | Breaking news | Munir #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T10:10:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers