Responsive Scrollable Menu

बारूईपुर गैंगरेप मर्डर- मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार:मासूम को जिंदा ही तालाब में फेंका था, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दावा- फेफड़ों और पेट में पानी मिला

बंगाल पुलिस ने सोमवार को दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में 12 साल की लड़की के रेप और हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान आनंद सरदार के तौर पर हुई है। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाकर उसे शहर के बाजार इलाके से पकड़ा। इसके साथ ही मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या तीन हो गई है। मामले की जांच के लिए 6 लोगों की SIT बनाई गई है। मासूम 4 जुलाई को लापता हुई थी। पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि मासूम सहेली के लिए गिफ्ट खरीदने निकली थी। जब बच्ची घर नहीं लौटी तो परिवार ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। बाद में रविवार को उसकी लाश सूर्यपुर हाट इलाके के तालाब में मिली थी। उसके सिर पर चोट के निशान थे। पोस्टमॉर्टम में भी इस बात का खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने रेप के बाद उसे जिंदा ही तालाब में फेंका था। उसके फेफड़ो और पेट में पानी मिला। डूबने और ज्यादा खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई। बारुईपुर रेप-मर्डर पर सियासत जारी: ममता के घर पर भारी सुरक्षा तैनात घटना पर राजनीतिक विवाद भी गरमा गया है। तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पूर्व सीएम ममता बनर्जी को पीड़ित परिवार से मिलने जाने से रोकने के लिए उनके आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया, जिसे भाजपा ने रूटीन सुरक्षा बताया है। एक आरोपी को भीड़ ने पीटकर मार डाला था इससे पहले रविवार को लड़की का शव मिलने के तुरंत बाद, भीड़ ने एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी, जिस पर लड़की के रेप और मर्डर में शामिल होने का शक था। इसकी पहचान इंद्रजीत तांती के रूप में हुई थी। पुलिस ने इलाके के CCTV फुटेज की जांच भी की, जिसमें लड़की को चार लोग ले जाते हुए दिखाई दिए हैं। पुलिस इन चारों की पहचान पुख्ता करने में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि शुरुआती पोस्टमॉर्टम में लड़की के प्राइवेट पार्ट्स पर चोट के निशान और शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर खरोंच और काटने के निशान मिले हैं। लड़की के सिर पर या तो किसी भारी चीज से वार किया गया था या उसे किसी सख्त सतह पर पटका गया था। जांच में यह भी पता चला कि सिर की चोट से बहुत ज्यादा खून बहने और डूबने के कारण उसकी मौत हुई। NCW ने एक हफ्ते में रिपोर्ट मांगी राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने सोमवार को बंगाल के DGP सिद्धार्थ नाथ गुप्ता से एक हफ़्ते के अंदर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट (ATR) मांगी है। आयोग ने एक बयान में कहा कि ATR में न केवल इस भयानक अपराध की जानकारी होनी चाहिए, बल्कि इसके बाद हुई भीड़ की हिंसा की घटनाओं का भी जिक्र होना चाहिए, जिसमें अपराध में शामिल होने के शक में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, केंद्रीय बलों के जवानों पर हमला किया गया और पुलिस की गाड़ियों में आग लगा दी गई।

Continue reading on the app

रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल फुटबॉल वर्ल्डकप से बाहर:स्पेन ने 1-0 से हराया, गोलकीपर सिमोन ने लगातार छठे मैच में नहीं खाया गोल

स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानों रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल फुटबॉल वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है। उसे मंगलवार को राउंड ऑफ 16 मुकाबले में स्पेन ने 1-0 से हराया। इस हार के बाद 41 साल के रोनाल्डो ने अपने करियर का आखिरी वर्ल्ड कप खेल लिया। डलास स्टेडियम से बाहर जाते समय फैंस ने खड़े होकर रोनाल्डो का सम्मान किया। उन्होंने गंभीर चेहरे के साथ फैंस का अभिवादन किया, इससे यह साफ था कि वे अपने वर्ल्ड कप करियर का अंत जीत के साथ करना चाहते थे। लगातार छह मैचों में गोल नहीं खाने का विश्व रिकॉर्ड स्पेन वर्ल्ड कप इतिहास में लगातार सबसे अधिक मैचों तक गोल नहीं खाने वाली टीम बन गई। स्पेन ने लगातार छठे मैच में गोल नहीं खाया है। स्पेन ने इटली (1990) और स्विट्जरलैंड (2006-10) का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दोनों टीमों ने लगातार 5-5 वर्ल्ड कप मैचों में कोई गोल नहीं खाया था। स्पेन की क्लीन शीट का सिलसिला 2022 वर्ल्ड कप के प्री-क्वार्टर फाइनल में मोरक्को के खिलाफ 0-0 ड्रॉ से शुरू हुआ था। हालांकि, उस मैच में मोरक्को पेनल्टी शूटआउट में आगे बढ़ गया था। मौजूदा वर्ल्ड कप में स्पेन ने ग्रुप चरण में केप वर्डे के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ खेला, जिसके बाद लगातार चार मैचों में क्लीन शीट रखते हुए क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। गोलकीपर सिमोन ने तोड़ा 35 साल पुराना रिकॉर्ड 29 साल के गोलकीपर उनाई सिमोन ने लगातार 609 मिनट तक गोल नहीं खाकर वर्ल्ड कप का नया रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने ऑस्ट्रिया के खिलाफ नॉकआउट मुकाबले में इटली के दिग्गज गोलकीपर वाल्टर जेंगा का 517 मिनट का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा था। सिमोन ने 2022 वर्ल्ड कप में जापान के खिलाफ 2-1 गोल खाया था। रोनाल्डो के खिलाफ दो बचाव किए सिमोन ने पुर्तगाल के खिलाफ पहले हाफ में क्रिस्टियानो रोनाल्डो के दो प्रयास विफल किए। इनमें एक शानदार डाइविंग सेव भी शामिल रही, जब उन्होंने हवा में रहते हुए दोनों हाथों से गेंद को पकड़ लिया। इस वर्ल्ड कप में सिमोन को अब तक बेहद कम चुनौती मिली है। ऑस्ट्रिया के खिलाफ विपक्षी टीम का कोई भी शॉट लक्ष्य पर नहीं था, जबकि पूरे टूर्नामेंट में पुर्तगाल मैच से पहले उन्हें केवल चार सेव ही करनी पड़ी थीं। स्पेन अब इसी मजबूत डिफेंस के दम पर वर्ल्ड कप खिताब की दौड़ में सबसे मजबूत दावेदारों में शामिल हो गया है। रोनाल्डो 2006 में खेला था पहला विश्व कप रोनाल्डो ने 2006 वर्ल्ड कप में डेब्यू किया था। उसी टूर्नामेंट में पुर्तगाल को सेमीफाइनल तक पहुंचाया, जो उनके वर्ल्ड कप करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। 2018 विश्व कप में स्पेन के खिलाफ ग्रुप मुकाबले में उन्होंने यादगार हैट्रिक लगाई थी। 3-3 से समाप्त हुआ वह मैच विश्व कप इतिहास के सबसे रोमांचक मुकाबलों में गिना जाता है।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs ZIM T20 Series: 4 खिलाड़ी...जिन्हें पहली बार टीम इंडिया से आया बुलावा, जिम्बाब्वे दौरे पर टी20 में दिखाएंगे दम

4 players included in first time team india t20 squad: जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में चार नए चेहरों की एंट्री हुई है. आईपीएल 2026 में 510 रन कूटने वाले प्रभसिमरन सिंह, 154.2 kmph की रफ्तार से सनसनी मचाने वाले अशोक शर्मा, सटीक गेंदबाज यश ठाकुर और तीनों फॉर्मेट में जगह बनाने वाले ऑलराउंडर हर्ष दुबे को पहली बार टी20 टीम में चुना गया है. युवाओं के इस जोश के साथ भारतीय क्रिकेट अब भविष्य की मजबूत कोर टीम तैयार करने की राह पर है. Tue, 7 Jul 2026 07:43:23 +0530

  Videos
See all

UP News: यूपी के रायबरेली में तेज रफ्तार का कहर #shorts #raibarelinews #breakingnews #roadaccident #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-07T02:42:52+00:00

Jaipur News: जयपुर में हुए दर्दनाक हादसे ने निर्माण और मरम्मत पर उठाये सवाल ! #shorts #rajsthannews #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-07T02:39:04+00:00

Gujarat के Rajkot में चलती Train न में चढ़ने की कोशिश में फिसला युवक, शख्स ने बचाई जान #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-07T02:35:42+00:00

Ayodhya News: राम मंदिर चोरी केस में बड़ा एक्शन! पुलिस मांगेगी 3 आरोपियों की रिमांड | Ram Mandir #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-07T02:41:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers